Tuesday, January 20
Shadow

Punjab

जालंधर: चोरी लाखों की दोमोरिया पुल पर लगने वाले पुलिस नाके के ठीक सामने स्तिथ दुकान पर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल): दोमोरिया पुल के पास स्तिथ ‘मित्तल सीमेंट’ की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोमोरिया पुल के पास दुकान से चोर रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द कर डीलरों के लिए कम्पनी की तरफ से आया सामन जिसमे घड़ियाँ व मोबाइल आदि सहित अन्य सामान चुराकर भाग गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया दुकान के ताले टूटे हुए थे। इस मौके की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इस बारे मालिक का कहना है कि अभी जांच जारी है। हैरानी वाली बात यह है कि जिस दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है वहां से महज 200 मीटर दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है, लेकिन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह पुलिस नाके की परवाह किए बिना वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसे में चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देन...

जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर सहित 9 जिलों में 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल): पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अभी भी मौसम में बदलाव यूहीं जारी रहेगा। इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। वहीं, बारिश का सिलसिला भी यूंही जारी है। इसी क्रम में आज पंजाब में फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के बाद पंजाब की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। इससे सूबे के नदी किनारे के इलाकों में काफी नुकसान हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के नौ जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बुधवार से तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट घोषित किया है। वहीं, चंडीगढ़ में भी तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने, पेड़ों के नीचे आश...

श्री राम लीला कमेटी का चुनाव पूरी मर्यादा व शांतिपूर्वक कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने डीसी व सीपी को मांग पत्र दिया.

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर: श्री राम लीला कमेटी (रजि:) जालंधर छावनी के वर्ष 2023 के प्रधान पद के लिए 30 जुलाई को होने जा रहे चुनाव को पूर्ण मर्यादा व शांति पूर्वक करवाने हेतु आज मुख्य चुनाव अधिकारी श्री जगमोहन वर्मा व उनकी टीम के सदस्य श्री कीर्ति भूषण मेहता, अश्वनी गर्ग, जे पी गुप्ता, मनजीत पांडे, अमित जैन व संजीव गर्ग ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर तथा पुलिस कमिश्नर जालंधर को मांग पत्र दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री जगमोहन वर्मा ने बताया कि ADCP अंकुर गुप्ता ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि श्री राम लीला कमेटी (रजि:) जालंधर छावनी का चुनाव कानून व्यवस्था के अंतर्गत पूर्ण मर्यादा व शांति पूर्वक तरीके से करवाया जाएगा तथा किसी भी शरारती तत्व को किसी भी सूरत में कानून व शन्ति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।...

श्रीमद् भागवत कथा लाला लालचंद धर्मशाला न्यू टाउन नो नंबर में  श्री कृष्ण नंद महोत्सव श्री कृष्ण अवतार नंद महोत्सव बड़ी धूमधाम से  मनाया गया.

Moga, Punjab
मोगा(प्रवीण गोयल): श्रीमद् भागवत कथा लाला लालचंद धर्मशाला न्यू टाउन नो नंबर में 20 जुलाई से की जा रही है इस उपलक्ष में 23 जुलाई को श्री कृष्ण नंद महोत्सव श्री कृष्ण अवतार नंद महोत्सव बड़ी धूमधाम से  मनाया गया. स्वामी रजनीश आनंद जी महाराज बाबा जी वृंदावन वाले की  मधुर वाणी से कथा का रसास्वादन किया गया. इस कृष्ण अवतार पर सभी भक्तों ने नंदलाल और यशोदा मैया को कृष्ण के जन्म की बहुत-बहुत बधाई दी सभी गांव वासियों ने और भक्तों ने इस महोत्सव को बहुत ही आनंद से मनाया....

