Sunday, June 28
Shadow

Jalandhar

ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਐਕਟੀਵਾ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) ਮਾਨਯੋਗ ਸ਼੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ IPS, ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਮਾਨਯੋਗ ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ, ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ-2 ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ PPS/ਏ.ਸੀ.ਪੀ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਜਾਇਬ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ, ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜਨ ਨੰਬਰ 6 ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਗਸ਼ਤ ਚੈਕਿੰਗ ਬਾ ਭੈੜੇ ਪੁਰਸ਼ਾ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਕੇ.ਐਫ.ਸੀ. ਚੌਕ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਕਿ ਮੁੱਖਬਰ ਖਾਸ ਨੇ ਹਾਜਰ ਆ ਕੇ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਪ੍ਰਭਦਿਆਲ ਪੁੱਤਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਧਰਮਪੁਰਾ ਅਬਾਦੀ ਨੇੜੇ ਖਾਬਰਾ ਨਕੋਦਰ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਜੋ ਕਿ ਵਹੀਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਆਦੀ ਹੈ, ਅੱਜ ਵੀ ਚੋਰੀ ਸੁਦਾ ਸਕੂਟਰੀ ਨੰਬਰੀ PB08-EN-1525 ਪਰ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਸਕੂਟਰੀ ਵੇਚਣ ਦੀ ਫਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਅਤੇ ਅਬਾਦਪੁਰਾ ਮੁੱਹਲਾ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜੋ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਆ ਸਕਦਾ है। ਮੁਕੱਦਮਾ ...

बंदूक की नोक पर करियाना दुकानदार से 40000 की लूट

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : थाना नंबर 8 के अंतर्गत पढ़ने मथुरा नगर में आज सुबह 7:00 के करीब बाइक सवार दो नकाबपोश ने बंदूक की नोक पर करियाना दुकानदार से ₹40000 लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। करियाना दुकानदार ने विनोद कुमार ने बताया कि 7:00 के करीब दुकान खोलकर बैठा था इस दौरान दो युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर आए दो युवकों ने बंदूक दिखाकर ₹40000 लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है...

जालंधर के मशहूर ढिल्लों रिसॉर्ट में चली गोली, एक की मौत

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर के रामामंडी से सटे तलहण रोड पर स्थित ढ़िल्लों रिसॉर्ट में गोली चोली है। उक्त घटना में 2 व्यक्ति के घायल होने की सूचना थी। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दलजीत सिंह एनआरआई है। वहीं, जख्मी युवक का रामामंडी के जोहल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल जांच के लिए थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वारदात के बाद से आरोपी रिसॉर्ट से फरार हो गए थे। क्राइम सीन से पुलिस ने चले हुए खोल बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। इस गुस्साए व्यक्ति ने अपना वेपन निकालकर दूसरे रिश्तेदार के सिर पर गोली मार दी। वहीं, बचाने आए युवक पर भी उक्त आरोपी ने गोली च...

ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेने पर SHO सहित दो मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज, SHO गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत आते थाना रामा मंडी के SHO पर ढाई लाख रुपए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ दो मुलाजिम और भी मामले में नामजद किए गए हैं। जिसमें से SHO राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी राजेश से रिश्वत लिए हुए ढाई लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। एसएचओ ने रिश्वत ग्रैंड स्पा केंद्र के मालिक राजेश कुमार उर्फ साबी से ली थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को दबाने के लिए SHO ने ढाई लाख रुपए का किया था सौदा  जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि 6 तारीख को एसीपी सेंटर निर्मल सिंह के आदेशों पर थाना रामा मंडी के SHO राजेश कुमार ने ग्रैंड स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कुछ लोगों को राउंड अप कर दकोहा चौकी लेकर आए थे। जहां पर राजेश कुमार ने स्पा मलिक के साथ मामले को दबाने के लिए ...

जालंधर : बिजली की नंगी तार से लग युवक की मौक़े पर ही मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर  (राहुल अग्रवाल) : घर की छत पर चढ़कर फ़ोन पर बात करते समय युवक का हाथ दीवार के साथ जा रही बिजली की नंगी तार से लग गया, जिससे युवक ज़िंदा जल गया। घटना के बाद युवक के पूरे शरीर में आग लग गई। युवक की मौक़े पर ही मौत होने के बाद पुलिस ने शव क़ब्ज़े में ले लिया। मामला जालंधर के हरगोविंद नगर ट्रांसपोर्ट नगर का है। मृतक की पहचान मोहम्मद साजिद के रूप में हुई है। मौक़े पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोहम्मद साजिद छत पर फ़ोन सुन रहा था कि दीवार के साथ बिजली की नंगी तार को हाथ लग गया। जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।...

