Tuesday, March 10
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय, आदेश जारी

Jalandhar, Punjab
पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है। अब पंजाब सरकार से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तर सुबह से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले यह टाइमिंग सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

फिर बड़ी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टियां

Jalandhar, Punjab
पंजाब में बाढ़ के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब पंजाब के सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। कई इलाकों का पानी अभी भी भरा हुआ है, इसी कारण बच्चों की सुरक्षा के चलते पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई हैं। पंजाब सरकार ने इससे पहले 13 जुलाई तक छुट्टियां घोषित की थी। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर लिखा कि, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान जी के निर्देशानुसार, बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से,पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी हैं।...

सुबह-सुबह जालंधर नगर निगम का बड़ा Action, सील किए कई Showroom

Jalandhar, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल): नगर निगम जालंधर की लाइसेंस ब्रांच ने आज सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए शहर में उन चार शोरूमों को सील कर दिया जिन्होंने निगम के पास लाइसेंस फीस जमा नहीं करवाई थी । निगम कमिश्नर के निर्देशों पर यह कार्रवाई सुपरिंटेंडेंट हरप्रीत सिंह वालिया के नेतृत्व में हुई । इस दौरान भगत सिंह चौक तथा रेलवे रोड पर तीन और साइन पायल के निकट एक शोरूम को सील कर दिया गया । गौरतलब है कि शहर में 40 हजार से ज्यादा व्यापारी जीएसटी नंबर लेकर कारोबार कर रहे हैं परंतु 10 हजार के करीब ही निगम से लाइसेंस बनवाते हैं जिस कारण सीलिंग शुरू हो चुकी है ।...

पंजाबः इस जिले का टूटा बांध, लोगों के घरों में घुसा पानी

Punjab
पटियाला और संगरूर जिले बड़े पैमाने पर पानी की चपेट में आ गए हैं। घग्गर नदी में कई जगह चौड़ी दरारें हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। उधर, संगरूर के मुनक में घग्गर बांध टूट गया है। यहां मकरोड़ साहिब के पास 80 फीट चौड़ा फाड़ पड़ गया है। बाढ़ से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि पानी का स्तर बढ़ने से 5 से 6 गांव इसकी चपेट में आ गए है। इस घटना दौरान लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। जिसके बाद प्रशासन और लोग इस दरार को ठीक करने में जुट गए है।...

जाली फाइनेंसर से परेशान होकर की आत्महत्या,जल्द ही नाम आएंगे सामने

Jalandhar, Punjab
जालंधर: बीते दिनी गांव धन्नोवाली रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी महेंद्र सिंह कॉलोनी बडिंग के रूप में हुई थी।अब इस सुसाइड केस में कुछ सच सामने आये है, सूत्रों के अनुसार पता चला है कि राकेश कुमार ने मरने से पहले सुसाइड नोट में कई व्यक्तियों के नाम लिखे हैं जोकि उसे आए दिन भारी ब्याज के लिए परेशान करते थे और गाली गलौज भी करते थे जिसके कारण उसने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया कहा जा रहा है कि सुसाइड नोट मोटरसाइकिल से बरामद हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि यह जाली फाइनेंसर आरबीआई की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर बिना करते हैं और टैक्स भी चोरा रहे है और भोले भाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे 10 से 15 % तक मोटा ब्याज वसूलते हैं और लोगों को तंग परेशान एवं गाली गलौज करते हैं जबकि ये बि...

जालंधर में कल बारिश की संभावना, बढ़ सकती है पानी की समस्या

Jalandhar, Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल: पिछले दिनों से हुई बरसात के कारण बाढ़ पंजाब में हालात बने हुए है। वहीं बीते दिन मंगलवार को आसमान साफ रहा। जिससे पानी का स्तर कुछ कम हुआ। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग द्वारा बुधवार यानि आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है, जबकि वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। वहीं देर रात काला संघिया ड्रेन और बिस्त-दोआबा नहर में जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर लोग दिनभर तनाव में रहे। लोग नहर और ड्रेन के किनारों को मजबूत करने के लिए खुद ही प्रयास करते रहे। हालांकि नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम में भी किनारों को मजबूत करने के लिए डटी रहीं। जिला प्रशासन ने भगत सिंह कालोनी के पास ड्रेन के किनारे बसी झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश दे दिया था। जिसके बाद लोगों के पास कोई ठिकाना नहीं था, इसलिए वह सड़कों पर ही रात भर डटे रहे। कालिया...

