Wednesday, December 3
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

सुरिंदर सिंह मिन्हास के कांग्रेस ज्वाइन करते ही जनता के बने चहेते नेता

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- नगर निगम चुनावों में कांग्रेस में शामिल हुए सुरिंदर सिंह मिन्हास ने आज अपने वार्डवासियों से मुलाकात करते हुए समर्थन देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और चुनाव पश्चात पहल के अधार पर हल करने का विश्वास दिलाया। मिन्हास दीपनगर में करीब 30 वर्षों से जनता की सेवा में डटे हुए हैं। सुरिंदर सिंह मिन्हास किसी पहचान के मोहताज नहीं है और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही वह जनता के चहेते नेता बन गए हैं। मिन्हास ने पूर्व सरपंच होते भी अपने इलाके के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी है, जिस कारण वह जनता के लंबे समय से चहेते नेता बने हुए हैं।...

Jalandhar Nagar Election: AAP ने जालंधर नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की List की जारी,

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- आदमी पार्टी ने अपनी पहली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

भीम संघर्ष कमेटी का जालंधर में हुआ विस्तार,विशाल कश्यप बने जिला उपाध्यक्ष

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- भीम संघर्ष कमेटी का जालंधर में विस्तार किया गया जिसके संबंध में एक बैठक का आयोजन हुआ ये बैठक भीम संघर्ष कमेटी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष संदीप पासी जी की अध्यक्षता में हुई जिसमे जालंधर कैंट लाल कुर्ती से समाज सेवी श्री विशाल कश्यप(विक्की)जी को जालंधर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ओर उनको सारी कमेटी की तरफ से बधाई दी गयी ,इस मौके पर विशाल कश्यप जी ने भरोसा दिलाया की वह हमेशा समाज की भलाई के लिये कार्य करते रहेंगे ।इस मौके पर संदीप पासी जी के साथ सोनू दिनकर जी,टोनी खोसला जी ,अनिल कुमार(शुभम),विजय कश्यप जी,पवन ,विक्की पासी,लक्श पासी, बिरजू, जय किशन, फागुन कश्यप, मोहित अटवाल और बाकी कमेटी मेंबर्स मौजूद रहे।...

जालंधर कैंट अजय पीवाल बीजेपी में हुए शामिल

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट अजय पीवाल बीजेपी में हुए शामिल  संगठन मंत्री श्री निवासलु, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी मनोरंजन कालिया कृष्णन देव भंडारी सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ अविनाश चंद्र मंडल प्रधान जॉर्ज सागर महामंत्री नरेश वालिया अमरजीत सिंह गोल्डी रजेश कपूर रमन पबी सबकी मौजूदगी में अजय पीवाल ने पार्टी सदस्ता लेकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।...

जालंधर में पुलिस थानों के SHO समेत सभी मुलाजिमों का तबादला

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब में नगर निगम और नगर कौंसिल के चुनाव की घोषणा के बाद जालंधर में पुलिस अफसरों के तबादले किए गए। ये तबादले जालंधर देहात पुलिस में हुए हैं। जालंधर में दो पुलिस थानों में मुंशी को छोड़कर SHO समेत सभी का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जालंधर देहात इलाके के दो थानों में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य मुंशी को छोड़कर जालंधर देहात के थाना मेहतपुर और थाना लोहियां के SHO समेत सभी पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। एक रुटीन प्रोसेस पुलिस थानों में यह फेरबदल किस वजह से किया गया, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। शाहकोट के DSP ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि ये एक रुटीन प्रोसेस है। वहीं शाहकोट के एडिशनल SHO और दो ASI की भी बदली कर दी गई है। आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर को होने जा रहे हैं। 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव...

सुरिंदर सिंह मिन्हास कांग्रेस में हुए शामिल, वार्ड नंबर 14 से होंगे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार____विधायक प्रगट सिंह

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका है और इसी के चलते कांग्रेस पार्टी से जालंधर कैंट से विधायक प्रगट सिंह ने आज शाम दीपनगर में एक समारोह दौरान आप पार्टी के सुरिंदर सिंह मिन्हास को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया। सुरिंदर सिंह मिन्हास के करीब 50 साथियों ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। विधायक प्रगट सिंह ने सभी को सिरोपा भेंट कर कांग्रेस में शामिल किया। आज़ शाम दीपनगर में आयोजित समारोह में भारी संख्या में सुरिंदर सिंह मिन्हास के समर्थन में उनके समर्थक उपस्थित थे। समारोह में विधायक प्रगट सिंह के पहुंचने पर उनका सुरिंदर सिंह मिन्हास ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सरकार ने नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ही जीत हासिल करेंगे और श्रेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने ...

वार्ड नंबर 14 मैं मौटू सभ्रवाल वार्डवासियों की पहली पसंद

Jalandhar, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका , इसी के चलते उम्मीदवारों ने भी अपनी कमर कस ली है। दीपनगर के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 14 में आप पार्टी के नेता मोंटू सभ्रवाल वार्डवासियों की पहली पसंद बन चुके हैं। समाज सेवा में हर समय तैयार रहने वाले मोंटू सभ्रवाल ने दीपनगर सहित वार्ड नंबर 14 में बहुत विकास कार्य किए हैं जिसके कारण वह कम समय में ही जनता की पहली पसंद बन गए हैं। मोंटू सभ्रवाल ने अपने इलाके में सड़को के निर्माण, लाईट, सीवरेज व्यवस्था तथा पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को दी है। इसके साथ ही ज़रुरत मंद परिवारों को वित्तीय सहायता सहित मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान करते रहे हैं। मोंटू सभ्रवाल ने एनकाउंटर टाईम्स के सम्पादक से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में आप पार्टी बहुत बड़ी जीत हासिल करेगी और निगम में आप पार्टी का नेता ही मेयर पद पर आसीन होगा। मोंटू सभ्रवा...

जालंधर में सुबह-सुबह PRTC बस ने महिला को कुचला, ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक पर सुबह-सुबह PRTC बस ने एक महिला को कुचल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता बंद कर दिया और नारेबाजी की। घटनास्थल पर मौजूद अभी ने बताया कि श्री गुरु रविदास चौक पर उसकी माता बठिंडा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बस ने उनके ऊपर ही बस चढ़ा दी। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने आगे बताया कि एक्सीडेंट सुबह 8 बजे हुआ। पर 2 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं मौके पर पहुंची। काफी देर बाद पीसीआर की टीम आई और उन्होंने इसके बारे में पुलिस अधिकारी को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी महिंदर सिंह ने कहा कि वह मामले की ...

जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने कैंट से गुरविंदर सिंह लांबा का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने कैंट से गुरविंदर सिंह लांबा का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया l ईसाई समाज के धार्मिक नेता और समाज सेवी गौरव मसीह , सुरिंदर सांपला का आम आदमी पार्टी में आने का स्वागत किया l उन्होंने पार्टी जवाइन करने के बाद कहा कि हम अपनी सारी जिम्मेदारी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे lइस मौके पर केंट हल्का और चार्ज राजविंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी में मेहनती और ईमानदार लोगों की जगह हर समय उपलब्ध है। कैंट से गुरविंदर सिंह लांबा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बहुत अधिक बल मिला है। गुरविंदर लांबा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं इस मोके पर बोबी गर्ग, मोंटू सभरवाल, सविंदर सिंह वीरू, अनिल चौहान, तिलक राज शर्मा, जोगिंदर शर्मा, कट्टू जी, निखिल शर्मा, साबी जी, चेत...
Call Us