Sunday, June 28
Shadow

Jalandhar

मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के दफ्तर में हुई चोरी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर खबर मिली है कि मशहूर सिंगर मास्टर सलीम के ऑफिस में चोरी हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक्टिवा पर सवार होकर आए दो युवकों ने ऑफिस के ताले तोड़ दिए और अंदर से लॉकर व इनवर्टर चोरी कर फरार हो गए। चोरी करने आए आरोपी गली में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गए। चोरों ने कार्यालय में लगे कैमरे को भी तोड़ दिया। चोरी की शिकायत थाना 6 पुलिस को दे दी गई है। इस घटना की जानकारी का पता उस समय लगा जब ऑफिस में काम करने वाला मनी नामक युवक सुबह दफ्तर पहुंचा। कार्यालय में कार्यरत मनी ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 9 बजे कार्यालय आया था। तभी उसने देखा कि ऑफिस का दरवाजा पहले से ही खुला था। जब वह अंदर गए तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर से मास्टर सलीम का लॉकर और इनवर्टर गायब था, जिसके बाद उसने चोरी की सूचना मास्टर सलीम को दी...

शहर में भीड़ कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शुरू की बड़ी पहल

Jalandhar, Punjab
जालंधर( राहुल अग्रवाल) :- शहर से भीड़भाड़ कम करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए जालंधर पुलिस कमिश्नरेट दिन-ब-दिन अपने प्रयास तेज कर रही है।स्वपन शर्मा आईपीएस, पुलिस आयुक्त, जालंधर के निर्देशन में और अमनदीप कौर, एडीसीपी ट्रैफिक, ए.सी.पी. ट्रैफिक और कार्य प्रभारित ट्रैफिक के मार्गदर्शन में, ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र रामा मंडी चौक, जालंधर का दौरा किया, जहां दिन-रात अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है।दौरे का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को सुचारू प्रवाह के लिए यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए गोल चक्कर स्थापित करने का निर्देश देना था।इसके अलावा, यातायात समस्याओं और उल्लंघनों के कानूनी परिणामों के बारे में जनता और दुकानदारों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए नो टॉलरेंस जोन में बैठकें आयोजित की गईं।ये बैठकें रामा मंडी चौक से काकी पिंड चौक और पीएनबी चौक से बस्ती अड्डा ...

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):-  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। मान ने जालंधर शहर के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया और लोगों से पवन टीनू को जीताने की अपील की।रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने आप छोड़कर भाजपा में गए सांसद सुशील रिंकू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें सांसद बनाया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, लेकिन लालच और स्वार्थ के कारण उन्होंने पार्टी और जालंधर के लोगों के साथ गद्दारी की। मान ने जालंधर के लोगों से अपील की कि पंजाब के साथ गद्दारी करने वालों को सबक सिखाएं और उनकी जमानत जब्त कराएं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। यह पार्टी आम घरों के लोगों को सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का मौका देती है। हम भी आपके तरह ही आम ...

शहरों के बाद गांवों में भी मिल रहा भाजपा को भारी समर्थन- सुशील रिंकू

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):- शहर के बाद गांवों में भी भारतीय जनता पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि गांवों में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित हुए हैं। ये विचार भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्त किये। रिंकू ने कहा कि गांवों में लोगों की तरफ से उनके प्रचार के दौरान पूरा समर्थन दिया जा रहा है और लोग फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार को देखना चाहते हैं। विपक्षी दलों पर हल्ला बोलते हुए रिंकू ने कहा कि लोग बाहर से आए उम्मीदवारों पर भरोसा करने की बजाय अपने आजमाए हुए उम्मीदवारों को ही चुनना चाहते हैं। इसलिए लोगों की तरफ से दूसरे क्षेत्र के उम्मीदवारों को कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि प्रचार के दौरान लोग उन्हें कह रहे हैं कि वह क...

जालंधर पठानकोट बाईपास पर हुआ बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई, कई लोग हुए घायल,

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते पठानकोट बाईपास पर आज उस समय भयानक सड़क हादसा हो गया। जब देखते ही देखते फ्लाईओवर के नजदीक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने रेड लाइट पर खड़ी एक के बाद एक कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा इतना भयानक था कि कई गाड़ियां तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई...

