जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से सतरंगी फाल्गुन द्वादशी पर भव्य संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10, में आयोजित किया गया।
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से सतरंगी फाल्गुन द्वादशी पर भव्य संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10, जालंधर छावनी में आयोजित किया गया। इस दौरान श्याम का दरबार फूलों से सजा तथा पूरा पंडाल इत्तर से महक रहा था। श्री खाटू श्याम भजन गंगा में प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु वत्स और राकेश कोचर ने श्री श्याम बाबा एवं श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया जिसमें ने मुझे मेरे श्याम की मुरलिया बन जाने दो..... मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे, म्हाने श्याम धणी को दरबार चोखो लाग्यो, मैं वारी जाऊं बलिहारी जाऊं सूरत पे थारी, मारो श्याम बसे खाटू माही सालासर में.. मैंने मोहन को बुलाया वह आता होगा, मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार, बांह पकड़ सांवरे कहीं छूट ना जाए, श्याम खाटू वाले के दर पर जो भी आए ... इत्यादि भजनों से भक्तजन भजनों पर मस...

