जालंधर में जिम के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार दो लोगों ने किया हमला, खंगाली जा रही सीसीटीवी
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर में एक बार फिर गोलियां चली हैं। वहीं, अब मामला मकसूदां के इलाके के पास से आया है। जहां सुबह करीब 10 बजे खालसा फिटनेस जिम के बाहर किसी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए दो लोगों ने गोलियां चलाई, लेकिन गोली रवॉल्वर के बीच में ही फंस जाती है।
घटना की जानकारी देते अंकुश ने कहा कि प्रधान पकंज पाल की ओर से नशा रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वह करतारपुर से रोज जिम लगाने आते है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से धमकाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एससी एक्ट के पर्चे रद्द करवाने के काम प्रधान की ओर से किए जा रहे है। ऐसे में हो सकता है कि यही रंजिश रखते हुए आरोपियों ने गोलियां चलाई हो।
गनीमत रही की घटना के दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना की जानाकरी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई श्य...
