Monday, April 27
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

सरकारी प्रोपर्टी के साथ छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा , होगी सख्त कारवाई, लगेगा भारी जुर्माना – सीईओ हरितवाल, लोग भी अपने दायरे में रहकर ही कार्य करें ता जो बाद में उन्हें कोई दिक्कत व परेशानी न आए – सिविल सदस्य शुक्ला

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर  कैंट, (राहुल अग्रवाल) :- कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सीईओ राम स्वरूप हरितवाल ने कहा है कि कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अंतर्गत आते क्षेत्र में सरकारी प्रोपर्टी के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी और उन्हें भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। सीईओ हरितवाल ने कहा कि अगर कैंटोनमेंट बोर्ड किसी को अपना मकान या दुकान रिपेयर करने की अनुमति देता है तो लोगों को भी चाहिए कि वो भी अपने दायरे में रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रोपर्टी पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ करना व कब्जा करना कानून का उलंघन करना है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब इस बारे में कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड की सहमति के बिना किसी भी तरह मनमानी क...

विदेश से जालंधर आई युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ आया सामने

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गत रात कुछ दिन पहले विदेश से जालंधर आई युवती लापता हो गयी थी। दरअसल कल रात मनीला से कुछ दिन पहले जालंधर आई युवती और उसकी पड़ोसन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। दरअसल जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की गली नंबर-8 में निवासी दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम उसे किसी काम से बाजार जाना था। वह अपने पड़ोस में रहने वाली 22 वर्षीय युवती को साथ लेकर बाजार चली गई। उसके बाद से दोनों का कोई अता-पता नहीं था। परिवार ने पहले उन्हें कॉल किया तो फोन लगा नहीं। जानकारी के मुताबिक परिवार को युवतियों को लेकर एक धमकी भरा फोन आया तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी खुद फील्ड में उतर आए। जिसके बाद देर ...

भगवान वाल्मीक जी का प्रकटोत्सव 28 अक्तूबर को, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) जालंधर जिला प्रशासन ने 28 अक्तूबर को मनाए जाने वाले भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव से एक दिन पहले 27 अक्तूबर को निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है, ताकि समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज यहां जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल सहित विभिन्न परिषदों, समाज, संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक दौरान कहा कि भगवान वाल्मीक जी का प्रकटोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा और इस संबंधी प्रबंधो में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।लोकसभा सदस्य ने नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे 21 अक्तूबर को भगवान वाल्मीक जी के प्रकट उत्सव, शोभा यात्रा और वाल्मीकि आश्रम की भव्य तीर्थयात्रा के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि प्रोग्राम में भाग लेने वाले श्रद्धा...

जालंधर कैंट के मोहल्ले में डेंगू के सर्वे किए और लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)-छावनी परिषद जालंधर कैंट सीईओ रामस्वरूप हरितवाल, सेनेटरी सुपरीटेंडेंट सुरजीत राम के दिशा निर्देश अनुसार मोहल्लों में आज डेंगू सर्वे किए गए इंस्पेक्टर सुनील कुमार और उनकी टीम ने मोहल्ले में डेंगू के सर्वे किए और लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया कि लोग अपने घरों के आसपास साफ पानी कोई कट्टा ना करें और अपनी फ्रिज के बैक साइड ट्रे को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें और घरों में लगाए हुए मनी प्लांट्स कांच की बोतल में रखे हुए पानी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें  घरों में रखे हुए गमले में पानी का कम इस्तेमाल करेंl विशाल जिंदल, गगन मोदगिल, परषोतम लाल, शुभम मित्तल, हनी शर्मा  मोहल्ला निवासी शामिल थे...

भीषण अग्निकांड के बाद ईलाके में फैला मातम,एक की और मौत

Jalandhar, Punjab
जालन्धर:(राहुल अग्रवाल)-जालंधर के अवतार नगर में भीषण आग लगने के कारण परिवार के छठे सदस्य इंद्रपाल की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं चारो तरफ चीखने चिलाने की आवाज़ो से सब की आंखे नम थी हर एक को जुबान पर यही था की भगवान यह क्या कर दिया,पर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इससे पहले बीती रात ही तीन मासूम बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण फ्रिज में स्पार्किंग के बाद कम्प्रैशर फटना ही बताया जा रहा है। बता दें कि बीती रात अवतार नगर की 13 नंबर गली में रहते भाजपा नेता यशपाल घई के घर में आग ने कोहराम मचाया। बताया जा रहा है कि घर पर यशपाल घई उनका बेटा इन्द्रपाल, बहू रूचि, बच्चे मंशा, दीया, अक्षय बुरी तरह से झुलस गए। यशपाल की पत्नी घटना के समय घर के बाहर बैठी थी।घटना में परिवार के 6 सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। बताय...

