Wednesday, October 15
Shadow

Punjab

जालंधर-दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला की बेरहमी से हत्या

Jalandhar, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल):- जालंधर के बस्तीयाद क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां लूट की नीयत से घुसे दो युवकों ने 45 वर्षीय महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित समीप कच्चे कोट में महिला के मौत होने का मामला सामने आया है। बतायाजा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर क़त्ल कर दिया गया। आरोपियों ने महिला के बेटे को भी बंधी बनाया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले आरोपियों ने 1.26 बजे गली में दाखिल होकर घर की रेकी की। इस दौरान दोबारा 1.41 बजे फिर आरोपी फिर दोबारा आए और 50 सैकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान कमलजीत कौर उम्र 45 बरस के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बाबा खेल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच श...

रामामंडी में हादसों को रोकने व मृतक लोगों की आत्मा की शांति हेतु करवाया जायेगा हवन यज्ञ– हरविन्द्र सिंह पप्पू

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल):- रामामंडी में आये दिन हादसों में हो रही मौतों को देखते हुए समाज सेवक व पूर्व पार्षद हरविन्द्र सिंह पप्पू ने बताया है कि वह रामामंडी में हादसों को रोकने व मृतक लोगों की आत्मा की शांति हेतु हवन यज्ञ करवाने का निर्यण लिया है। उक्त जानकारी देते हुए हरिन्द्र सिंह पप्पू ने बताया है कि वह हवन यज्ञ रामामंडी चौक में प्रशासन के उच्चाधिकारियों से बातचीत करके करेगे और हवन यज्ञ के पश्चात लंगर भी लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि करीब महीने के अंदर की कई हादसों में तीन चार मौते रामामंडी में हादसों के दौरान हो चुकी है। उन्होने कहा कि हादसों को रोकने के लिए विशाल हवन यज्ञ रामामंडी चौक में करवाया जायेगा। उन्होने हादसों को रोकने के लिए प्रशासन से अपील की है कि वह कोई ऐसी नीति बनाये जिससे ट्राफिक रामामंडी में कम हो सके तथा अतिअक्रमण हटाये जाये बड़े वाहनों के लिए कोई दूसरा रास्ता निक...

ਇਸਤਰੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਮੰਚ ਵਲੋਂ ਥਾਣੇ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

Jalandhar, Punjab
ਜਮਸ਼ੇਰ/ਜਲੰਧਰ:- ਇਸਤਰੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਮੰਚ ਵਲੋਂ ਮੀਂਹ ਦੀ ਕਿਣਮਿਣ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਜਮਸ਼ੇਰ ਦਾ 3 ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਘਿਰਾਓ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਏਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ ਬਬਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਲੁਭਾਣਾ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਜਾ ਕੇ ਘੇਰਾਓ ਖ਼ਤਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੰਚ ਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਨੀਤਾ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਜਸਵੀਰ ਕੌਰ ਜੱਸੀ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਹਿਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਵੀ ਔਰਤਾਂ ਉੱਪਰ ਜ਼ਬਰ ਜ਼ੁਲਮ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਂਅ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਸਮਰਾਏ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨ ਫੁੱਟਬਾਲ ਕੋਚ 26 ਸਾਲਾ ਹਰਦੀਪ ਕੌਰ ਪੁੱਤਰੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਜੰਡਿਆਲਾ ਮੰਜਕੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਅਰੁਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਘੁੱਗੇ ਆਦਿ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ 27-28 ਸਤੰਬਰ 2022 ਦੀ ਦਰਮਿਆਨੀ ਰਾਤ ਨੂ...

जालंधर का एक व्यक्ति लापता

Jalandhar, Punjab
जालंधर:- दिनांक 17-01-2023 करणवीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह (सेवानिवृत्त डीएसपी) वासी मकान नंबर 02, गुरदेव एन्क्लेव के पास सुमन डे पब्लिक स्कूल जालंधर ने पुलिस स्टेशन में इतलाह दी की उसके पिता हरभजन सिंह (आयु करीब 60 साल) जो दिनांक 16-01-2023 को प्रातः लगभग 6.00 बजे गवाही देने के लिए माननीय न्यायालय श्री गुरमोहन जिला अमृतसर गए थे लेकिन अब तक घर नहीं लौटे हैं। जिस पर थाना रामामंडी कमिश्नरेट जालंधर में गुमशुदगी की रिपोर्ट क्रमांक 42 दिनांक 17-01-2023 दर्ज की गई है। अगर किसी को इस बारे में कोई जानकारी मिले तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें, कंट्रोल रूम कमिश्नरेट जालंधर 95929-18501 , मुख्य अधिकारी थाना रामा मंडी 95929-18586, मुख मुंशी थाना रमा मंडी 95929-5110 गुमशुदा व्यक्ति :- हरभजन सिंह (सेवानिवृत्त डीएसपी) निवासी मकान नंबर 02, गुरदेव एन्क्लेव, सुमन डे पब्लिक स्कूल के पास, जालंधर हुलिया:-...

