Tuesday, December 2
Shadow

Jalandhar

जलंधर पूरी तरह सुरक्षित, सामान्य रूप से कार्य बहाल — डिप्टी कमिश्नर का संदेश

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जलंधर (राहुल अग्रवाल) :  हिमांशु अग्रवाल (IAS) द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से एक आधिकारिक संदेश जारी किया गया, जिसमें उन्होंने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि जलंधर में सब कुछ सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसियों से प्राप्त प्रमाणिक जानकारी के अनुसार, वर्तमान में किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है और सभी नागरिक अपने दैनिक कार्य पूर्व की भांति सुचारु रूप से कर सकते हैं। सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने सावधानी के तौर पर नागरिकों से अपील की कि वे पटाखे चलाने, ड्रोन उड़ाने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट संदेशों को साझा करने से परहेज करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार के खतरे की कोई सटीक जानकारी प्राप्त होती है, तो जिला प्रशासन द्वारा तुरंत उचित कार्रवाई करते हुए सभी को सूचित किया ...

ब्लैक आउट के दौरान लाईट जलती मिली तो करें इस नंबर पर फ़ोन

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में ब्लैक आउट के दौरान अगर कोई स्ट्रीट लाईट जलती मिले या कोई लाईट बंद नहीं करता तो उसके लिए हैलप लाईन नंबर जारी कर दिया गया है। जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी करने के साथ हैलप लाईन नंबर जारी कर दिया है जिसमें ब्लैक आउट के स्ट्रीट लाईट जलती मिले तो हैलप लाईन नंबर 99154-41046 पर फ़ोन करे। ये आदेश इस लिए जारी किए गए है क्योंकि पंजाब में ब्लैक आउट के दौरान कुछ स्ट्रीट लाइट जलती मिल रही थी ओर कुछ लोग घरों के बाहर लगी लाइटें बंद नही कर रहे थे, प्रशासन के आदेश ना मानने वालो के खिलाफ क़ानूनी कारवाई की जाएगी।...

जालंधर: Shelter Home की सूची जारी, Emergency या War की स्तिथि में शहरवासियों को इनमें किया जाएगा शिफ्ट, पढ़ें व जानें आपके नजदीक है कौनसा शरणार्थी घर

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :

जालंधरः रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, सीपी ने जारी किए आदेश

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर सार्वजनिक आपात स्थिति को छोड़कर, साइलेंस जोन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए सार्वजनिक स्थानों, जहां लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई भी ध्वनि उत्पन्न करने वाले स्रोत का प्रयोग किया जा रहा हो, की सीमाओं पर आवाज की मात्रा को क्षेत्र के लिए निर्धारित मात्रा के अनुसार ही रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक (सार्वजनिक आपातकालीन मामलों को छोड़कर) मैरिज पैलेसों एवं होटलों में ढोल या भोंपू, कोई भी आवाज करने वाला उपकरण, एम्पलीफायर, डी.ज...

जालंधर के रेलवे रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर चली गोली, एक जख्मी

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर: (राहुल अग्रवाल) जालंधर रेलवे रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मंगलवार सुबह गोली चल गई। यह गोली बैंक के कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड से अचानक चली। इस दौरान एक कर्मचारी जख्मी भी हुआ है ।जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जान शुरू कर दी है।

ਅੰਨ੍ਹਾ ਕਤਲ ਕੇਸ ਸੁਲਝਾਇਆ: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ)  :- ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਤਾ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਦੇ ਅੰਨ੍ਹੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਅਪਰਾਧ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਵੇਰਵਾ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦੇ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਧਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭੀਮ ਸੈਨ ਦੁੱਗਲ ਪੁੱਤਰ ਸਵਰਗੀ ਸੰਤ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਨੰਬਰ 325, ਮੋਤਾ ਸਿੰਘ ਨਗਰ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ‘ਤੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਨੰਬਰ 73 ਮਿਤੀ 02.05.2025, 103(1) ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਅਧੀਨ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 6, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 01.05.2025 ਨੂੰ ਉਹ ਬਾਜ਼ਾਰ ਗਿਆ ਸੀ ਜਦੋਂ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ, 69 ਸਾਲਾ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰੀ, ਘਰ ਵਿੱਚ ਇਕੱਲੀ ਸੀ। ਵਾਪਸ ਆਉਣ ‘ਤੇ, ਉਸਨੇ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਦੀ ਘੰਟੀ ਵਜਾਈ ਪਰ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਉਹ ਕੰਧ ਟੱਪ ਕੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਬੈੱਡਰੂਮ ਦੇ ਫਰਸ਼ ‘ਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਾਇਆ। ਉਸਦੀਆਂ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਚੂੜੀਆਂ, ਅੰਗੂਠੀਆਂ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਗਾਇਬ ਸਨ, ਜੋ ਕਿ ਲੁੱਟ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਜਲੰਧਰ ਪੁਲ...

