जालंधर में चल रही थी नकली फॉर्च्यून रिफाइंड कंपनी , फैक्ट्री में रेड, मालिक गिरफ्तार
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के अमन नगर में एक फैक्ट्री में फॉर्च्यून ऑयल का लेबल लगाकर नकली तेल बचा जा रहा था। फैक्ट्री पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर रेड की। पुलिस ने मौके से फॉर्च्यून कंपनी जैसे हू-ब-हू दिखने वाले स्टीकर और टीन बरामद किए हैं। वहीं कंपनी के मालिक अनिल कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया है।
बरामद हुए 40 टीन में से नकली रिफाइंड भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। कंपनी को सूचना मिली थी कि अमन नगर में हरी सन एग्रो नाम की फैक्ट्री उनके ब्रांड फॉर्च्यून के नाम पर नकली तेल बेच रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी तो उन्होंने एडीसीपी सिटी-1 को आदेश दिए।
वहीं, कंपनी के अधिकारी का कहना है कि ये रेड होशियारपुर, अमृतसर, पठानकोट में भी हुई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां नकली तेल की सप्लाई हुई वहां भी जांच जारी है।
इसके अलावा जब फैक्ट्री में तलाशी ली...