रमन ज्वेलर्स की दुकान से लगभग सवा 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी

Jalandhar, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल):- इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं यहाँ गढ़ा रोड पर स्थित रमन ज्वेलर्स की दुकान से चोर लगभग सवा 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। कमिश्नर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गढ़ा रोड पर रमन ज्यूलर के मालिक नीरज कुमार वासी जालंधर कैंट आज सुबह लगभग 10:00 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान के पिछली दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ज्यूलर नीरज के मुताबिक चोर दुकान में पिछली दीवार तोड़कर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। ज्यूलर ने पुलिस को बताया है कि चोर दुकान से लगभग सवा करोड रुपए की सोने और चांदी ज्यूलरी चोरी कर ले गए। सूत्रों ने बताया कि चोरों ने पूरी रैकी ...

पंजाब सरकार में मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए

Punjab
पंजाब(राहुल अग्रवाल):- पंजाब सरकार ने मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल ने कॉन्ग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप कर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी मनप्रीत सिंह बादल ने इसमें शमूलियत नहीं की थी। बताया जा रहा है कि राजा वड़िंग को पंजाब प्रधान बनाए जाने से मनप्रीत बादल नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है।...

जालंधर कैंट में एनआरआई के 17 साल के बेटे की हत्या का मामला, टीचर के हत्यारे बेटे को उम्र कैद की सजा

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल):- जालंधर कैंट के लाल कुर्ती में 28 सितंबर 2020 को एनआरआई के 17 साल के बेटे अरमान की हत्या करने वाले उसके नाबालिग दोस्त को उम्र कैद और 1.10 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 2 साल की और कैद काटनी होगी। हत्यारे के माता-पिता सरकारी टीचर हैं। कैंट के लाल कुर्ती में 28 सितंबर 2020 को उस समय सनसनी फैल गई थी, जब 17 साल के अरमान को उसके दादा ने खून से लथपथ हालत में शाम 4:30 बजे देखा। दादा चिल्लाए तो मोहल्ले के लोग आ गए थे। अरमान को प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने खून से बने फिंगर और फुट प्रिंट देखे और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। अरमान का गढ़ा एरिया में रहता 17 साल का दोस्त जांच के दायरे में आया था। वह अरमान के घर से दौड़ता नजर आया था। पुलिस ने दोस्त को अरेस्ट कर लिया था। हत्यारे दोस्त ने कबूल किया था कि...

जालंधर कैंट में शिवसेना उत्तर भारत की एक बैठक हुई

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल):- तारीख 16 जनवरी को जालंधर कैंट में शिवसेना उत्तर भारत की एक बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा विशेष रूप में शामिल हुए। जिसमें दीपक कश्यप को पंजाब सेक्टर नियुक्त किया गया। जिन्होंने पार्टी को भरोसा दिलाया है कि निष्ठावान तरीके के साथ पार्टी की सेवा करेंगे और 20 जनवरी को पार्टी द्वारा रखा गया भगवा मार्च में अपने भारी साथियों के साथ शामिल होंगे। इस मीटिंग में शामिल हुए नवीन ननू, दिवेश हंस, मनीष टीपू ,राहुल, शुभम हंस, भूपेंद्र, संजू ,लल्ली आदि उपस्थिति थे।...

घर तोड़ने के मामले में लोगों ने किसान मोर्चा के साथ मिलकर नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक बाधित किया।

Jalandhar, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल):- पंजाब में जालंधर के लतीफपुरा में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के आदेश पर घर तोड़ने के मामले में लोगों ने किसान मोर्चा के साथ मिलकर नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक बाधित किया। धरना धन्नोवाली फाटक पर साढ़े 3 बजे तक चलेगा। लतीफपुरा के लोगों की मांग है कि सरकार उन्हें फिर से घर बनाकर दे। वहीं जिस DSP ने लोगों को गालियां दी थी उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाए। आप नेताओं को हो रही मुश्किल लतीफपुरा में एक ही नोटिस पर घर तोड़ दिए जाने के बाद जालंधर के आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी लोगों का सामना करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लतीफपुरा में जिस दिन घर तोड़े गए उस दिन तो वहां पर कोई नहीं आया, लेकिन घर टूटने के बाद वहां पर आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बाकी सभी राजनीतिक दलों की अपनी राजनीति चमकाने के लिए होड़ लगी हुई है। दावा- उनके नाम पर है लतीफपुरा में जमीन लतीफपुरा के कुछ बुजुर्गों ने दावा ...

26 जनवरी को श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा जरूरतमन्द कन्याओं के विवाह करवाए जायेगे।

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(कपिल अग्रवाल):- "कन्यादान महादान" श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमन्द कन्याओं के विवाह श्री श्याम बाबा की कृपा से मार्डन पैलेस जालन्धर छावनी में 26 जनवरी, दिन वीरवार को करवायें जा रहे हैं। आप सभी से प्रार्थना है कि शुभ विवाह में पहुंच कर वर-वधु को आर्शिवाद दें। एवंम् इस शुभ कार्य के सहयोगी बनें।...
Call Us