मर्यादा में होंगे श्री रामलीला कमेटी के चुनाव : वर्मा
जालंधर छावनी: श्री रामलीला कमेटी के 30 जुलाई को होने वाले चुनाव मर्यादा में और कानून के तहत होंगे. उक्त शब्द श्री रामलीला कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी जगमोहन वर्मा ने कहे उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर धर्म में राजनीति कर रहे हैं जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा की चुनाव में खड़े उम्मीदवार धर्म की अवहेलना करके चुनाव को राजनीति का रूप देंगे अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उसे भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने ऐसे ही राम भगत जो रामलीला कमेटी के सदस्य एवं मतदाता हैं के लिए उन्होंने कहा कि कुछ एक मतदाता जानबूझकर बहकावे में आकर धर्म को राजनीति में बदल कर धर्म का मजाक कर रहे हैं उन्हें भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जगमोहन वर्मा ने चुनाव के नियम के अनुसार उम्मीदवार प्रचार के दौरान केवल 5 व्यक्ति ही अपने साथ रखते हैं.
पिता की वोट का अधिकार केवल पत्नी के...
