बीबी जगीर कौर ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, चन्नी को लेकर कही यह बात
जालंधर (राहुल अग्रवाल):-जालंधर चरणजीत सिंह चन्नी का नामांकन के दौरान बीबी जगीर कौर की ठोढ़ी को हंसी मजाक में छूना अब विवाद बन चुका है। इस पर महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी से कल दोपहर तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अब इस पूरे विवाद पर बीबी जगीर कौर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वायरल वीडियो से मुझे और परिवार को पीड़ा पहुंची हैं।
चन्नी ने सम्मान में मेरी ठोढ़ी को हाथ लगाया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीबी जगीर कौर ने लिखा कि 10 मई को नामांकन के दौरान चन्नी ने सम्मान के साथ झुक कर मेरे हाथों को पकड़ा और माथे पर लगाया। खुशी वाले माहौल में उन्होंने मेरी ठोढ़ी को हाथ लगाया। इस पूरे घटनाक्रम को मैं सम्मानपूर्वक देखती हूं।
वायरल वीडियो बेहद ही पीड़ाजनक
उन्होंने आगे लिखा कि पर दुख की बात यह है कि कई लोगों और सोशल मीडिया चैनल्स ने उस वीडियो को वायरल कर दिया। पर उसमें से वह हिस्सा काट दिया जिसमें ...
