कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा आरोपियों को किया काबू
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना भारगो कैंप पुलिस को दुर्गा शक्ति मंदिर, देयोल नगर, जालंधर के पास प्लैटिना मोटरसाइकिल नंबर पीबी08-एफएफ-6344 के साथ एक सिख युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. हालांकि कि मृत व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने अज्ञात शव को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मृतक के परिवार का पता लगाया गया. मृतक की बहन गगनदीप कौर, गुरजीत सिंह निवासी डॉ. कॉलोनी छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब बस्ती शेख, जालंधर ने बयान दिया कि उसे संदेह है कि उसके भाई की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 9...