जालंधर: बड़ी उपलब्धि थाना-7 पुलिस की, घर से चोरी सोने-चांदी के गहने व करीब 1 लाख रूपए की चोरी ट्रेस, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार,

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कीमती सामान बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि ललित सेठ पुत्र सत्या सेठ निवासी 1323 अर्बन एस्टेट फेज 1, जालंधर ने शिकायत दी थी कि वह 13 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी का दाखिला कराने के लिए द्वारका, दिल्ली गया था और घर लौटने के बाद वह देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडी टूटा हुआ है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण करने पर शिकायतकर्ता को सोने, चांदी के गहने और 1,00,000 रुपये गायब मिले और पुलिस स्टेशन डिवीजन 7 में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 457/380 आईपीसी दिनांक 19-04-2024 दर्ज की गई। दर्ज कराई स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस को शमशान घाट, सुभाना मोड़, जालंधर के पास चोरी की सूचना मिली। पुलिस आयुक्त ने कहा...

जालंधर में Viral हुए चरणजीत चन्नी के खिलाफ लगे फिल्लौर में यह Poster

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):- जालंधर में सियासत करवटें बदल रही है। इसी कड़ी में कल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते विधायक विक्रमजीत चौधरी को सभी पदो से बर्खास्त कर दिया था। लेकिन इस सब के बीच फिल्लौर हल्के में लगाए गए कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत चन्नी के खिलाफ पोस्टर अब पूरे लोकसभा हल्के में वायरल हो रहे हैं। जिस पर दिखाया गया है कि चन्नी एक युवती की पीठ पर हाथ रख कुछ अश्लील हरकत कर रहे हैँ और उस पर लिखा गया है कि सावधान सावधान।...

जालंधर: झटका BJP को, विजय सांपला के करीबी रोबिन सांपला को CM मान ने AAP में करवाया शामिल,

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर की राजनीति दिन प्रतिदिन गर्माती जा रही है। मंगलवार को भाजपा के एस सी विंग के ओहदेदार व विजय सांपला के करीबी रोबिन सांपला जिनका युवाओं व दलितों में गहरा प्रभाव है, को खुद सीएम भगवंत मान ने AAP पार्टी में शामिल करवाया है। इसको भाजपा के लिए बड़ा झटका आंका जा रहा है। और आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि।...

देहात पुलिस ने 5 किलो चर्स,ड्रग मनी और एक एक्टिवा सहित दो आरोपीयों को किया काबू

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):- जालंधर देहात पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 किलो चर्स, 51 हजार की ड्रग मनी और एक एक्टिवा बरामद की है।प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम के स्पेशल सेल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर रोड़ नजदीक कमल अस्पताल नकोदर के पास नाकेबंदी की हुई थी। जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर नकोदर की ओर जा रहे है। इस दौरान उनकी टीम ने माल्लड़ी के पास दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलों चर्स, 51 हजार रुपए और एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 2 हजार रुपए किलों के भाव में लेकर आगे महंगे दामों में बेचते थे। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ सो...

जालंधर: अमित तनेजा, MLA शीतल अंगुराल व MP सुशील रिंकू की मेहनत लाई रंग, परिणाम स्वरूप तेजिंदर बिट्टू व कर्मजीत कौर हुई बीजेपी में शामिल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर की राजनीति लगातार करवटें ले रही है। वहीं शनिवार को इसमें एक न्या अध्याय जुड़ गया जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजिंदर बिट्टू व करमजीत कौर चौधरी कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में जॉइन हो गए। दरअसल इस सब के पीछे एक ऐसा नेता है जो भाजपा व हिंदुत्व का झंडा सदैव बुलंद करता रहा है, अमित तनेजा सर्वप्रथम कुछ दिन पहले विधायक शीतल अंगुराल व आम आदमी पार्टी के तत्पश्चात सांसद सुशील रिंकू को भाजप में शामिल करवाने मे अहम भूमिका निभाने वाले तनेजा ने आज फिर एक अहम भूमिका निभाते हुए विधायक शीतल अंगुराल व सांसद सुशील रिंकू के साथ मिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू व पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी जिन्होंने कांग्रेस से पिछला चुनाव लड़ा था, को भाजपा में शामिल करवाया। इस बारे अमित तनेजा ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा की वह सदैव भाजपा के झंडे को ...
Call Us