हवेली रैस्टोरेंट ग्रुप के ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, निशुल्क भोजन वितरण शुरू

Punjab
  हवेली रैस्टोरेंट ग्रुप द्वारा संचालित ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट एक बार फिर से बाढ़ पीड़ितों के लिए मददगार बना है। जालंधर के शाहकोट के गांवों में बाढ़ के पानी के बीच हवेली रैस्टोरेंट ग्रुप के मालिक सतीश जैन अपने स्टाफ के साथ खुद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी पीड़ितों में भोजन का वितरण किया। भारी बारिश और नदियों में आए उफान से सतलुद दरिया के किनारे बसे गांवों में पानी भर गया है। गांवों में अचानक बाढ़ आने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एक बार फिर से हवेली रैस्टोरेंट के मालिक सतीश जैन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने आज ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट की टीम के साथ शाहकोट के गांव मडाला पहुंचकर भोजन का वितरण किया। सतीश जैन के मुताबिक कल यानि बुधवार से दोनों समय (दोपहर और ऱात्रि) का भोजन ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रतिदिन ...

रिश्तेदारों ने महिला को जन्मदिन पर दिए 4 किलो टमाटर

National
पूरे देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. हरी मिर्च, प्याज, आलू, लौकी और भिंडी सहित लगभग सभी हरी सब्जियां महंगी हो गई हैं. लेकिन सबसे ज्यादा आम लोगों को टमाटर की बढ़ती कीमतें रूला रही हैं. देश में टमाटर इतना महंगा हो गया है कि लाखों परिवारों ने इसे खाना ही छोड़ दिया है. एक महीने पहले तक 20 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 150 से लेकर 250 रुपये किलो तक बिक रहा है. दिल्ली में जहां एक किलो टमाटर की कीमत 140 से 160 रुपये है, वहीं कई राज्यों में यह 200 रुपये से भी महंगा हो गया है. ऐसे में लोगों ने जन्मदिन पर या किसी पार्टी- फंक्शन में गिफ्ट के तौर पर टमाटर देना शुरू कर दिया है. अभी गिफ्ट के रूप में टमाटर देने का ताजा मामला महाराष्ट्र में सामने आया है. यहां के ठाणे जिले में एक महिला को उसके जन्मदिन पर लोगों ने गिफ्ट के तौर पर उसे टमाटर दिए. खास बात यह है कि बर्डे पार्टी पर उसे कुल 4 किलो टमाटर ग...

ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਰ ਕੁਟਾਈ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ 14 ਘੰਟੇ ਵਿੱਚ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ 7 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Jalandhar, Punjab, Punjabi News
ਜਲੰਧਰ/ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ: ਸ੍ਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ, IPS, ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ, ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸ੍ਰੀ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ, PPS, DCP-Iny, ਸ੍ਰੀ ਕੰਵਲਪ੍ਰੀ TVਤ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ PPS, ADCP-1, ਸ੍ਰੀ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ PPS/ACP ਸੈਂਟਰਲ, ਅਤੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਾਜਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ASI ਵਿਕਟਰ ਮਸੀਹ, ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਦਕੋਹਾ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 201 ਮਿਤੀ 08.07.2023 ਜੁਰਮ 323,365,506,148,149 IPC ਵਾਧਾ ਜੁਰਮ 25/54/59 ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਉਕਤ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਤਕਰੀਬਨ 14 ਘੰਟੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਟਰੇਸ ਕਰਕੇ 7 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਮਿਤੀ 08.07,2023 ਨੂੰ ASI ਵਿਕਟਰ ਮਸੀਹ, ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਦਕੋਹਾ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾ ਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਗਸਤ ਵੀ ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੱਕੀ ਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿਚ ਕਾਕੀ ਪਿੰਡ ਚੌਂਕ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾਂ ਮੌਕ...

जालंधरः पानी के तेज बहाव में बहा युवक, तालाश जारी

Punjab
पंजाब भर में हुई बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी पड़ी है। जिसको देखते हुए कई जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को घरों से बाहर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जहां संस्थाएं आगे आई हैं। वही आर्मी के जवान भी पूरी तरह से डटे हुए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन इसके चलते हैं कई जगह पर अभी तक भी कोई मदद के लिए प्रशासन नहीं पहुंचा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर शाहकोट के गांव मुंडी चोलिया से सामने आया है। जहां एक 22 से 23 वर्षीय युवक जिसका नाम अर्शदीप बताया जा रहा है। गांव में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात को अपने मोटरसाइकिल पर घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए निकला था। लेकिन जब अपने घर की और वापस लौट रहा था कि तभी पानी का तेज बहाव आया। जिसमें वह मोटरसाइकिल सहित उस पानी मे बहने लग पड़ा। जिसको देखते ही आसपास के कुछ...
Call Us