जालंधर में तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला,एक की हत्या
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में देर रात करीब एक दर्जन हमलावरों ने तीन भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाइयों को इलाज के लिए जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रामा मंडी थाने की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात 10:45 बजे रामा मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले सुच्ची पिंड में हुई। तीनों भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। मृतक की पहचान सुच्ची पिंड निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं भाई मुकेश कुमार और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।
मंदीप सैर करने के लिए घर से निकला था
मिली...
