करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की ओर से मासिक द्वादशी के उपलक्ष में श्याम संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10 जालंधर कैंट में बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाया गया।
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की ओर से मासिक द्वादशी के उपलक्ष में श्याम संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10 जालंधर कैंट में बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर में बाबा का रंग बिरंगे फूलों से किया गया श्रृंगार मन को मोह रहा था जिसमें गुलाब के फूलों की माला विशेष आकर्षण का केंद्र थी। दरबार सुगंधित इत्र से महक रहा था। संकीर्तन की शुरुआत पुजारी सुनील शास्त्री जी द्वारा विधिवत पूजा से की गई। संकीर्तन की शुरुआत भजन गायक सौरव वर्मा ने श्री गणेश वंदना एवं हनुमान चालीसा के साथ की।
भजन गायक आनंद सिंह (फगवाड़ा वाले) द्वारा श्याम जी के भजनों द्वारा भजनों की ऐसी गंगा बही जिससे सारी संगत प्रभु भक्ति में भाव विभोर हो गई। भजनों की श्रृंखला में .... तुमको हमारी सौगंध रखना तुम अपनी कैद में देना नहीं रिहाई, श्याम मेरी छोटी सी अर्जी मैं दास आपका, लाखों पापी ता...
