जालंधर कैंट में नवयुवक वाल्मिकी सभा द्वारा निकली गई विशाल शोभायात्रा
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) जालंधर कैंट की ओर से हर साल की तरह भगवान वाल्मीकि महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर के उपलक्ष्य में हैड क्वाटर मोहल्ला न. 30 में स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में बड़ी श्रद्धा भावना व पूर्ण विधि के साथ मूर्ति पूजन किया गया। गुरुवार को मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित बड़ी तादाद में नगरवासियों ने शिरकत करके प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर जालंधर से मैंबर पार्लियामेंट स. चरनजीत सिंह चन्नी व जालंधर कैंट से विधायक स. परगट सिंह ने झंडे की रस्म अदा करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व पार्षद श्री अविनाश चंद्र शर्मा (USA) ने अपने कर कमलों द्वारा क...