25 नवंबर को जालंधर के स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- 25 नवंबर को जांलधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व संबंधी होने वाले ‘नगर कीर्तन’ के चलते शहर में स्थित सरकारी/निजी स्कूलों और कालेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। आज यहां जारी एक आदेश के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि 25 नवंबर को ‘नगर कीर्तन’ के चलते, ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।...

जालंधर में किसानों ने नेशनल हाईवे के बाद अब रेलवे ट्रैक भी रोका

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) -जालंधर में गन्ने के मुद्दे को लेकर किसानों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। नेशनल हाईवे के बाद अब किसानों ने रेल ट्रैक भी जाम कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक न हो पाने के बाद किसान गुरुवार को धन्नो वाली के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी उन्हें रोक नहीं पाया। किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठते ही ट्रेनें प्रभावित होने लगी है। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक से रोजाना चौबीस घंटे में 120 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। गुरुवार को 40 ट्रेनें निकल चुकी थीं, अब 80 ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए रेल अफसरों की बैठक शुरू हो गई है...

शहर के नकोदर रोड स्थित डाउन टाउन होटल के पास बड़ा हादसा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)-शहर के नकोदर रोड स्थित डाउन टाउन होटल के पास बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां गलत दिशा से आ रहे ऑटो की कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी सवार 4 लोगों सहित ऑटो चालक घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया मिली जानकारी अनुसार कार वाले एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान ऑटो गलत दिशा से आया, जिस कारण जबरदस्त हादसा हो गया। ऑटो में एक सवारी भी थी जिसे मामूली चोटें आई है।आस पास लोगो के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार और आटो के परखच्चे तक उड़ गए। एयर बैग खुलने से कार चालकों का बचाव हो गया लेकिन ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।...

किसानों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी नेशनल हाईवे जाम, रेलवे ट्रैक रोकने की भी दी चेतावनी

Jalandhar, Punjab
जालंधर : (राहुल अग्रवाल) किसानों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी नेशनल हाईवे जाम किया हुआ है। वहीं किसानों ने बीते दिन रेलवे ट्रैक रोकने की चेतावनी दी थी। इस दौरान किसानों ने कहा था कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आज वह रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। किसानों का कहना है कि आज रेलवे ट्रैक रोकने के मामले को टालते हुए उन्होंने आज मीटिंग का हल ना निकलने पर कल ट्रैक रोकने का ऐलान किया है। वहीं किसानों द्वारा हाईवे जाम करने को लेकर पुलिस ने राहगीरों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट दिए गए है।वहीं लुधियाना पुलिस ने भी अमृतसर, जम्मू और पठानकोट जाने वाले वाहन चालकों को नैशनल हाईवे 44 का प्रयोग न करने की सलाह दी है। वाहन चालकों को अपील की गई है कि जिन लोगों ने लुधियाना से अमृतसर की तरफ जाना है वह मोगा साइड से जा सकते है। जो लोग पठानकोट या जम्मू जाना चाहते ...

DIG स्वपन शर्मा बने जालंधर के पुलिस कमिश्नर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल): पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जा रही है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर के सीपी सहित कई जिलों के एसएसपी के तबादले हुए है। जिनमें जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया हैं, जिनमें आई.पी.एस.बी. चंद्रशेखर, प्रवीन कुमार सिन्हा, नीरजा वोरूवुरु, नौनिहाल सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, निलभ किशोर, शिव कुमार,जसकरण सिंह व अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।जालंधर कमिश्नरेट की कमान स्वपन शर्मा को, अमृतसर की कमान गुरप्रीत सिंह भुल्लर को और लुधियाना की कमान कुलदीप चाहल को सौंपी गई है। इसके इलावा होशियारपुर, पठानकोट, संगरूर, मलेरकोटला, मोगा, बठिंडा और रोपड़ के एसएसपी स्तर के तबादले किए गए है...
Call Us