Friday, March 6
Shadow

Punjab

शिवम क्लब द्वारा 15वीं पैदल कांवड़ यात्रा 10 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना होगी

Jalandhar Cantt, Punjab
  जालंधर कैंट/ राहुल अग्रवाल: सावन महीने में हर वर्ष की तरह इस बार शिवम क्लब द्वारा 15वीं पैदल कांवड़ यात्रा 10 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना होगी।इस संबंध में जानकारी देते हुए कमल अग्रवाल, कुणाल, सुनील, रिंकू,पारस व प्रतिशित ने बताया कि भोले बाबा की कृपा से इस बार 15वीं पैदल कांवड़ यात्रा श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नं 10 से 10 जुलाई से प्रारंभ होगी जोकि हरिद्वार से पवित्र जल लेकर 15 जुलाई को वापस श्री बड़ा मंदिर में पूजा-अर्चना करेगी। उन्होंने कहा कि सावन महीने में शिव महादेव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है तथा हर व्यक्ति को सावन महीने में शिव महादेव की पूजा जरुर करनी चाहिए है।...

केंद्रीय विद्यालय नं 1 में जी20 के अन्तर्गत गतिविधियों में छात्रों व शिक्षक वर्ग ने जोश व उत्साह से योगदान दिया

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट/ राहुल अग्रवाल: केंद्रीय विद्यालय नं 1में प्रिंसीपल सतनाम सिंह की अध्यक्षता में 1जून से 15 जून तक जी20 के अध्यक्षता को मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन क्विज, कविता वाचन, आर्ट वर्क इत्यादि गतिविधियों में भाग लिया। प्रिंसीपल सतनाम सिंह ने बताया कि समारोह की शुरूआत जी20 की विशेषताओं के महत्व पर वेबिनार से हुई। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एन‌ईपी निपुण भारत मिशन के तहत एफ‌एल‌एन गतिविधियों व पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर भी विचार व्यक्त किए ग‌ए। प्रिंसीपल सतनाम सिंह ने कहा कि जी20 के अन्तर्गत करवाईं जा रही गतिविधियां न‌ई शिक्षा नीति के लिए सहायक है।।इन गतिविधियों में छात्रों ने कहानी , खिलौना आधारित कविता कठपुतली, संख्या खेल,और आनंदमय व सार्थक सीखने के माध्यम से एफ‌एल‌एन साक्षरता और अंकगणितीय कौशल विकासित करने का उदाहरण दिया। बच्चों ने पर्यावरण ...

जालंधर में भूकंप के जोरदार झटके

Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल : मंगलवार दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके इतने जोरदार थे कि जालंधर के लोग में घरों से घर से बाहर निकल सड़कों पर आ गए , झटके से जालंधर में नहीं पंजाब के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र बताया जा रहा है, जहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है....

जालंधरः सुनियारा बाजार में लोगों में रोष, दुकानें की बंद कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Jalandhar, Moga, Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल:-  मोगा में बीते दिन लुटेरों द्वारा सुनियारे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी के चलते आज शहर के सुनियारा बाजार के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने सुनियारे की हत्या करने के रोष में दुकानें बंद कर दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाजार के लोगों का कहना है कि पंजाब में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ गई है। जिसके चलते लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन-दहाड़े भीड़ वाले बाजार में ग्राहक बनकर आते है और व्यापारी को गोली मारकर नगदी और गहने लूटकर फरार हो जाते है। इसी के कारण आज लोगों ने अपनी दुकानें बंद करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। बता दें कि बीते दिन रामगंज मंडी में आज ग्राहक बनकर आए 5 नकाबरोश लुटेरों ने एशियन ज्वैलर्स में कारोबारी को गोली मार दी थी। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए मोगा के सिविल अस्प...

ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਇੱਕ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ

Jalandhar, Punjab
ਮਿਤੀ 29-05-2023 ਨੂੰ ਧਰਮਪਾਲ ਵਾਸੀ ਸੰਤੋਸ਼ੀ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਉਸਦੀ ਲੜਕੀ ਰੀਆ (ਕਾਲਪਨਿਕ ਨਾਮ) ਜੋ ਕਿ ਮਿਤੀ 24-05-2023 ਨੂੰ ਦੁਪਿਹਰ ਕਰੀਬ 2 ਵਜੇ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਦੁਪਿਹਰ ਵਕਤ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਸੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜੱਦ ਧਰਮਪਾਲ ਕਰੀਬ 5 ਵਜੇ ਉਠਿਆ ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਲੜਕੀ ਰੀਆ ਉਥੇ ਮੋਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਮੋਨੂੰ ਪੁੱਤਰ ਜੀਆ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਕਿਰਾਏਦਾਰ, ਮੁਰਗੇ ਦਾ ਮਕਾਨ, ਸੰਤੋਸ਼ੀ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ, ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾ ਵਰਗਲਾ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ ਜੋ ਇਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਉਸਦਾ ਪਿਤਾ ਜੀਆ ਲਾਲ ਪੁੱਤਰ ਭਗਵਾਨ ਦਾਸ ਵਾਸੀ ਨੇੜੇ ਮੁਰਗਨ ਮੰਦਰ, ਸੰਤੋਸ਼ੀ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਵੀ ਉਸਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ASI ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 149 ਮਿਤੀ 29-05-2023 ਅਧ 363,366ਏ,120ਬੀ,376 ਭ:ਦ % ਪੋਕਸੋ ਐਕਟ 2012 ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜੀਆ ਲਾਲ ਉਕਤ ਨੂੰ ਮਿਤੀ 30-05-2023 ਨੂੰ ਹਸਬ ਜਾਬਤਾ ਅਨੁਸਾਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਪਾਸੋਂ ਦੋਰਾਨੇ ਪੁਲਿਸ ਹਿਰਾਸਤ ਉਸਦੇ ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਅਗਵਾ...

