Sunday, June 28
Shadow

Jalandhar

श्री देवी तालाब मंदिर रात्रि कपाट बंद के समय मे हुई तबदिली

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)-शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के कपाट बंद करने के समय मे तबदिली की गई है l सर्द मौसम के चलते अब मंदिर के कपाट मंगलवार को रात्रि 9:30 पर आरती के बाद बंद होगे व् रोजाना 9:15 पर आरती लगेगी l जानकारी देते हूए मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते मंदिर बंद करने के समय में तब्दीली की गई है l मंदिर रोजाना सुबह 4:15 बजे खुलेगा, दोपहर को 1:00 से 2:00 बजे तक मंगलवार, रविवार को छोड़कर अन्य दिन बंद रहेगा l श्याम की आरती 7:00 बजे होगी l...

जालंधर में बच्चा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, एक को पकड़ा, लोगों ने की जमकर धुनाई,

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) -जालंधर में दोआबा चौक के पास बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द मामले की जांच के बाद केस दर्ज करेगी। दोआबा चौक के पास रहने वाली प्रवासी महिला अनीता ने बताया कि वह काफी समय से जालंधर में ही रह रहे हैं। रोजाना की तरह उनका बच्चा घर के बाहर ही था। इस दौरान आरोपी आया और उसने बच्चे को उठाने की कोशिश की। बच्चे को उठाते हुए अनीता ने आरोपी देख लिया। इतना देख महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त आरोपी को पड़ लिया और धुनाई कर दी। आरोपी बोला- बच्चे को सिर्फ चुप करवाया था वहीं, पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह टीवी टावर के पास रहने वाला है और उसका नाम हरप्रीत है। उसने बताया कि वह साइकिल चोरी करने के लिए आया था। जब वह...

जालंधर में NRI को चौथे फ्लोर से मारा धक्का , आरोपी अस्पताल में शव छोड़ हुए फरार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)-जालंधर में पठानकोट बाइपास चौक के पास BDA फ्लैटस में रविवार(19 नवंबर) को कुछ युवकों ने यूके से आए एनआरआई को चौथे प्लोर से फेंक दिया और उसकी मौत हो गई। आरोपी खुद उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने जब मृत घोषित कर दिया तो वह शव को वहीं छोड़ भाग गए। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। चरणजीत ने चौथे फ्लोर पर फ्लैट खरीदा हुआ था। एनआरआई की फ्लैट के तीसरे फ्लोर पर रहने वाली एक टीचर से बहस भी हुई थी। इसी के चलते एनआरआई का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था।पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैहर 2 साल बाद आता था पंजाब घटना की सूचना अस्पताल द्वारा थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई थी। एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा- मौत का कारण पोस्टमॉर्टम में क्लियर होगा। सोसाइटी के लोगों के अनुसार चरणजीत हर दो साल पर पंजाब आता था। चरणजीत च...

Ravi Jeweller पर लूट की कहानी निकली झूठी मालिक राज कुमार ने मांगी लिखित माफ़ी,

Jalandhar, Punjab
जालंधर - (राहुल अग्रवाल) जालन्धर श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक को जाती सड़क पर स्तिथ Ravi Jeweller के मालिक राजकुमार ने लूट की सूचना दी थी जिसमे उसने एक कहानी मीडिया समक्ष पेश की थी। जिसके पश्चात कमिश्नेरेट पुलिस के हाथ पाँव फूल गए थे। इस बारे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक शर्मा ने जांच आरम्भ की व विभिन्न टेक्निकल बिंदुओं पर जांच की जिसमे कहानी झूठी पाई गई। इस बारे सूत्रों से जानकारी हासिल हुई है कि मालिक राजकुमार लिखित माफ़ी मांग गया है जिसमें उसने कारण बताया है कि उसे घरवाले पैसे नहीं देते थे जिस वजह उसने यह साजिश रची थी, लेकिन उसे मालूम नहीं था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। इस दौरान बातचीत में अशोक कुमार ने बताया कि लूट की सूचना देने वाला शख्स दिमागी ठीक नहीं है, वह झूठी सूचना देने की लिखित माफी मांग गया है।...

थाना रामामंडी गोली कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार बाकी जल्द होगे गिरफ्तार ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल): थाना रामामंडी के पास पड़ते बासा वाली गली में बीते दिनों में बदमाशों द्वारा रोहित उर्फ आलू नामक की गोली मार हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने मुक़दमे में नामजद बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है ताकि उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सके। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगन अरोड़ा निवासी सेठी कॉम्प्लेक्स काकी पिंड और लखन केशर निवासी रविदास कॉलोनी दकोहा के रूप में हुई ।मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि रोहित की बुआ रुक्मण रानी उर्फ बंटी ने थाना में शिकायत दी थी कि वह बंटी, अनिका और रोहित कुमार के साथ सोमवार रात 7 बजे वाली गली में पैदल जा रही थी। वहां पर कालू रटन, गगन, गंगा, शिवा सहित अन्य युवक आए उन्होंने आते ही रोहित पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो ग...

