Sunday, November 22
Shadow

Hariyana

तेज स्पीड से जा रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस, तभी ट्रैक पर आ गए ऊंट

Hariyana, Uncategorized
राजस्थान (राहुल अग्रवाल)  : गुजरात के साबरमती से जोधपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई. मिली जानकारी अनुसार, वंदे भारत ट्रेन से फालना स्टेशन के पास दो ऊंट टकरा गए. जिससे ट्रेन का नोज़कॉन क्षतिग्रस्त हो गया. ऊंट के टकराने से ट्रेन का वाइपर कवर भी टूट गया. इसके अलावा मेन विंडो ग्लास में भी क्रैक आ गया. हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक फालना स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन खड़ी रही.बाद में जोधपुर स्थित रखरखाव डिपो में पहुंचने के बाद वंदे भारत को की मरम्मत की गई और नया नोज कवर व वाइपर कवर बदला गया. रेलवे की मेंटनेंस टीम ने रात में ही वंदे भारत ट्रेन का मरम्मत किया, जिससे ट्रेन को अगले दिन सुबह शेड्यूल्ड समय सारणी के अनुसार ट्रेन का संचालन भी हो सका. बता दे वंदे भारत ट्रेन से टकराने पर दोनों ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक वंदे भारत एक्सप्रेस ...

Instagram पर मशहूर पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल हैरोइन सहित गिरफ्तार

Hariyana
हरियाणा ( राहुल अग्रवाल)  :हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बीते कल ही सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल को बठिंडा पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस की टीम ने उसे सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर तब पकड़ लिया था जब वह अपनी थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। ये थार उसने 20 दिन पहले ही खरीदी थी। “जब पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी तो वो पहले कर्मचारियों को धमकाने लगी और जब बात नहीं बनी तो भागने लगी। हालांकि, टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लेडी कॉन्स्टेबल मानसा में तैनात थी। मगर, वर्तमान में बठिंडा पुलिस लाइन से भी अटैच की गई थी। पुलिस का कहना है कि वह खुद भी नशा कर...
Call Us