जालंधर पुलिस ने 600 पेटी शराब के साथ तस्कर ‘सोनू टैंकर वाला’ व 3 तस्करों को पकड़ा

Jalandhar, Punjab
  जालंधर(राहुल अग्रवाल): जालंधर पुलिस ने तीन बड़े शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने अभी इनके नाम नहीं बताए हैं। पुलिस दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस कर इनके नामों का खुलासा करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तस्करों में से एक तस्कर का नाम सोनू टैंकर वाला हैपुलिस थाना-6 की पुलिस ने देर रात 600 पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को काबू किया है। एक शराब तस्कर का नाम सोनू टैंकर वाला बताया जा रहा है, जो ठाकुर सिंह कालोनी(बशीरपुरा), नियर सूर्या एनक्लेव का रहने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि सोनू टैंकर वाला पहले एक कांग्रेसी विधायक का नजदीकी था।...

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में धीरज सहजपाल के परिवार ने बाबा जी की चौकी करवाई

Punjab
जालंधर कैंट/राहुल अग्रवाल: सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर m.e.s. क्वार्टर में धीरज सहजपाल व उनकी धर्मपत्नी शमा सहजपाल ने अपने पुत्र विकास सहजपाल के जन्मदिन के अवसर पर बाबा जी की चौकी करवाई। इस दौरान पहले बाबा जी की पूजा अर्चना की गई बाद में बड़ी श्रद्धा भाव से आरती की गई। चौंकी में गायकार अवन लूथर, रमेश मिन्हास, राजेश चौहान, रजीव राणा, आनंद सहजपाल, रमेश रेहला, कुंज द्वारा भजन गाकर भक्तों को निहाल किया गया। अंत में अटूट भंडारा भी लगाया गया। इस मौके सुरेंद्र शर्मा, अरनीद सहजपाल, योगेश सहजपाल, राजेश ठाकुर, मिंटू, संजीव राणा, दीपक चोपड़ा, सिमरन राणा, सिया राणा, ज्योति लूथर, दिव्या चोपड़ा, रोजी, गुरप्रीत संधू, पूनम व सभी भक्तजन मौजूद रहे।...

लुधियाना में 7 करोड़ से अधिक की लूट

Punjab
चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में 7 करोड़ से अधिक की लूट हो गई। देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरु नगर में ATM में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुसे। यहां मौजूद 5 कर्मचारियों को उन्होंने बंदी बना लिया। इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा 4 करोड़ कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी ले गए। इस गाड़ी में 3 करोड़ से अधिक कैश था। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी से 2 पिस्टल मिले हैं, जबकि कैश गायब है। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं...

शिव सेना उत्तर भारत ने 1984 ऑपरेशन ब्लू स्टार मे हुए शहीदों के लिए हवन यज्ञ करके शरदांजलि अर्पित की

Punjab
  जालंधर/राहुल अग्रवाल: आज 6 जून 2023 को शिव सेना उत्तर भारत ने 1984 ऑपरेशन ब्लू स्टार मे शहीद हुए वीर सैनिकों, पुलिस मुलाजम और हिंदू ,सिख परिवार की शांति के लिए हवन यज्ञ करके शरदांजलि अर्पित की। इस कार्यकर्म में राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा,यूथ चेयरमैन चंदर प्रकाश, सेक्रेटरी पंजाब दीपक कश्यप विशेष रूप से उपस्थित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज और राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर को पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद होने से इस कार्यकर्म में उपस्थित नहीं हो सके।इस कार्यक्रम की देखरेख जिला प्रधान विवेक कौशिक,जिला प्रधान यूथ साहिल अग्रवाल, जिला वाइस प्रधान प्रितपाल, सेक्रेटरी कशिश मदान, सेहज अरोड़ा, दीपक अरोड़ा,विनय हंस,हर्ष वाधवा, अरुण सहोटा, लक्की खोसला, आकाश गिल, दलजीत भट्टी आदि शिवसैनिक मौजूद थे।राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा हमारी पार्टी हमेशा आंतकवाद के खिलाफ लड़ती रही हैं और हमेशा...

विधायक बलकार सिंह का कैबिनेट मंत्री बनने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया

Punjab
करतारपुर(राहुल अग्रवाल): करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बलकार सिंह जी को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा उनकी लोगों को दी जा रही सेवाओं को और अपने हलके के किए जा रहे कामों के लिए पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामलों का कैबिनेट मंत्री बनाने पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय सहायक महासचिव विक्रम भंडारी व पंजाब युवा प्रधान प्रणव भंडारी ने स्वागत किया| इस मौके पर सरदार बलकार सिंह जी ने कहा कि वे जालंधर जिले व दूसरे जिलों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे|...
Call Us