जालंधर के बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों के लक्की ड्रॉ निकाले गए

Jalandhar, Punjab
जालंधर : राहुल अग्रवाल जालंधर के बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों के लक्की ड्रॉ बुधवार को निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लक्की ड्रॉ एडीसीपी आदित्य ने नेतृत्व में निकाले गए हैं। सूत्रों की जानकारी अनुसार लक्की ड्रॉ निकलने से पहले व्यापारियों ने बाजारों व शहर के बाहर बड़ी संख्या में पटाखों को स्टोर करके रख लिया है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही बस्तीयाद इलाके में भारी मात्रा में पटाखों की खेप पकड़ी गई थी। गौरतलब है कि व्यापारी लक्की ड्रॉ निकलने पर भी दुविधा में हैं क्योंकि कुछ दिन पहले कमिश्नरेट में बनी लाइसेंस ब्रांच के अंदर व बाहर पटाखा संगठन व विक्रेताओं ने खूब हंगामा किया था। संगठन व विक्रेताओं ने आरोप लगाए हैं कि लाइसेंस ब्रांच में शाम 5 बजे के बाद भी कई लोगों के फार्म जमा करवाए जा रहे थे। संगठने कहा कि 6.15 बजे तक लोगों के फार्मा व फाइलें जमा करवाई जा रही है। यहीं नहीं...

20 पेटी अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया काबू ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर: (राहुल अग्रवाल) एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान अर्बन स्टेट रेडलाइट के नज़दीक सिंह सभा गुरुद्वारा के पास मौजूद थी, जहा उन्हें गुप्त सूचना मिली संदीप कुमार अवैध शराब को गाड़ी में रखकर गड़ा की तरफ आ रहा है, जिसके बाद उनकी टीम में नाकेबंदी कर आरोपित को गाड़ी सहित 20 पेटी अवैध शराब बरामद गिरफ्तार किया गया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार उर्फ लड्डू निवासी गड़ा जालंधर के रूप में हुई है...

जालंधर : थाना न 1 मे करवाया गया श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर: (राहुल अग्रवाल) वाहेगुरु जी की अपार किरपा के साथ महानगर के लोगो के लिए व नशा मुक्त पंजाब के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की तरफ से नॉर्थ हल्का के अंतर्गत पड़ते थाना न 1 में सुखमणि साहब जी का पाठ करवाया गया ओर सुखमणि साहब जी का पाठ पूर्ण होने पर आई हुई संगत के लिए गुरु जी का अटूट लंगर वितरण किया गया इस शुभ मौके डीसीपी जगमोहन सिंह, एसीपी नॉर्थ दमनवीरसिंह,थाना प्रभारी सुखवीर सिंह व कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सभी थाना प्रभारी ने गुरु साहब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया इस मौके पर दमनवीर सिंह ने कहा कि जिंदगी में सुख लेना है तो सच्चे मन से गुरु की शरण में आओ। शरण में आए हो ध्यान भटकाओ वाहेगुरु जाप करो सुखमनी साहिब का पाठ करो वाहेगुरु घर, परिवार में सुख, समृद्धि अवश्य देगा l थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सुखमनी साहब का बहुत बड़ा और अनंत महत्व माना जाता है। यदि हम इस शब्द को तोड़ें...

जालंधर: पटाखों के अस्थाई लाइसैंस ड्रा 30 अक्तूबर को रैडक्रॉस भवन में- डीसीपी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ला एंड आर्डर) अंकुर गुप्ता ने कहा कि 2016 मं पटाखों के लिए जारी किए गए अस्थाई लाइसैंसों के 20 प्रतिशत वर्ष 2023 के लिए ड्रा के माध्यम से जारी किए जाने है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं है और जो जालंधर शहर के बर्लटन पार्क में पटाखे बेचने के लिए अस्थायी दुकान लाइसैंस प्राप्त करने के इच्छुक है, वे आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास जीएसटी नंबर होना अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि जो लोग पटाखों का लाइसैंस प्राप्त करना चाहते है, वे शस्त्र लाइसैंस शाखा, कमिश्नरेट जालंधर के दफ्तर से आवेदन पत्र प्राप्त कर (more…)...

जालंधर में बेटे द्वारा मां-बाप व भाई का मर्डर करने के मामले का सच आया सामने

Jalandhar, Punjab
जालंधर : (राहुल अग्रवाल) जालंधर में बीते कल वीरवार को लांबड़ा थाना के अधीन पड़ते टावर इन्क्लेव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने मां-बाप व भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी । जानकारी मिली है कि उसने घटना को अंजाम दोपहर 2-3 बजे के बीच दिया गया लेकिन इसका पता गुरुवार देर रात चला। सूचना पाकर देर रात एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीएसपी करतारपुर बलवीर सिंह व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बता दे पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी कर काबू कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्यारोपी अपने माता-पिता पर कोठी अपने नाम पर करवाने का दबाव बना रहा था। इसी बात पर विवाद चल रहा था। मृतक का पिता जगबीर सिंह (52) दो साल पहले ही परिवार समेत टावर इन्क्लेव में शिफ्ट हुआ था। जगबीर सिंह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका बड़ा बेटा 32 सा...
Call Us