Monday, March 2
Shadow

Punjab

जालंधर में फैक्ट्री से गैस लीक, अंदर कई मजदूर फंसे, मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस और डाक्टरों की टीम

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास गैस लीक होने से भगदड़ मच गई है। बताया जा रहा है कि पुराने संत सिनेमा के पास बर्फ के एक कारखाने से गैस लीक हो रही है, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक संत सिनेमा के पास स्थित एक बर्फ के कारखाने से अमोनिया गैस लीक हो रही है। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड, नगर निगम, पुलिस और सिविल अस्पताल को दी गई। सिविल अस्पताल से आनन फानन में डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है।उधर, सूचना पाकर नगर निगम और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस की टीम वहां से सभी को हटा रही है। सभी ने मास्क पहन लिए हैं। कहा जा रहा है कि बर्फ के काऱखाने में कई मजदूर काम कर रहे थे। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम बचाव काम में जुट गई है। आसपास के लोगों को हटा दिया गया है।...

श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी की ओर से विजय दशमी के उपलक्ष्य में किया गया श्री हनुमंत ध्वजारोहण का आयोजन

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) श्री राम लीला कमेटी (रजि.) :- जालंधर छावनी की ओर से विजय दशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमंत ध्वजारोहण का आयोजन मोहल्ला न.11 में स्थित दाना मंडी किया गया। इस समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित कैंट वासियों ने भारी तादाद में नतमस्तक होकर प्रभु श्री राम जी एवं श्री बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस समारोह में कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के CEO श्री ओमपाल सिंह जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसके साथ साथ ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी IPS (Retd. IG), पूर्व विधायक स. जगबीर सिंह बराड़, राजविंदर कौर थिआड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिनका श्री रामलीला कमेटी के श्री पुनीत भारती शुक्ला, श्री महेश गुप्ता, श्री रजिंदर बांसल पप्पन, श्री कीर्ति भूषण मेहता, श्री मनोज अग्रवाल, श्री शिवम शर्मा, श्री कनिष्क अग्रवाल कन्नू , श्री अश्विनी गर्ग, श्री बृज गुप्ता, श्री...

स्कूल में लड़ाई बाहर आकर गोली चलवाईं,CCTV में देखे कैसे मची स्कूल के बाहर भगदड़

Punjab
पंजाब (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब में स्कूल के बाहर युवकों ने फ़ायरिंग की जिसके बाद वहाँ अफ़रातफ़री मच गई, आशंका जताई जा रही है कि स्कूल के अंदर युवकों की लड़ाई के बाद बाहर से युवकों को बुलाया गया जिन्होंने गोली चला दी। घटना पंजाब के जिला बटाला में स्कूल के नजदीक फायरिंग होने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 1 नौजवान गंभीर घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यहा सारी घटना स्कूल के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे बटाला की पॉश कालोनी राधा कृष्ण की है, जहां 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला युवक जिम चलाता है, हालांकि इस बार अभी कुछ पता नहीं चल सका है।...

जालंधर कैंट मे अभी-अभी मोहल्ला नंबर 15 में एक दुकान पर हुई हजारों की चोरी

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 15 दुकान नंबर 18 में सुमित जनरल स्टोर पर हुई हजारों की चोरी l चोरों की फोटो हुई सीसीटीवी कैमरा में कैद l सुमित जनरल स्टोर के मालिक ने तुरन्त पुलिस को  सुचित किया l पुलिस ने मोके पर आकर बनती हुई करवायी शुरू कर दी l

पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बड़ी सफलता हासिल की है और दो नाबालिगों सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि गांव फोलड़ीवाल के पास गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि इलाके में कुछ लोग लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि मुखबिर से पता चला कि अपराधी दक्षिणी शहर के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. स्वपन शर्मा ने बताया कि इनपुट के आधार पर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों की पहचान काकू निवासी ओ, मीठापुर कॉलोनी, जालंधर और एच.एन. निवासी के रूप में हुई है। 81 मोहल्ला ईदगाह दयानंद चौक गढ़ा जालंधर और सौरव उर्फ सोनू पुत्र राम निवासी राणा गांव अलीपुर जालंधर किराए के मकान पर हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि आ...

