श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी की ओर से विजय दशमी के उपलक्ष्य में किया गया श्री हनुमंत ध्वजारोहण का आयोजन
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) श्री राम लीला कमेटी (रजि.) :- जालंधर छावनी की ओर से विजय दशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमंत ध्वजारोहण का आयोजन मोहल्ला न.11 में स्थित दाना मंडी किया गया। इस समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित कैंट वासियों ने भारी तादाद में नतमस्तक होकर प्रभु श्री राम जी एवं श्री बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस समारोह में कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के CEO श्री ओमपाल सिंह जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसके साथ साथ ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी IPS (Retd. IG), पूर्व विधायक स. जगबीर सिंह बराड़, राजविंदर कौर थिआड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिनका श्री रामलीला कमेटी के श्री पुनीत भारती शुक्ला, श्री महेश गुप्ता, श्री रजिंदर बांसल पप्पन, श्री कीर्ति भूषण मेहता, श्री मनोज अग्रवाल, श्री शिवम शर्मा, श्री कनिष्क अग्रवाल कन्नू , श्री अश्विनी गर्ग, श्री बृज गुप्ता, श्री...
