Sunday, June 28
Shadow

Jalandhar

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में कांग्रेस और भाजपा नेताओ को आम आदमी पार्टी ‘ में किया शामिल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी(आप) को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को दोनों पार्टियों के कई नेता, पार्षद और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की उपस्थिति एक सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। जालंधर नगर निगम के काउंसलर राजीव ओंकार टीक्का, दर्शन भगत समेत कांग्रेस और भाजपा के जालंधर के कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुकेश सयाल(अध्यक्ष शिव सेना बाल ठाकरे, जालंधर सिटी), गुरबचन जल्ला (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर), सचिन लवली (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर) गगन पनवा (प्रेसिडेंट बराड़ सभा जालंधर), विशाल शालु(कांग्रेस), ...

जालंधर उप चुनाव में प्रचार को लेकर AAP का बड़ा फैसला, CM मान की बजाए दिल्ली के बड़े नेता को सौंपी कमान ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर पंजाब में एक सीट पर हो रहे उप चुनाव के प्रचार को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला किया है। AAP ने जालंधर वेस्ट हलके के उपचुनाव में प्रचार की कमान इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बजाए दिल्ली के एक बड़े नेता को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। इस बार चुनाव प्रचार की कमान संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को सौंपी गई है। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के प्रचार का चेहरा होंगे। 23 सांसद, मंत्री और विधायक की लगी ड्यूटी मुख्यमंत्री भगवंत मान आखिरी दौर में प्रचार के लिए जालंधर आएंगे। CM मान से पहले दो सांसद, चार मंत्री और विधायक समेत 23 वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत के लिए प्रचार करने जालंधर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यह फैसला तब लिया है, ...

जालंधर में ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल): पुलिस कमिश्नरेट ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन सहित वाहन बरामद किए है। एल जानकारी देते हुए एसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस पार्टी लमा पिंड से जंडू सिंघा रोड के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08-डीएक्स-7821 पर व्यक्ति को जाते हुए देखा गया, जिसे शक के आधार पर रोका गया।पुलिस ने तालाशी के दौरान सतीश पुत्र लहिंबर राम निवासी गुरु रविदास मंदिर गन्ना पिंड ९ जालंधर से एक किलो हेरोइन बरामद की। एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सुमन बलकार सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव लखनपाल थाना सदर २ जालंधर और अब निवासी गुरु रविदास नगर आकाश कॉलोनी नजदीक गली नंबर 1 होशियारपुर के...

भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ के पुत्र का देहांत,

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर  (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के बड़े बेटे कुंवर मक्कड़ का आज देहांत हो गया। जो काफी समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। जिनका देहांत चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। कुंवर मक्कड सबसे बड़े बेटे थे सरबजीत मक्कड़ के। मक्कड़ के तीन बेटे हैं व कुंवर शादीशुदा थे, मककड़ के बेटे के निधन पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने दुख प्रकट किया है।...

पंजाब में 10,000 पुलिस मुलाजिमों के होंगे ट्रांसफर , परेशान होकर 5 हजार समय से पहले ले रहे रिटायरमेंट

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर -लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब सरकार एक्शन में दिख रही है। बीते दिन हुई एसएसपीज के साथ मीटिंग के बाद 10 हजार पुलिस मुलाजिमों की ट्रांसफर करने का फैसला किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान लिया है। इस दौरान सीएम मान ने यह भी ऐलान किया है कि पंजाब में 10 हजार पुलिस मुलाजिमों की नियुक्ति भी की जाएगी। जालंधर से 1 हजार समेत 5 हजार मुलाजिम की रिटायरमेंट वहीं सरकार के पुलिस मुलाजिमों की ट्रांसफर के फैसले के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी मुताबिक, जालंधर से 1000 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों के समय से पहले रिटायरमेंट लेने जा रहे है। 5 हजार से ज्यादा मुलाजिम समय से पहले खुद ही रिटायरमेंट लेने का मन बना रहे है। कई मुलाजिमों की बदलियां बताया जा रहा है कि आज सभी मुलाजिमों में गुप्त मीटिं...

पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने की थानों की चेकिंग

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):- जालंधर पंजाब में लगातार बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। चुनाव खत्म होने के बाद सीएम भगंवत मान और डीजीपी गौरव यादव द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है। वहीं आज थाना 6 में अचानक चैकिंग करने के लिए सीपी स्वप्न शर्मा पहुंचे। जहां सीपी शर्मा ने थाने का रजिस्टर चैक किया। इस दौरान सीपी स्वप्न शर्मा के बिना किसी जानकारी के अचानक चैकिंग करने से थाने के पहुंचे जिसमें वह राजिस्टर में दर्ज की गई शिकायतों को सही ढंग से लिखने की पुलिस कर्मी को हिदायत देते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा हैकि थाना 6 में औचक चैकिंग करने के बाद सीपी स्वप्न शर्मा थाना 4 में चैकिंग करने पहुंचे। आज सुबह-सुबह सीपी शर्मा द्वारा थानों की औचक चैकिंग करने से थानों के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीपी शर्मा ने बताया ...

शीतल अंगुराल को जिताने के लिए हेमामालिनी आएंगी जालंधर ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित करते ही करीब 38 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। सूची में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सोम प्रकाश, विजय रूपाणी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनोज तिवारी, श्वेत मलिक, मनोरंजन कालिया, हरजीत सिंह ग्रेवाल, हेमा मालिनी आदि के नाम शामिल हैं।...

जालंधर के GST भवन ओर सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भयंकर आग, अफरा तफरी का माहौल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के बस स्टैंड के नजदीक बने जी एस टी भवन की पांचवी मंजिल में आग लग गई। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने के तुरंत बाद वहां से स्टाफ को बाहर निकाल खाली करवाया गया। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया गया।जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद जी एस टी भवन के अधिकारी ने बताया की करीब 12 बजे ऊपर से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद तुरंत वहां पर मौजूद स्टाफ को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा बड़ गई। आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच तुरंत ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि जब हमे इस आग की सूचना मिली तो तुरंत ही दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। विभाग की 5 ग...

जालंधर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, सड़क पर बिखरे बाप-बेटे के शरीर के टुकड़े, आज थी घर में शादी..

Jalandhar, Punjab
जालंधर : (राहुल अग्रवाल) महानगर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां नकोदर चौक के पास टिप्पर की चपेट में आने से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक दोनों लोग मकसूदां मंडी से बहन की शादी के लिए सब्जी लेकर आ रहे थे लेकिन दोआबा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के पास दोनों बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।...

पीर बाबा मेहँदी शाह नवयुवक कमेटी की 15 वां सालाना मेला छावनी में बहुत ही धूमधाम से करवाया जा रहा है

Jalandhar, Jalandhar Cantt
जालन्धर छावनी :(राहुल अग्रवाल) पीर बाबा मेहँदी शाह नवयुवक कमेटी की 15 वां सालाना मेला 11,12 जून एम ई एस क़्वार्टर, नलवा रोड जालंधर छावनी में बहुत ही धूमधाम से करवाया जा रहा है। जिसमे तनवीर हुसैन (सूफी सिंगर) , रिआज़ अली ग्वाल पार्टी , लाली सूफ़िआना ग्रुप और निशु नक़ल पार्टी भाग ले रही है। दिन बुधवार को लंगर का समां दोपहर 1 बजे , क्वालियो का समां दोपहर 2 बजे और नकलो का समां शाम 5 बजे का है। सेवादार टीपो हंस।...
Call Us