डिप्टी कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियों का लिया जायज़ा
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले ज़िला स्तरीय समागम की चल तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को समागम के पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाने के निर्देश दिए।यहाँ स्टेडियम में अलग- अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि समागम वाले स्थान पर आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते सुविधाजनक एंट्री, पार्किंग आदि के उचित प्रबंध पहले ही यकीनी बना लिए जाएँ ताकि समागम में आने वाले लोगों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।आज़ादी दिवस संबंधी समागम के लिए रिहर्सल 5 अगस्त से शुरू होंगी। 13 अगस्त को फूल ड्रैस रिहर्सल होगी।डिप्टी कमिश्नर ने यह भी स्पस्ष्ट किया कि शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किये जाने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों सम्बन्ध...
