Monday, March 2
Shadow

Punjab

जालंधर में ED ने पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण को किया अरेस्ट, सुबह से चल रही थी पूछताछ

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर में ईडी की टीम ने पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू को अरेस्ट कर लिया है। भारत भूषण आशू से आज सुबह से ही ईडी की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी। पूछताछ खत्म होने के बाद ही भारत भूषण को अरेस्ट कर लिया गया है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जब वह फूड एंड सिविल सप्लायर की कमान संभाल रहे थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के टेंडर में धोखाधड़ी का आरोप लगा था। जिस कारण उन्हें ईडी ने जालंधर में तलब किया था तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की 5 सरकारी संपत्तियों की जानकारी मिली थी। पिछले साल छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को यह संभावना दिखी थी कि ये संपत्तियां घोटाले के पैसे से खरीदी गई हैं। जांच एजेंसी ने तलाशी के दौरान मिले करीब 30 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले...

कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर आया मीडिया के सामने । अपनी लीक वीडियो पर दिया बयान, कहा- हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर   कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपनी आपत्तिजनक वायरल वीडियो पहली बार छुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वह आज भी उस दिन  को सोचकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हमें समझ नहीं आ रहा था। हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। गुरप्रीत ने बताया कि जब वीडियो वायरल हुई तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया। हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। सहज ने बताया कि घटना के बाद गुरप्रीत डेढ़ दिन तक कमरे से बाहर नहीं आया था। हमने बड़ी मुश्किल से बाहर लाए। हमारे पास एक-दूसरे को हिम्मत देने के लिए शब्द नहीं थे। गुरप्रीत ने आगे कहा कि उस घटना के बाद आज भी मैं मेंटल स्ट्रेस में हूं। हर दिन मुझे इसका सामना करना पड़ता है। अगर मैं आज जिंदा हूं तो बेटे की वजह से हूं। मुझे पता था कि मेरे जाने के बाद मेरे बेटे को कोई नहीं पूछेगा। लेकिन जिंदगी जी रहे हैं।...

पंजाब में महिला पुलिस अधिकारी और उसका रीडर गिरफ्तार

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार की रिश्वत लेते सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लेडी निर्दोष कौर और उसके रीडर बेअंत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह दोनों लुधियाना वुमेन सेल में तैनात थे। दोनों की गिरफ्तारी बठिंडा के प्रीतपाल कुमार की शिकायत पर हुई है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक प्रीतपाल ने बताया कि उसके भतीजे अश्विनी कुमार की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए। लड़की ने लुधियाना वुमन सैल में शिकायत कर दी। जांच के दौरान रीडर बेअंत सिंह ने उसे ACP निर्दोष कौर से मिलवाया जिसके बाद उन्होंने केस को लेकर उससे 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। उसके विनती करने के बाद रीडर 60 हजार में काम करने को राजी हो गया। जिसके बाद रिश्वत की पहली किश्त के 30 हजार लेते हुए विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के मुताबिक रीडर ने रि...

आज से नया कानून लागू ; सरकार द्वारा नाबालिग बच्चों द्वारा टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर चलाने पर पूर्ण पाबंदी लगी ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-पंजाब सरकार ने यह कदम बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम या बंद करने के लिए यह कदम उठाया गया है । आज 1 जुलाई, 2024 दिन वीरवार से एक और नया कानून लागू हुआ, जिसके चलते आज से 18 साल से कम आयु के बच्चे टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर चलाते पुलिस नाके पर पकड़े जाते हैं तो उनका मौके पर चालान काट कर 25000 रुपए जुर्माना किया जाएगा, सिर्फ जुर्माना ही नहीं बल्कि पेरेंट्स द्वारा नाबालिग बच्चों को व्हीकल चलाने की मंजूरी देने पर पेरेंट्स को 3 साल की कैद होगी, साथ ही लाईसेंस भी 25 साल बाद बनेगा और पकड़े गए व्हीकल की एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन भी रद्द होगी । इसलिए, यदि कोई बच्चा 18 वर्ष से कम उम्र का है और बिना किसी शिक्षार्थी लाइसेंस के मोटर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उस स्थिति में उस व्यक्ति को मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 199-ए के तहत दंडित किया जाएगा । अभिभावक को भी दंडित किया जाएगा...

जालंधर नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर के श्री गुरु रविदास चौक से नकोदर चौक जाने वाले रास्ते पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. सड़क हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान राहुल निवासी लाबंडरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति बाइक से काम पर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भार्गव कैंप थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।...