चोरों का आतंक, भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा चोरों ने कर गए हाथ साफ, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर घास मंडी के पास शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात चोर मंदिर की चार गोलकों से पैसे चोरी कर फरार हो गए। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की नीले रंग की शर्ट पहने और मुंह ढककर रस्सी के सहारे शिवलिंग के पास पहुंचता है। इस दौरान चोर अन्य साथी से इशारों में बात कर रहा है। चोरी की शिकायत थाना-5 की पुलिस कों दी गई है, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि घटना देर रात 12 बजे की हुई है। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने पहले मंदिर के चारों तरफ से चिटकनी लगाकर दरवाजे बंद कर दिए। जिसके बाद बैड की चादर से तिजोरियों को बांधकर ऊपर खींचा और उसमें से पैसे निकाल कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे...

लूट के लिए लड़की को घसीटने वाले लुटेरों का जालंधर पुलिस ने किया ये हाल

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :-जालंधर बीते दिन लूट के लिए लड़की को काफ़ी दूर घसीटने वाले लुटेरों को पुलिस ने क़ाबू कर लिया है जो तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद ठीक से चल भी नहीं पा रहे है। जालंधर पुलिस ने तीनों लुटेरों को क़ाबू कर लिया है जिनकी पहचान पवन प्रीत उर्फ़ बग्गा निवासी लतीफपुरा, गगनदीप निवासी एकता विहार, लव प्रीत निवासी अर्बन इस्टेट के रूप में हुई है।...

जालंधर में वकील के घर के बाहर चली गोलियाँ

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर  में वकील के घर के बाहर गोलियाँ चलने का मामला सामने आया है, जिसमें युवकों पर घर के बाहर गोलियाँ चलाने का शक है। वकील गुरमोहन सिंह निवासी गुजराल नगर नज़दीक टीवी सेंटर का प्राप्टी विवाद चल रहा है जिन पर गोली चलाने का शक है। मौक़े पर पहुँची पुलिस जाँच में लग गई है। फ़िलहाल पुलिस गोली चलने की पुष्टि नहीं कर रही है ओर इलाक़े के सीसीटीवी खंगाल रही है।...

जालंधर कैंट मोहल्ला नंबर 10 मे श्री बड़ा मंदिर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मुर्ति स्थापना की गई l

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- श्री गणपति उत्सव सेवा मंडल द्वारा 16वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ श्री बड़ा मंदिर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मुर्ति स्थापना से हुआ। इस अवसर श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नं 10 में गणपति महाराज के चरणों में पंडित निशू शर्मा ने मंडल के सदस्यों के साथ धार्मिक विधि विधान से पूजा अर्चना की।आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह सोढी, मंगल सिंह ने सभी भक्तों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी व कहा कि हर शुभ कार्य में गणपति महाराज की पूजा की जाती है व गणपति महाराज सदैव अपने भक्तों का कल्याण करते है। उन्होंने मंडल द्वारा धार्मिक व सामाजिक क्षैत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की व सभी को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मंडल प्रधान धर्मवीर जिंदल,भरत केडिया ने कहा कि गणपति महाराज की कृपा से व भक्तों के सहयोग 16वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रह...

रामा मंडी से पहले हुआ एक सड़क हादसा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर दिल्ली हाईवे पे रामा मंडी से पहले हुआ एक सड़क हादसा । रेलवे ट्रैक के सीमेंट ब्लॉक ले जा रहे ट्रैक्टर का टायर रिम से बाहर निकल गया । जिस कारण पी ए पी पुल को उतरते वक्त ट्रैक्टर बैलेंस को बैठा जिससे बाई ओर का टायर का रिम निकल गया और एक हादसे की शकल मैं बदल गया। गनीमत ये रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ । मगर सोचने वाली बात ये है। की ट्रैक्टर कितनी तेज रफ्तार में था जिस तरह सड़क पे टायरों के निशान है उस तरह सोचो की अगर कोई इसके चपेट में आ जाता तो मौके पर बहुत बड़ा हादसा हो जाता । पंजाब ट्रैफिक पुलिस को इस और देखना बेहद जरूरी है । रफ्तार पे लगाम लगनी चाहिए और खास कर जो कमर्शियल वाहन ओवर लोड हो या जो बॉडी से बाहर माल लोड कर के चलते है उस पर कारवाही होनी चाहिए।...
Call Us