रात को आते जाते रहे सावधान ऑटो चालक ने फ्री का लालच देकर बिठाई सवारी,पड़ गई सवारी को भारी,जाने मामला
जालंधर (राहुल अग्रवाल)-जालंधर अगर रात चलते आपको कोई ऑटो चालक कहे कि मैं आपको फ्री में कहीं छोड़ देता हूं तो आप सावधान रहिए क्योंकि आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटना।
महानगर में आए दिन लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं दूसरी और नोसरबाज भी वारदात को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला नकोदर रोड से सामने आया है। जहां एक नोसरबाज़ ऑटो चालक ने एक बुजुर्ग को अपनी बातों में लगाकर उसकी जेब से 40 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया।
जानकारी देते हुए रामकुमार ने बताया कि वह एक निजी बैंक से₹60000 निकलवा कर अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी रास्ते में एक ऑटो चालक ने उसे रोका और कहा कि आई मैं आपको जहां जाना है वहां तक छोड़ देता हूं। इसके बाद उसे ऑटो चालक ने अपने साथ वाली सीट पर बिठा लिया कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर ऑटो चालक ने कहा कि पीछे से शायद कोई सवारी आवाज दे रही है आ...
