Saturday, May 2
Shadow

Jalandhar

जालंधर में नशा प्रभावित इलाकों में पुलिस की Raid तस्करों में मची अफरा-तफरी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ जालंधर की काजी मंडी में ऑपरेशन कासो चलाया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि लोगों के उठने से पहले ही जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी चैकिंग के लिए पहुंचे गए। इस दौरान इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया। साथ ही घरों की तलाशी ली गई, ज्यादातर उन लोगों के घरों में छापे मारे गए, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं। फिलहाल कई थानों के एस.एच.ओ. और एरिया SSP सहित कई कर्मचारी पहुंचे हुए थे।...

जालंधर : 3 दिन तक बंद रहेगी बिजली

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- पावरकॉम ईस्ट डिवीजन के एक्सियन जसपाल सिंह ने बताया कि गर्मियों में बिजली कटौती से राहत देने और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए पावरकॉम द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत बबरीक चौक उप स्टेशन, लेदर कॉम्प्लेक्स उप स्टेशन और अर्बन स्टेट उप स्टेशन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसी क्रम में 66 के.वी. फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन में लगे 20 एम.वी.ए. ट्रांसफार्मर को 31.5 एम.वी.ए. की क्षमता से अपग्रेड किया जा रहा है, जिसका बेहद लाभ मिलेग। इंजी. जसपाल ने बताया कि विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में ओवरलोड बिजली आपूर्ति की समस्या को समाप्त करने के लिए यह ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। यह कार्य तीन दिनों तक चलेगा जिसके चलते 3 दिन बिजली बंद रहेगी।यह कार्य 1 से 3 मार्च तक पूरा किया जाना है।...

नगर निगम ने पैलेस किया सील,तो पैलेस मालिक ने सील तोड़कर किया पैलेस में फ़ंक्शन

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- नगर निगम के द्वारा जालंधर में दिल मैरिज पैलेस को सील किया गया था उसके मालिक ने खुद सील तोड़कर अंदर शादी का फ़ंक्शन करवा दिया। मामला जालंधर के 120 फुटी रोड का है जहां तारा पैलेस को देर रात नगर निगम ने सील लगाई थी पर उसके मालिक ने सुबह सील लगी देख खुद ही सील तोड़ डाली ओर अंदर शादी का फ़ंक्शन करवाना शुरू कर दिया। नगर निगम को खुली चुनौती देने वाले पैलेस मालिक को प्रशासन का इतना भी डर नहीं कि उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है। फ़िलहाल नगर निगम अगले एक्शन की तैयारी में है अगर निगम कोई कारवाई नहीं करता तो आने वाले दिनों में हर कोई निगम की सील को खुद ही तोड़कर अपना दबदबा दिखाएगा।...

जालंधर में भयानक सड़क हादसा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- मलसियां-लोहियां मार्ग पर गांव वाढ़ा जागीर के पास एक कार में अचानक आग लग गई जिससे कार चालक अमनप्रीत सिंह बुरी तरह झुलस गया।जानकारी अनुसार अमनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुरीदवाला चला रहा था तो अचानक गांव वाढ़ा जागीर के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और फिर अचानक से आग लग गई। अमनप्रीत सिंह की पत्नी और उसका भाई जो पीछे ही कार में आ रहे थे। दोनों ने ही उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से जालंधर रैफर कर दिया।...

मंदिर में माथा टेका ओर फिर चुरा ले गया पंडित जी का ही मोटरसाइकिल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- पहले मंदिर में माथा टेका फिर मंदिर के पुजारी का ही मोटरसाइकिल चुरा ले गया चोर, मामला जालंधर के अर्बन स्टेट का है जहां पुजारी का मोटरसाइकिल चुरानेवाला मामला सामने आया है। जालंधर के अर्बनस्टेट में गीता मंदिर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल चुराने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें चोर पहले भगवान के आगे माथा टेका फिर पंडित जी का मोटरसाइकिल चुरा लिया।...

जालंधर में ट्रक- एक्टिवा में भीषण टक्कर, हादसे में एक की मौ’त

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में ट्रक और एक्टिवा में भीषण हो गई । इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 साल के विकास के रूप में हुई है। विकास कालिया कालोनी का रहने वाला था । घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई। ट्रक जम्मू नंबर का हिंदोस्तान पेट्रलियम का है। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि ट्रक चालक की गलती से हादसा हुआ है। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले जाया जा रहा है...

जालंधर में 7 साल की मासूम की माै’त, इंडियन डोर की चपेट में आने से कटा गला

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में बुधवार शाम डोर की चपेट में आने से 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान हरलीन दादा के रूप में हुई है । यह घटना गोराया के दोसांझ कलां से सटे गांव कोटली खाखिया की है । घटना के समय हरलीन अपने दादा के साथ बाइक पर आगे बैठकर उनकी शॉप पर जा रही थी। लेकिन रास्ते में हरलीन डोर की चपेट में आ गई और उसकी गर्दन कट गई l इस हादसे के बाद उसके दादा उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में अभी इलाज शुरू किया गया लेकिन बच्ची ने दम तोड़ दिया। बता दें कि हरलीन अपनी फैमिली की इकलौती बेटी थी। जानकारी देते हुए चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज सुखविंदर पाल ने कहा कि क्राइम सीन से मिली डोर इंडियन है न कि सिंथेटिक। पुलिस को सतनाम सिंह ने बताया कि शाम को वे बेटे दविंदर की बेटी हरलीन और एक अन्य पोती संग दोसां...

जालंधर में बड़ा हादसा, गन्ने से भरी ट्राली पलटने से 13 साल के लड़के की मौत, 2 घायल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में गन्ने से लदी ट्राली पलटने के कारण एक बच्चों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चे की पहचान युवराज पुत्र अरविंदर कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार देर रात मेहतपुर में हुआ। हादसे के दौरान अरविंदर कुमार और भोले की टांग टूट गई और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए घायल अरविंदर कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे युवराज अपने भतीजे के साथ है बाजार जा रहा था। रास्ते में एक ट्राली जो की गन्ने से भरी हुई थी वह पलट गई। इसके बाद उनके 13 साल के पुत्र युवराज की मौके पर ही मौत हो गई और उनका भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिनको राहगिरों की मदद से इलाज के लिए नकोदर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मेहतपुर की पुलिस और डीएसपी ...

घर की छत पर जाकर रोने लगा युवक,फिर गोली मार कर ली आत्महत्या

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में अपने घर की छत पर जाकर पहले युवक रोता रहा फिर बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच शव क़ब्ज़े में ले लिया। पंजाब के जालंधर में कोट रामदास नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला की लिव-इन पार्टनर ने मृतक की पहली पत्नी और उनके बच्चों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सारा घटनाक्रम घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। पहले मृतक ने चार बार खुद को गोली मारने की कोशिश की, मगर हिम्मत नहीं पड़ी। जिसके बाद आखिरी में उसने अपने आप को गोली मार ली। परमजीत बोली- आज पुलिस को शिकायत देने जाना था मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या की ह...

जालंधर में मिला महिला का शव, फैली दहशत, हत्या की आशंका

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- बीती रात जालंधर में अमृतसर हाईवे पर गदाईपुर नहर पुल के नीचे से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है। शव कंबल से लपेटा हुआ था। जिससे मामले को हत्या के एंगल से देखा जा रहा है। हालत देख लग रहा था कि शव करीब तीन दिन से ज्यादा पुराना है, क्योंकि उससे बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी मुताबिक शव को सुखी नहर के पास कूड़ा बिनने वाले कुछ बच्चों ने देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के लिए पहुंचे डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा- हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।...
Call Us