आनंद सागर स्कूल, रौंता में पौधे लगाए गए

Moga, Punjab
मोगा(प्रवीण गोयल): आनंद सागर स्कूल, रौंता, पंजाब में श्री सर्वपाल भाई साहब ओर सुमन बहन जी और ज्वाला प्रसाद जी की तरफ से पौधे लगाए गए। स्कूल की नर्सरी में बीजारोपण से तैयार किए पौधे बच्चों को बांटे गए।

जालंधर कैंट: बडिंग गेट के पास अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल): लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते ड्यूटी कर रहे पंजाब पुलिस कर्मी की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई चरणजीत सिंह कुछ देर पहले दकोहा फाटक (बडिंग गेट) के सामने ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई चरणजीत अचानक सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ट्रैफिक कर्मियों और लोगों की मदद से एएसआई चरणजीत को जोहल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया गया। एएसआई की ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई है। वहीं एएसआई की मौत की खबर सुनते ही परिवार व पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।...

नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत

Punjab
कपूरथला (राहुल अग्रवाल): पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे की रोकथाम के लिए प्रयत्न किए जा रहे है, लेकिन नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं मोहल्ला महिताबगढ़ में 22 वर्षीय लड़की की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती सोनिया पुत्री बिट्टू को बेहोशी की हालत में देर रात सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां डयूटी दौरान डॉक्टर नवदीप कौर को बताया गया कि यह लड़की नशे की ओवरडोज के कारण गली में बेहोश पड़ी थी। जिसका डॉक्टर नवदीप कौर ने इलाज शुरू कर दिया, लेकिन देर रात लड़की की मौत हो गई। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और शहर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।...

जालंधरः Toll Plaza के मैनेजर से 23 लाख की हुई लूट, पुलिस ने किया हाई अलर्ट

Punjab
फिल्लौर के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां लडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर की गाड़ी को लुटेरों ने घेर कर उससे 23.30 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार लडोवाल टोल प्लाजा का मैनेजर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिल्लौर बैंक में नकदी जमा करवाने आ रहा था। इसी बीच लुटेरों की 2 गाड़ियां, जिनमें से एक गाड़ी मैनेजर की गाड़ी के आगे जबकि दूसरी उसके पीछे लग गई।   यह भी पता चला है कि मैनेजर के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। लुटेरों ने मैनेजर की गाड़ी को तोड़कर उसके अंदर पड़ा 23.30 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए । जिसके बाद पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर गाड़ियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।...

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਅਗਲੇ 5 ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦਾ ਅਲਰਟ, ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ

Punjab
ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਮੰਗਲਵਾਰ ਤੋਂ 5 ਦਿਨ ਲਈ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦਾ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਐਤਵਾਰ ਸਵੇਰੇ 8 ਵਜੇ ਤੱਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ 84.6 ਐੱਮਐੱਮ, ਫਰੀਦਕੋਟ ‘ਚ 90.8, ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ‘ਚ 10.3, ਐੱਸਬੀਐੱਸ ਨਗਰ ‘ਚ 8.4, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ‘ਚ 74.0, ਜਲੰਧਰ ‘ਚ 54.5, ਮੋਗਾ ‘ਚ 45.5, ਮੋਹਾਲੀ ‘ਚ 4.0 ਐੱਮਐੱਮ ਦਾ ਮੀਂਹ ਪਿਆ।

MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਰਿੰਕੂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਸਭਾ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ): ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੁਪਰੀਮੋ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਗੁਲਦਸਤਾ ਭੇਟ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੂੰ ਲੋਕਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨਗੇ। MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਸੁਪਰੀਮੋ ਨੂੰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਅਤੇ ਭਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸੰਸਦੀ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਠੋਸ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਹੱਤਵ ਦੇ ਕਈ ਮੁੱਦੇ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਉਠਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਉਠਾਉਣ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣਗੇ ਤਾਂ ਜੋ ਨੀਤੀਗਤ ਨਜ਼ਰੀਏ ਤੋਂ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਫੈਸਲੇ ਲਏ ਜਾ ਸਕਣ। MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭ...
Call Us