Saturday, May 2
Shadow

Jalandhar

विदेश से पंजाब में आते ही लुटा जालंधर का युवक,पढ़ें एयरपोर्ट से पैदल कैसे आया घर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- विदेश से अपने देश वापिस आए जालंधर के व्यक्ति को एयरपोर्ट से निकलते ही लुटेरे लूटकर ले गए। लुटेरे आटो वाले थे जिन्होंने यात्री को रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर रास्ते में अपना निशाना बनाया। मलेशिया से वापिस आए जालंधर के व्यक्ति हैप्पी निवासी गाँव बडियाना जंडू सिंघा जो कि अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे थे जिन्होंने बाहर खड़े आटो वाले को रेलवे स्टेशन छोड़ने को कहा जिसके बाद आटो वाले रास्ते में रुककर उन्हें खाना खाने को ढाबे में रुकने को कहा। हैप्पी ने बताया कि जैसे ही खाना खाया उनका साथ ही वो बेहोश हो गया ओर सुबह रेलवे लाइनों पर गिरा पड़ा रहा जैसे ही सुबह होश आई तो देखा कि उसके साथ लूट हो चुकी थी। हैप्पी के गाँव बडियाना की सरपंच एकता के पति विजय कुमार ने बताया कि हैप्पी से उसका पर्स दो लाख रूपए मोबाइल आदि सब आटो वाले लुटेरे लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि आटो में बैठते ह...

BREKING NEWS गोलियों की आवाज से दहल उठा जालंधर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है जिसके बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक जालंधर में गोलियां चलने की बड़ी खबर सामने आई है। घटना जालंधर की दाना मंडी के पास से सामने आई है। बताया जा रहा है कि, लूट करने आए लुटेरों ने गोलियां चलाई। इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम के लिए लुटेरों ने कई राउंड फायर किए। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोल बरामद किया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस अभी चुप्पी साधे हुए है। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 3 बजे की करीब दाना मंडी में गोली चलने की सूचना मिली थी। तभी वह थाना 2 कि SHO और पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युव...

जालंधर में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, हजारों रुपये की लूट, इलाके में दहशत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने गोलियां चलाकर करीब 35 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सारे घटनाक्रम का बुधवार देर शाम CCTV सामने आया। जिसमें बाइक सवार लुटेरे वारदात कर मौके से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं। जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के लिए कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मालिक पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत उन्होंने थाना आदमपुर की पुलिस को दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे आए थे। जिन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पंप से करीब 35 हजार रुपए की नकदी अपने साथ लेकर फरार हुए हैं। सभी ...

जालंधर से दिल्ली जाने वाले ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर  से निकलने वाली ट्रेन (Indian Railway) में आग लग गई, जिससे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अमृतसर से दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन में आग लगी है।

जालंधर में बड़ी वारदात, सरेआम युवक को उतारा मौत के घाट

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में सरेआम युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना फिल्लौर के अधीन आते गांव अकलपुर में आधा दर्जन के करीब हमलावरों के तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगतार सिंह (37) के रुप में हुई है। खबर मिली है कि देर रात हमलावरों ने जगतार सिंह को घर के बाहर बुलाया और उस पर हमला कर दिया। इलाके में शोर सुन कर लोग इकट्ठा हुए पर तब कर हमलावर फरार हो गए थे। गंभीर रुप से घायल जगतार को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया। लुधियाना में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्क काबू कर लिया जाएगा।...

मोबाइल पर बात करते समय युवक की बीच सड़क मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में मोबाइल पर बात करते समय युवक की ज़मीन पर पड़ी बिजली की नंगी तार से करंट लगने से मौत हो गई है, मृतक 21 साल का लक्की निवासी संतोखपुरा हरदयाल नगर के रूप में हुई है। लक्की जो कि लंबा पिंड चौक के पास से पैदल मोबाइल सुनते जा रहा था कि अचानक ज़मीन पर गिरी बिजली की तार के ऊपर उसका पैर आ गया जिससे उसे करंट लग गया ओर मौके पर मौत हो गई।...

जालंधर में दोस्तों ने कर दिया गोलियाँ मारकर दो दोस्तों का कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में दो दोस्तों ने गोली मारकर दो दोस्तों का कत्ल कर दिया, घटना जालंधर के लंबा पिंड के अधीन आते शहीद उधम सिंह नगर की है। बताया जा रहा है कि बीती रात ड्रिंक करते समय दो युवकों का कत्ल कर दिया गया है। मृतक की पहचान विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख व मोती सिंह नगर। के रहने वाले शिवम् के रूप में हुई है। एसीपी रिषभ मामले की जाँच में लगे है।...

जालंधर के वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- न्यू ईयर को लेकर जहां पंजाब भर में पुलिस अलर्ट पर हैं। वहीं जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली खबर के अनुसार वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पत्र में 31 दिसंबर यानी कि आज Wonderland में होने जाने रहे New Year के जश्न दौरान बम से उड़ाने की धमकी देते हुए जालंधर पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज किया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार लेटर को अरबी भाषा में लिखा गया है।...

जालंधर में बिन बुलाई शादी में घुसे युवक,रोकने पर गाड़ी से कुचल कर किया कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में बीती रात बिन बुलाई शादी में घुसे युवकों ने एक युवक का कत्ल कर दिया जबकि बाक़ी के कई युवकों पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। इस हादसे में क़रीब तीन लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक की मौत हो गई है। मामला जालंधर के कालिया कोलोनी का है जहां प्रवासी युवक गली बंद करने की परमिशन लेकर शादी समारोह गली में कर रहे थे कि तभी शराब के नशे में कुछ पंजाबी युवक जिनमें एक का नाम गगन बताया जा रहा है साथियों सहित आकर शादी में नाचने लगाए जिसके बाद उसे शादी समारोह वालो ने मना किया तो उन्होंने तेज़धार हथियारों से कई युवकों पर हमला कर गिला जिसमें एक युवक पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। थाना आठ की पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमन कुमार नाम के रूप में हुई है।...

वार्ड नंबर 12 से शिवम शर्मा की चुनावी मुहिम को मिला भारी बल, जे. के. सिंह ने लिया नामांकन वापिस

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रतियाशी शिवम शर्मा की चुनावी मुहिम को उस वक़्त भारी बल मिला जब जे. के. सिंह ने अपना नामांकन वापिस लेते हुए शिवम शर्मा को अपना समर्थन दे दिया। इस मौके भूपिंदर अनू ने भी शिवम शर्मा को अपना समर्थन दिया।इस मौके पूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कालिया ने जे. के. सिंह व भूपिंदर अनू का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लेकर शिवम शर्मा को अपना समर्थन, सहयोग व आशीर्वाद दिया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है और शिवम शर्मा की जीत निश्चित रूप में दिखाई दे रही है।वहीं शिवम शर्मा ने भी जे. के. सिंह व भूपिंदर अनू का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास उन पर जताया है वह उसे हर हाल में बरकरार रखेंगे और वार्ड में चहुमुखी विकास करवाने के साथ साथ वार्ड वासियों को हर संभव सहूलियत मुहैया करवाने में को...
Call Us