जालंधर में देहात पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा गैंग के तीन सदस्यों को हथ्यारों समेत किया गिरफ्तार
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर में देहात पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार फिल्लौर थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार और चौकी इंचार्ज अपरा सुखविंदर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी भजला थाना गढ़शंकर (होशियारपुर), गगनदीप सिंह उर्फ गगन पुत्र लंबर सिंह निवासी मोहल्ला रणजीतपुरा गांव तल्हण थाना बिलगा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जग्गा सिंह निवासी ढंडवाड़ थाना गोराया के रूप में हुई है।
वहीँ इस मामले में एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए गैंगस्टर विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में थे। इनकी अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर रवि बलाचौरिया की विरोधी गैंग के सदस्यों को मारने की प्लानिंग थी। यह सारी ...
