Tuesday, March 10
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

कपूरथला में नशा तस्कर की 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सीज , घर के बाहर चिपकाया नोटिस,

Kapurthala, Punjab
कपूरथला (राहुल अग्रवाल) :- कपूरथला में पुलिस ने नशा तस्कर की 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को सीज किया है। डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी पर नोटिस लगा दिया है। जिसको अब कोई खरीद व बेच नहीं सकता है। डीएसपी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। नशा तस्करी को खत्म करने के लिए नशा तस्करों की प्रॉपर्टी सीज की गई है। पुलिस ने गांव के नशा तस्कर गुजराल सिंह उर्फ जोगा के खिलाफ सुभानपुर थानें में कई मामले दर्ज है। सीज की गई संपत्ति में दुकान का मूल्य 9,24 हजार, घर का मूल्य 91 लाख 58 हजार रुपए और वाहनों का मूल्य 13 लाख 20 हजार रुपए है। तस्कर गुजराल के की संपत्ति की कुल कीमत 1.14 करोड़ रुपए है। जानकारी मुताबिक, नशा तस्कर के खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज है। जो फिलहाल कपूरथला मार्डन जेल में बंद है। पंजाब सरकार और कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के ...

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ई-चालानिंग ड्राइव की गई तेज

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  पुलिस कमिश्नर सप्पन शर्मा के निर्देशों के तहत शहर के विभिन्न नाका बिंदुओं पर यातायात उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस मौक पर नेतृत्व गुरपताप सिंह सहोता, पीपीएस, एडीसीपी सिटी 1, आतिश भाटिया पीपीएस, एसीपी ट्रैफिक जालंधर ने दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे के बीच शहर के विभिन्न नाका बिंदुओं पर किया। अभियान के दौरान, पठानकोट चौक, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक और मॉडल टाउन मार्केट, जालंधर में प्रभारी और ट्रैफिक/ईआरएस टीमों द्वारा नाकाबंदी और चेकिंग की गई। उद्देश्य सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करना, प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करना और यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। वाहनों की जांच की गई और यातायात उल्लंघन करने वालों को 15 ई-चालान जारी किए गए।...

मोगा मे singha वाला पावर ग्रिड में लगी भयानक आग

Moga, Punjab
मोगा (परवीन गोयल) :- मोगा मे singha वाला पावर ग्रिड में लगी भयानक आग l आग लगने की वजह का पता नहीं चला अभी तक l आग लगने की वजह से मोगा जिले की लगभग सप्लाई बंद है l आग बुझाने का  कार्य जारी है मोके पार फायर ब्रिगेडर बुला ली गई l

ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਫੌਜ ਦੇ ਟਰੱਕ ਨੂੰ ਟਰਾਲੇ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਪਲਟਿਆ ਫੌਜੀ ਟਰੱਕ, 5 ਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) :- ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਫੌਜ ਦੇ ਕਈ ਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਫੌਜ ਦੇ 5 ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਲਈ ਇੱਕ ਖੁਫੀਆ ਟੀਮ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੇ ਨਾਲ ਆਈ ਹੈ।ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ‘ਚ ਫੌਜ ਦੇ ਕਈ ਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਫੌਜ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਕਿਵੇਂ ਵਾਪਰਿਆ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਇੱਕ ਓਵਰਲੋਡ ਟਰਾਲਾ ਪੀਏਪੀ ਚੌਂਕ ਵੱਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਜਦੋਂਕਿ ਫੌਜ ਦਾ ਟਰੱਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਇਹ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ ਕਿ ਫੌਜ ਦਾ ਟਰੱਕ ਕਦੋਂ ਅਤੇ ਕਿਵੇਂ ਹਾਈਵੇਅ ‘ਤੇ ਲੋਹੇ ਦੀ ਗਰਿੱਲ ਅਤੇ ਡਿਵਾਈਡਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਫਿਰ ਹਾਈਵੇਅ ‘ਤੇ ਪਲਟ ਗਿਆ।ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਫੌਜ ਦੇ ਟਰੱਕ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਟਰਾਲੀ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਫੌਜ ਦਾ ਟਰੱਕ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਘਟਨਾ ਦੇ ਸਮੇਂ ਫੌਜ ਦੀ ਗ...

JALANDHAR नकली सीबीआई ऑफिसर को पुलिस अधिकारियों ने जांच के नाम पर छोड़ा

Jalandhar, Punjab
जालन्धर (राहुल अग्रवाल)  :- महानगर के सेंट्रल हलके के बीचो-बीच मिपाल चोंक में आज पुलिस के हाथ बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई। जिसमें फिरौती की माँग करता हुआ एक सीबीआई का नकली स्पेशल ऑफिसर काबू कर लिया गया। बताया जाता है मिलाप चौक में एक मोबाइल दुकान पर कुछ दिन पहले ठीक करने आया अपना फोन वहां पर बैठी लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगा तो उसके मालिक द्वारा उसको प्यार से समझाना शुरू किया तो उसने अपनी वॉकी टॉकी और सीबीआई का कार्ड निकाल कर आगे रख दिया ।जिसमें मलिक को शक हुआ तो उसने डिवीजन नंबर चार की पुलिस को फोन कर बुलाया और वहां पर उसको गिरफ्तार किया गया। इस सीबीआई के कार्ड पर मनजसप्रीत सिंह ,निवासी लाखन का पड्डा जिला कपूरथला का रहने वाला है इस कार्ड पर इसको स्पेशल ऑफिसर लिखा हुआ है और कार्ड का नंबर हैडक्वाटर 21297 /5495 डाला गया है इस नौजवान की तस्वीर यहां पर केस कटे हुए है परंतु इसको जब गिरफ्तार किया...

