जालंधर छावनी में प्रभु श्री राम के विवाह कि निकली गई शोभा यात्रा।
जालंधर छावनी(संजीव गर्ग, राहुल अग्रवाल) : श्री राम लीला कमेटी 2023 जालंधर छावनी कि और से प्रभु श्री राम के विवाह कि शोभा यात्रा बजरंग भवन से बड़े हर्षोल्लास से निकाली गई।
इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि डॉक्टर शलनी पाल ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कलिया ने पहूच कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया और प्रधान शिवम् शर्मा व अन्य कमेटी सदस्यों को बधाई दी। शोभा यात्रा का शुभारंभ सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला ने नारियल फोड़ के किया। शोभायात्रा मंदिर श्री बजरंग भवन से आरंभ होकर कैंट के सभी बाजारों से होती हुई गुज़री, राम भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर के प्रभु राम की सवारी का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में सुंदर आकर्षक झांकियां सजाई गई थी और भारत माता के तिरंगे ओर श्री खाटू श्याम बाबा कि पालकी लोगो के लिए आकर्षक का केंद्र बन गई। बैंड बाजा सहित शहनाई वादक भी शोभायात्रा में शामिल हुए। राम भक्तों के लि...
