अब चाईना डोर के इस्तेमाल पर एक लाख रुपए जुर्माने के साथ होगी 5 साल जेल
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर राजधानी में चीनी मांझा या कांच-लेपित धागे के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
गोपाल राय ने फैसला लेते हुए लोगों से अपील की है कि चीनी मांझा का इस्तेमाल या बिक्री न करें। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों को पांच साल तक जेल की सजा काटनी होगी और एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा।
पर्यावरण विभाग के अनुसार, 15 अगस्त के आस-पास दिल्लीवालों के लिए पतंगबाजी काफी लोकप्रिय हो जाती है लेकिन पतंगबाजी के शौक के बीच चाईनीज मांझे के इस्तेमाल से कई हादसे हो जाते हैं। चाईनीज मांझा इंसानों और जानवरों, पक्षियों के लि...