रैस्टोरैंट, क्लब और लायसैंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :-पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन- कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर पुलिस ( इंवेस्टीगेशन) अदित्या एस. वारियर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते सभी रैस्टोरैंट, क्लब और अन्य ऐसी लायसैंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान आधी रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए है। आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में किसी रैस्टोरैंट, क्लब या अन्य लायसैंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान पर रात 11: 30 बजे के बाद भोजन, पीने वाले पदार्थ आदि का कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा और किसी भी नए ग्राहक को रात 11: 30 के बाद रैस्टोरैंट, क्लबों में खाने- पीने वाले स्थानों में दाख़िल होने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। शराब की दुकानों के साथ लगते अहाते रात 12 बजे या लायसैंस की शर्तों अनुसार पूरी तरह बंद ह...

मोहिंदर भगत ने की विधायक पद की शपथ ग्रहण

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर बेस्ट विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत के साथ विधानसभा पहुंचे मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार ने आज चंडीगढ़ में विधायक पद की रसमी तौर पर शपथ ग्रहण करवाई। आज बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर शपथ ग्रहण की।  सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था जो उन्हें आज का समय दिया गया था जल्द ही उन्हें भगवंत मान अपनी कैबिनेट में जगह दे सकते हैं।...

आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत 37325 वोटों से जीते, पार्टी में जश्न का माहौल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : इस वक़्त की बड़ी खबर है कि जालंधर वैस्ट विधानसभा हलका के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी मतों से जीत हासिल की है। कांग्रेस की सुरिंदर कौर दूसरे जबकि भाजपा के शीतल अंगुराल तीसरे नंबर पर रहे है। ‘आप’ के मोहिंदर भगत ने 37325 मतों के जीत हासिल की है। वहीं नतीजे आते ही आप कार्यकर्त्ता सहित परिवार ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मना रहे हैं। मोहिंदर भगत AAP-55246 सुरिंदर कौर congress-16757 शीतल अंगुराल BJP-17921 सुरजीत कौर SAD-1242 बिंदर कौर BSP-734...

शीतल अंगुराल ने जालंधर के लोगों से विकास का हक छीना,वह विश्वासघाती है : आप

Jalandhar, Punjab
जालन्धर (राहुल अग्रवाल) :-  आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर जालंधर पश्चिम के लोगों के साथ विश्वासघात करने, उनके जनादेश का अनादर करने और लोगों के काम से ऊपर अपने स्वार्थी अवैधानिक कार्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया और अंगुराल पर तीखा हमला बोला। आप मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जहां उन्होंने शीतल अंगुराल से पांच सवाल पूछे और कहा कि उन्हें जालंधर पश्चिम के लोगों को इन सवालों के जवाब देने चाहिए। अमन अरोड़ा के साथ आप के जालंधर लोकसभा उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू और लहरा गागा से आप विधायक बरिंदर गोयल भी मौजूद थे। आप नेता ने कहा कि शीतल अंगुराल ने अपने स्वार्थ के लिए जालंधर की जनता पर यह उपचुनाव थोपा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है और अब जालंधर की जनता इस दल बदलू को सबक सिखाएगी। अर...

अकाली दल में चल रही बगावत के दौरान जालंधर उपचुनाव पर लिया बड़ा फैसला

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालन्धर शिरोमणि अकाली दल में नेताओं की बगावत जारी है। इसी बगावत को देखते हुए अकाली दल ने जालंधर उपचुनाव में सुरजीत कौर से समर्थन वापिस लेने का फैसला किया है। पार्टी ने खुद को सुरजीत कौर से अलग कर लिया है। इसका मतलब साफ है कि जालंधर उपचुनाव में अकाली दल सुरजीत कौर के लिए प्रचार नहीं करेगा। अकाली दल ने यह फैसला सुरजीत कौर की बागी नेताओं के साथ नजीदीकियों के कारण लिया है। पार्टी का कहना है कि सुरजीत कौर को बागी नेताओं को मजबूत और पार्टी को कमजोर करने के लिए उन्हें उपचुनाव में उतारा गया था। जिस कारण ही पार्टी ने अब सुरजीत कौर से किनारा कर लिया है। जालंधर के अकाली दल के प्रधान कुलदीप सिंह मन्नण ने कहा कि हमने उपचुनाव को लेकर सुरजीत कौर को नाम वापिस लेने के लिए कहा था। पर उन्होंने मना कर दिया, वह बागी नेताओं के हाथों में खेल रही हैं। हमारी राय लिए बिना ही उम्मीदवार घोष...
Call Us