जालंधर में भाजपा नेता के घर फ्रिज में ब्लास्ट, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधरः (राहुल अग्रवाल) - जालंधर में देर रात हुए ब्लास्ट और आगजनी में 3 मासूम समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है। ये सभी भाजपा के नेता और वर्कर बताए जा रहे हैं। जबकि उनकी बुजुर्ग महिला बलबीर कौर जो घर से बाहर बैठी थी सुरक्षित बच गई है। आगजनी में झुलस कर मरने वालों की पहचान रुचि, दीया, अक्षय, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। जबकि यशपाल का बेटा इंद्रपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिय़ा। यह घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 में हुई। मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। घर के भीतर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल के क...

रिश्वत लेते एसएचओ गिरफ्तार: ट्राला ढूंढकर देने के बदले 10 हजार लेते पकड़ा

Ferozepur, Punjab
फिरोजपुर(राहुल अग्रवाल):  फिरोजपुर विजिलेंस ब्यूरो ने मोगा के धर्मकोट थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर रेंज की टीम ने सुखविंदर सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की। सुखविंदर ने फिरोजपुर में विजिलेंस रेंज ऑफिस आकर शिकायत की कि उसका घोड़ा (ट्रॉली) चोरी हो गई थी। चोरों के बारे में जानकारी देने के बावजूद एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर ने इसके लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। जिसके बाद सौदा 80 हजार रुपए में तय हो गया।उन्होंने ने कहा कि उसने पहले 50 हजार रुपए दे दिए। फिर 20 हजार रुपए और दिए। इसके बाद 10 हजार की तीसरी किश्त देने से पहले उसने विजिलेंस से संपर्क किया। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी एसएचओ के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।...

जालंधर: गोली चली ठा-ठा! 2 सगे भाई गंभीर घायल

Nakodar, Punjab
नकोदर (राहुल अग्रवाल) जिला जालंधर अधीन आते नकोदर के गौंस मोहल्ले में स्तिथ सैलून पर बैठे 2 सगे भाईयों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार कुछ हमलावारों ने पुरानी रंजिश के कारण सगे भाईयों पर गोलियां चलाई है। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए है।...

जालंधर में दुकान पर ग्राहक बन आई शातिर चोर महिलाओं ने कपडे किये चोरी

Jalandhar, Punjab
जालंधर : (राहुल अग्रवाल) खबर है कि जालंधर में शातिर चोर महिलाओं ने कपडे की दुकान पर कपडे चुरा लिए। मिली जानकारी अनुसार 4 शातिर महिलाएं रामामंडी में एक कपड़े की दुकान पर गईं और वहां पर कपड़े चुराकर फरार हो गईं। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान में कपड़े की चोरी का उसे भी उस वक्त पता चला जब उसने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज को खंगाला। महिलाएं इतनी शातिर थी कि दुकानदार से कपड़े के थान पर थान पहले खुलवाती गईं। हर थान का कपड़ा देखने के बाद आपस में बातचीत कर कपड़े को कभी डिजाइन तो कभी कपड़े की क्वालिटी को लेकर रिजेक्ट करती गईं। इसी बीच महिलाओं ने दुकानदार को रेडीमेड कटपीस वाले सूट दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान उन्होंने डिज़ाइनर सूट चुपके से चोरी कर अपने बैग में डाल लिए और दुकान से फरार हो गईं।...

जालंधर के 20 साल के युवक की Canada में रोड एक्सीडेंट में मौत 6 महीने पहले ही गया था विदेश

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) जालंधर के सोढल के रहने वाले 20 साल के युवक की एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मृतक का नाम राहुल हांडा बताया जा रहा है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में सन्नाटा पसर गया है और माता-पिता दोनों ही बेसुध हो गए हैं। 6 महीने पहले ही गया था कनाडा परिवार के सदस्यों का कहना है कि राहुल 6 महीने पहले ही कनाडा स्टडी वीजा लगाकर गया था। परिवार को उम्मीद थी कि कनाडा में पढ़ाई करके और सेटल होकर वह परिवार को संभालेगा। पर किसने सोचा था कि जिस बेटे को खुशी से कनाडा विदा कर रहे हैं वहां से ऐसी खबर सुनने को मिलेगी। मां का रो-रो कर बुरा हाल बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार के दूसरे सदस्य ढांढस बांधने की कोशिश कर रहे हैं। पर माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। दोस्तों के साथ किसी को लेने जा रहा था | परिवारिक मेंबरों का कहना है ...
Call Us