जालंधर: सुबह सुबह गोली चली ठा ठा! Encounter पुलिस द्वारा कुख्यात गैंगस्टर का, 3 हथियार बरामद

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर के मकसूदा इलाके के गांव अमानतखां में सुबह सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक एनकाउंटर किए जाने की सूचना सामने आई है। जानकारी अनुसार नाका बंदी दौरान एक बाइक सवार को जब रोका गया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग आरम्भ कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की चलाई एक गोली उक्त बाइक सवार के लग गई, जिसको जख्मी हालात में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान साजन नैय्यर के रूप में हुई है। आरोपी अमृतसर, गुरदासपुर, फ़िरोज़पुर आदि जगहों में 20 से अधिक हत्या, हत्या के प्रयास आदि मामलों में वांछित है। आरोपी से मौके पर 3 हथियार बरामद हुए हैं।...

जालंधर: चीमा चौक में मकान की पहली मंजिल में लगी आग : पिता-पुत्र सुरक्षित बाहर निकाले गए

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में चीमा चौक से सटे संघा चौक के पास एक मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम के अनुसार, आग सिलेंडर लगे रैगुलेटर लीक होने से लगी हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारी बोले- एक घंटे बाद आग पर काबू पाया लीडिंग फायर मैन रविंदर सिंह ने बताया कि हमें आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े दस बजे मिली थी। जिसके बाद हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी। मौके पर घर की पहली मंजिल को बुरी तरह से आग लगी हुई थी और आसपास के लोग सहमे हुए थे। जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह के अनुसार मौके से एक सिलेंडर भी मिला ह...

जालंधर में 8 दिन से लापता वकील की कार लुधियाना से बरामद

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में क़रीब 8 दिन से लापता वकील की कार अब लुधियाना से बरामद हुई है जो कार का लाक भी खुला मिला ओर उसमें चाबी भी लगी हुई बताई जा रही हैँ बताया जा रहा है कि वकील पिछले शनिवार को जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित अपने फ्लैट में रुका था जिसके बाद से वो लापता हो गया। पुलिस के पास शिकायत पहुँची तो मामले की जाँच फगवाड़ा पुलिस करने लगी। वकील संजीव वर्मा जो कि अपनी काली एंडेवर कार में घर से निकला था जिसकी पत्नी भी जज बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार संजीव वर्मा की कार बरामद होने के बाद लूट की आशंका भी जताई जा रही है वही पुलिस ने कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया है। फ़िलहाल संजीव वर्मा का कुछ पता नहीं चल पाया है।...

जालंधर में युवा के साथ होटल में बुरी तरह मारपीट,सीढ़ियों से दिया धक्का

Jalandhar, Punjab
जालंधर( राहुल अग्रवाल) :जालंधर में युवा नेता ओर समाज सेवक के साथ होटल में बुरी तरह मारपीट की गई है। मारपीट करने वालो ने पहले होटल के अंदर युवा नेता पर बुरी तरह हमला किया फिर बाहर आकर होटल की सीढ़ियों से उसे धक्का दे दिया। हमले में नव विकास शिंपू बुरी तरह से घायल हो गया है। शिंपू अपने किसी जानकार के बुलाने पर शेखो ग्रैंड होटल में पार्टी करने गए थे जहां पहले से बैठे कुछयुवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी इतना ही नहीं हमला करने वाले ने होटल के बाहर आकर उन्हें सीढ़ियों से धक्का दे दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस के पास शिकायत पहुँच चुकी है जिसके बाद पुलिस हमला करने वालो की तलाश में लगी है।...
Call Us