क्राइम की वारदातों पर अब तीसरी आंख से जालंधर पुलिस नजर
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- क्राइम की वारदातों पर अब तीसरी आंख से पुलिस नजर रखेंगी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी आतिश भाटिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चलते कमिश्नरेट जालंधर में कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इस प्रोजेक्ट के दौरान पुलिस लाइन में सीसीटीवी तकनीक में नवीनतम प्रगति को अपनाकर अपने संचालन को बढ़ा रही है। जिसका उद्देश्य समग्र सुरक्षा और दक्षता में सुधार करना है। जिसके चलते विशाल कैमरा नेटवर्क का विस्तार किया है। इस दौरान 183 जंक्शनों पर 24/7 निगरानी के साथ 1003 कैमरे लगाए गए है उन्होंने कहा कि 1003 सीसीटीवी पूर्ण और निरंतर निगरानी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए शहर के 183 जंक्शनों पर 978 फिक्स्ड कैमरे, 15 पीटीजेड कैमरे और 10 चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों सहित कैमरों का एक व्यापक नेटवर्क रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस उन्नत निगरानी का...
