रैस्टोरैंट, क्लब और लायसैंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन- कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर पुलिस ( इंवेस्टीगेशन) अदित्या एस. वारियर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते सभी रैस्टोरैंट, क्लब और अन्य ऐसी लायसैंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान आधी रात 12 बजे तक पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए है।
आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में किसी रैस्टोरैंट, क्लब या अन्य लायसैंसशुदा खाने- पीने वाले स्थान पर रात 11: 30 बजे के बाद भोजन, पीने वाले पदार्थ आदि का कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा और किसी भी नए ग्राहक को रात 11: 30 के बाद रैस्टोरैंट, क्लबों में खाने- पीने वाले स्थानों में दाख़िल होने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। शराब की दुकानों के साथ लगते अहाते रात 12 बजे या लायसैंस की शर्तों अनुसार पूरी तरह बंद ह...
