Thursday, March 5
Shadow

Uncategorized

जालंधर कैंट में गुंडागर्दी की हदें पार-थाने में ही काटा युवक का गला

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट थाना में राजनीमा के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया, जहां एक पक्ष ने थाने में दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में नौजवान की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और 10 वीं कक्षा छात्र है। एसडी मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया है। वहीं चश्मदीद ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद को लेकर समझौता करने लिए थाने बुलाया गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।...

जालंधर: सुबह सुबह मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता Lucky Obaray की गोलियां मार कर हत्या,

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। यह घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए बताए जा रहे हैं। इस फायरिंग बारे लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।...

जालंधर छावनी में कल श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा बसंत पंचमी पर रचाया जाएगा जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह”

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर छावनी (राहुल अग्रवाल) :- समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था ‘श्री श्याम मित्र मण्डल’ द्वारा इस वर्ष भी अपनी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह पवित्र कार्य आगामी शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संपन्न होगा। श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से आयोजित इस वैवाहिक महोत्सव की शुरुआत सुबह 11:00 बजे बारात के स्वागत के साथ होगी। संस्था द्वारा विवाह की सभी रस्में और सामूहिक भोज बावड़ी धर्मशाला, मोहल्ला नं. 2, जालंधर छावनी में आयोजित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 'कन्या दान - महा दान' के इस संकल्प के तहत हर साल की तरह इस बार भी सामूहिक विवाह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने जालंधर और आसपास के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पधारकर नव-विवाहित...

जालंधर-किस पर करें विश्वास-20 साल भतीजी को अकेला पाकर घर में घुसा चाचा,फिर कर दिया ये कांड

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में एक बार फिर से शर्मनाक वारदात देखने को मिली है जहां लड़की के चाचा ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। अपनी रिश्तेदारी में भतीजी को घर में अकेला देख कमरे में घुसा ओर उसके साथ अश्लील हरकतें कीँ लड़की ने शोर मचाया तो वो फरार हो गया। हरनामदासपुरा इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ़ प्रिंस के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल घायल हालत में भर्ती करवाया गया है जहां उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान है। लड़की ने बताया कि घर में अकेली थी रिश्ते में चाचा लगते व्यक्ति प्रिंस जो कि फ़ाइनेंस का काम करता है ने आकर पानी मांगा जो लड़की पानी लाई तो चाचा ने गिलास फैंककर लड़की के सारे कपड़े उतार अश्लील हरकतें की।हाथापाई में लड़की घायल हो गई। आरोपी प्रिंस एक धार्मिक स्थल का भी सदस्य बताया जा रहा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस न...

जालंधर वेस्ट-पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई का कत्ल

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर(राहुल अग्रवाल) :जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है जहां पूर्व विधायक के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई है, पूर्व विधायक शीतल के बाद खुद अस्पताल के लिए पहुँच रहे है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 17 साल का विकास था जो बस्ती दानिशमंदा इलाके में रहता था का अपनी गली में युवकों के साथ विवाद हुआ था जिन्होंने तेज़धार हथियारों से हमला करके उसका कत्ल कर दिया। घायल को जोशी अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डाकटरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में लग गई है।...

जालंधर में भयानक अग्निकांड, मशहूर स्वीट शॉप जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में आज सुबह सुबह भयानक अग्निकांड हो गया। दरअसल, जालंधर के न्यू लक्ष्मी स्वीट में सुबह साढ़े 6 बजे आग लग गई। इस घटना में पूरी दुकान और अंदर रखा सामान जल गया। दुकान के मालिक अंकुश ने बताया कि जालंधर में आदर्श नगर रोड पर स्थित उनकी दुकान से सुबह गुजर रहे दूध विक्रेता ने धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचित किया। दुकान पहुंचे तो आग हल्की थी। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग फैल चुकी थी और पूरी दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया।दुकानदार अंकुश ने आगे बताते हुए कहा कि जैसे ही साढ़े 6 बजे आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आधे घंटे बाद पहुंचे, जबकि फायर ब्रिगेड दफ्तर की दूरी यहां से 1 किलोमीटर भी नहीं है। इससे पहले उसने आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने की ...

जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी की ओर से पहला विशाल भंडारा लगाया गया

Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी की ओर से पहला विशाल भंडारा लगाया गया दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी की तरफ से सबका धन्यवाद किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष लकी हंस, प्रधान राजेश नाहर, कैशियर भरत अटवाल, मेंबर संजय चौहान, पॉल चाचा, करण, विकी,  गब्बर, अजय, रवि नाहर, नींदर,  अश्वनी हंस, टीपू हंस,पुखराज जी आदि मौजूद रहे...

DIG भुल्लर रिश्वतकांड :100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी, CBI ने खंगाला रिकॉर्ड

Punjab, Uncategorized
पंजाब (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुए। सीबीआई जांच में नकदी, सोना, असलहा और कई लग्जरी चीजें मिली हैं। 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का भी पता चला है। कुछ संपत्तियां उन्होंने अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी हैं। सीबीआई अब उनकी संपत्ति से जुड़े सभी रिकार्ड्स खंगालने में लगी है सीबीआई ने भुल्लर के घर और अन्य ठिकानों से 7.50 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना व गहने, 26 लग्जरी घड़ियां और चार हथियारों के साथ कुल 100 कारतूस बरामद किए। वहीं, डीआईजी के समराला फार्महाउस से 5.7 लाख रुपये, 9 पेटी (108 बोतलें) इम्पोर्टेड शराब और 17 कारतूस भी जब्त किए गए। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि भुल्लर की डायरी और बिचौलिये कृष्णू के घर से भी सरकारी दस्तावेज और बेनामी संपत्तियों के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। कृष्णू के घर से कुछ नष्ट किए कागजात मिले...

जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में ईमानदार और कर्मठ भाजपा नेता के रूप में उभरे हैं सागर जॉर्ज

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी के ईमानदार और कर्मठ नेता के रूप में उभरे प्रधान मंडल 17 सागर जॉर्ज ने सभी देशवासियों और कैंट की जनता को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं जिस संबंधी भाजपा नेता सागर जॉर्ज ने कहा कि दीपावली का त्यौहार पूरे विश्व में भारत की शान को चार चांद लगता है इसमें हम सभी लोग मिलकर खुशियां बांटते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं यह बहुत ही शुभ त्यौहार है मां लक्ष्मी सभी पर पूरी कृपा बनाए रखें ,हर घर में खुशी और तरक्की सदैव बनी रहे ।सागर जॉर्ज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत देश के लिए अनेक विकास कार्य कर रही है और जनता के लिए हर प्रकार की सहायता की सोच रखते हुए आगे बढ़ रही है आने वाले समय में पंजाब में भाजपा का ही परचम लहराने वाला है इसलिए वह दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को भाजपा में आने का निमंत्रण देते है...

Punjabi Singer KHAN SAAB के पिता का हुआ निधन

Punjab, Uncategorized
फगवाड़ा (राहुल अग्रवाल) :-  फगवाड़ा पंजाबी मशहूर गायक खान साब की माता का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। ऐसे में इस दुख से अभी खान साब उभर नहीं पाए थे कि अब उनके पिता का निधन होने का समाचार प्राप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार खान साब के पिता का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से खान साब के घर शोक की लहर छा गई। खान साब के पिता के निधन की खबर के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।...
Call Us