Tuesday, January 20
Shadow

Jalandhar

जालंधर में पुलिस थानों के SHO समेत सभी मुलाजिमों का तबादला

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल के चुनाव की घोषणा के बाद जालंधर में पुलिस अफसरों के तबादले किए गए। ये तबादले जालंधर देहात पुलिस में हुए हैं। जालंधर में दो पुलिस थानों में मुंशी को छोड़कर SHO समेत सभी का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जालंधर देहात इलाके के दो थानों में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य मुंशी को छोड़कर जालंधर देहात के थाना मेहतपुर और थाना लोहियां के SHO समेत सभी पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। एक रुटीन प्रोसेस पुलिस थानों में यह फेरबदल किस वजह से किया गया, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। शाहकोट के DSP ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि ये एक रुटीन प्रोसेस है। वहीं शाहकोट के एडिशनल SHO और दो ASI की भी बदली कर दी गई है। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर को होने जा रहे हैं। 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव...

वार्ड नंबर 14 मैं मौटू सभ्रवाल वार्डवासियों की पहली पसंद

Jalandhar, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका , इसी के चलते उम्मीदवारों ने भी अपनी कमर कस ली है। दीपनगर के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 14 में आप पार्टी के नेता मोंटू सभ्रवाल वार्डवासियों की पहली पसंद बन चुके हैं। समाज सेवा में हर समय तैयार रहने वाले मोंटू सभ्रवाल ने दीपनगर सहित वार्ड नंबर 14 में बहुत विकास कार्य किए हैं जिसके कारण वह कम समय में ही जनता की पहली पसंद बन गए हैं। मोंटू सभ्रवाल ने अपने इलाके में सड़को के निर्माण, लाईट, सीवरेज व्यवस्था तथा पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को दी है। इसके साथ ही ज़रुरत मंद परिवारों को वित्तीय सहायता सहित मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान करते रहे हैं। मोंटू सभ्रवाल ने एनकाउंटर टाईम्स के सम्पादक से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में आप पार्टी बहुत बड़ी जीत हासिल करेगी और निगम में आप पार्टी का नेता ही मेयर पद पर आसीन होगा। मोंटू सभ्रवा...

जालंधर में सुबह-सुबह PRTC बस ने महिला को कुचला, ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक पर सुबह-सुबह PRTC बस ने एक महिला को कुचल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता बंद कर दिया और नारेबाजी की। घटनास्थल पर मौजूद अभी ने बताया कि श्री गुरु रविदास चौक पर उसकी माता बठिंडा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बस ने उनके ऊपर ही बस चढ़ा दी। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने आगे बताया कि एक्सीडेंट सुबह 8 बजे हुआ। पर 2 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं मौके पर पहुंची। काफी देर बाद पीसीआर की टीम आई और उन्होंने इसके बारे में पुलिस अधिकारी को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी महिंदर सिंह ने कहा कि वह मामले की ...

मनी ढाबा मालिक की मौत के मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई, पत्रकार को किया गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर :- (राहुल अग्रवाल) - जालंधर पुलिस ने ढाबा मालिक अनिल कुमार मनी की मौत के मामले में कारवाई करते हुए न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर दीपक राणा उर्फ दीपक थापर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एफआईआर रजिस्ट्रेशन के बाद हुई है। आरोपी दीपक राणा को 27 नवंबर को कांग्रेस भवन के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया घटना 20 नवंबर को हुई थी, जब दीपक राणा के साथ अन्य व्यक्तियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें ढाबे की सब्जी में कीड़े मिले हैं। इस दौरान पीड़ित और उनके बेटे मानव मनी ने बार-बार अनुरोध किया कि उनके पिता अनिल हार्ट के मरीज है, लेकिन उन्हें परेशान करना जारी रखा। इस मामले के दौरान अनिल गंभीर तनाव में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अनिल का बेटा उपचार के लिए पिता को अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। पीड़िता के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ...

जालंधर में 14 साल की लड़की ने किया सुसाइड, स्कूल से लौटते ही घर में लगा ली फांसी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर में पॉश इलाके मॉडल टाउन से सटे आबादपुर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया । मृतका लड़की सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास की स्टूडेंट थी। जानकारी के अनुसार स्कूल से लौटने के बाद लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। घटना तब सामने आई जब लड़की की मां कमरे में और उसने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा। फिलहाल परिजनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, जब परिजन बयान देंगे तो उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया परिवार झारखंड का रहने वाला है। जब लड़की ने सुसाइड किया तब उसकी मां घर पर ही मौजूद थी। SHO चौधरी ने कहा कि लड़की एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है और मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई। शाम को जब...