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से शुरू

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल)  :-पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज शुरू होने जा रहा है। 16 जून से लाडोवाल टोल प्लाजा भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान दोआबा ने पूर्ण तौर पर मुफ्त करवाया हुआ है। किसानों की अगुआई प्रधान दिलबाग सिंह गिल और इंद्रबीर सिंह कादियां कर रहे है। पिछले 46 दिनों से टोल बंद होने के कारण लोगों के 46 करोड़ रुपए से अधिक बचे है। किसानों की मांग है कि टोल के दाम को कम किया जाए।इस केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने टोल शुरू करवाने के आदेश दिए है। प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बुधवार सुबह 8 बजे जिला प्रशासन लाडोवाल टोल प्लाजा धक्केशाही करके शुरू करवा रहा है। दिलबाग सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने किसानों के खिलाफ फैसला दिया था। अदालत ने उनसे उनका पक्ष तक नहीं सुना। किसानों ने हाईकोर्ट में पक्षकार बनने के लिए अपनी अर्जी दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उ...

कमिश्नरेट पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिलों के अवैध साइलेंसरों के खिलाफ अपना अभियान किया तेज

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-शहर के विभिन्न चौकों पर बुलेट मोटरसाइकिलों के अवैध और संशोधित साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वप्न शर्मा आईपीएस, पुलिस आयुक्त, जालंधर के निर्देशों के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व आदित्य आईपीएस, एडीसीपी सिटी 2 जालंधर और आतिश भाटिया पीपीएस, एसीपी ट्रैफिक जालंधर ने शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच शहर के विभिन्न चौकों पर विशेष नाकाबंदी करके किया। विशेष नाकाबंदी और चेकिंग एसएचओ रामा मंडी, बारादरी और एसएचओ थाना नम्बर 4 , थाना नम्बर 6 के द्वारा की गई रामा मंडी चौक, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक और मॉडल टाउन मार्केट, जालंधर के बाहर ईआरएस टीमों के साथ।इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर के प्रत्येक निवासी के लिए सुरक्षित और शोर-मुक्त सड़कें बनाने के लिए क्रैकिंग और तेज आवाज वाले अवैध, संशोधित साइलेंसर के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्रवाई करना है।जांचे गए वा...

नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने पर लगी रोक

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)   :- राष्ट्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर अभिवावकों पर मामला दर्ज होगा। इसी के चलते नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाई गई है और 31 जुलाई तक समय दिया गया है। जिसके बाद 1 अगस्त से पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इस मामले में जालंधर पुलिस ने 1 अगस्त यानि कल से स्कूलों के बाहर नाके लगाने का ऐलान किया है।जिसमें वाहन चलाते पकड़े गए नाबालिगों को माता-पिता से बात करवाने के लिए कहा जाएगा और बाद में उन्हें छोड़ दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह तक यह सिलसिला जारी रहेगा। दरअसल, पुलिस एजुकेशन सेल एक सप्ताह के जागरूकता अभियान के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधकों को भी बच्चों को आगाह करने के बारे में कहा गया है। जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता और एसीपी ट्रैफिक आतिश भाटिया जारी हुए निर्देशों क...

जालंधर शहर से रोज़ाना इकट्ठा होता है 500 टन कूड़ा,डिप्टी कमिश्नर ने वरियाना में कूड़े के डंप का किया दौरा ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :-पंजाब के मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा जालंधर शहर को साफ सफाई के पक्ष से अव्वल दर्जे का बनाने की घोषणा को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहर की सफ़ाई और कूड़े के उचित निपटारे के लिए वरियाना कूड़ा डंप में बायो माइनिंग जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है।आज उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों सहित वरियाना डंप में कूड़े के निपटारे का जायज़ा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर शहर से रोज़ाना 500 टन के करीब कूड़ा एकत्रित होता है, जिसके निपटारे के लिए बायो माइनिंग संबंधी काम की अलाटमैंट के लिए वित्तीय बोली का काम पूरा हो गया है, जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।बायो माइनिंग के अंतर्गत कूड़े की बड़े स्तर पर छनाई की जाएगी जिससे मिट्टी, प्लास्टिक और अन्य वस्तुओं को अलग-अलग करके उन्हें पुर्न प्रयोग किया जा सकेगा। इससे न केवल कूड़े का योग्य निपटार...

वज्र कोर द्वारा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-   कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ वज्र कोर द्वारा पूरे सैन्य सम्मान और परंपराओं के साथ मनाई गई। धोखेबाज दुश्मन पर इस शानदार जीत के जश्न को मनाने के लिए विभिन्न स्मारक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की शुरुआत भारतीय सेना के मोटरसाइकिल अभियानों से हुई, जो विभिन्न स्थानों से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली पहुंचे। अभियान दलों ने रास्ते में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुद्ध नायकों, बीर नारियों और वीर माताओं से बातचीत की। बच्चों के लिए व्याख्या न, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित शिक्षाप्रद और स्मारक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। दिग्गजों और सेवारत सैनिकों की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में, जी ओसी वा को र ने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए, जी ओ सी ने अधिकारियों और जवानों द्...
Call Us