जालंधर बादशाह हत्याकांड में एक और आरोपी अरेस्ट, अब तक 3 की हो चुकी है गिरफ्तारी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर बादशाह हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साजन सहोता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पठानकोट चौके के पास मशहूर बल्ले-बल्ले फार्म के पास से अरेस्ट किया है। अब तक इस मामले में मनु कपूर, चकशित और साजन समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी 2 आरोपी फरार चल रहे हैं। बता दें कि ये घटना दीवाली की रात की है। बादशाह अपने काम से घर लौट रहा था। आरोपी मनू कपूर व अन्य हमलावर जिनके हाथ में 3 रिवालवर थे, जिनमें से मनू कपूर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान करीब 9 राऊंड चले, जिसमें दो गोलियां बादशाह के पेट में लगी और एक गोली इशू के हाथ में लगी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने रामामंडी होशियारपुर रोड स्थित तल्हण मोड़ पर जाम लगा दिया था। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पीड़ित के रिश्तेदार सड़क पर बैठ गए।...

पंजाब में बढ़ेगी ठंड, इन 7 जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी, बारिश की भी संभावना

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) -पंजाब में लगातार दूसरे दिन मौसम साफ रहा। सुबह धूप खिली। हालांकि सुबह-शाम ठंड रही। वेस्ट हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। जिसके कारण अब आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगर स्नोफॉल होता है तो मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के 7 जिलों अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का असर देखने को मिलेगा। वहीं साथ ही उत्तर भारत के अलग अलग राज्यों में सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना बन रही है। इसी क्रम में पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है। चंडीगढ़ में एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया, जबकि बीते दिनों यहां प्रदूषण का स्तर 300 पार हो चुका था। वहीं, पंजाब में हालात लगातार एक जैसे बने हुए हैं। पंजाब ...

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की टीम का गैंगस्टरों के साथ जालंधर में एंकाउंटर,7 रिवाल्वर बरामद

Jalandhar, Punjab
जालंधर - (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें पुलिस और 2 गैंगस्टरों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें दो गैंगस्टरों के गोली लगने की खबर है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। गैंगस्टर लंडा के समर्थक बताएँ जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस कमिश्नर को सूचना मिली थी कि गांव कंगनीवाल में कुछ बदमाश छीपे हुए है और हथियारों का सौदा होने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने गांव कंगनीवाल में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने आगे से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस क्रॉस फायरिंग में 1 बदमाश के गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों में एक युवक की उम्र 17 साल के करीब बताई जा रही है।...

जालंधर में जिम के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार दो लोगों ने किया हमला, खंगाली जा रही सीसीटीवी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर में एक बार फिर गोलियां चली हैं। वहीं, अब मामला मकसूदां के इलाके के पास से आया है। जहां सुबह करीब 10 बजे खालसा फिटनेस जिम के बाहर किसी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए दो लोगों ने गोलियां चलाई, लेकिन गोली रवॉल्वर के बीच में ही फंस जाती है। घटना की जानकारी देते अंकुश ने कहा कि प्रधान पकंज पाल की ओर से नशा रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वह करतारपुर से रोज जिम लगाने आते है। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से धमकाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एससी एक्ट के पर्चे रद्द करवाने के काम प्रधान की ओर से किए जा रहे है। ऐसे में हो सकता है कि यही रंजिश रखते हुए आरोपियों ने गोलियां चलाई हो। गनीमत रही की घटना के दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना की जानाकरी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई श्य...

जालंधर में कार ट्रक की भयानक टक्कर के बाद 4 की मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में पठानकोट बाईपास पर स्थित रणवीर क्लासिक के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों को क्रेन की सहायता से कार से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा डिवाइडर तोड़कर ट्रक के गलत दिशा में आने के कारण हुआ। कार में सवार लोगों के पास बचने का कोई मौका नहीं था। हादसे के समय कार में सवार छह लोग थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है I...
Call Us