Thursday, December 4
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

जालंधर : बोलेरो-ट्रक में हुई भयानक टक्कर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : मंगलवार रात करीब 12 बजे पठानकोट चौक के पास बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर व कंडक्टर इसमें फंस गए और करीब आधे घंटे तक अंदर ही तड़पते रहे। मौके पर जुटे करीब 20 से अधिक राहगीरों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों वाहन पठानकोट की ओर से जालंधर आ रहे थे। जब ट्रक अमृतसर जाने के लिए पठानकोट चौक से मुड़ने लगा तो ड्राइवर ने एक दम से ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार ड्राइवर- कंडक्टर अंदर ही फंस गए। राहगीरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना में जख्मी ड्राइवर की हा...

जालंधर लुधियाना अमृतसर…. को लेकर जारी हुआ Alert,

Punjab
पंजाब (राहुल अग्रवाल) पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर भी लगातार जारी है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य जिलों में येलो जारी किया गया है। साथ ही आने वाले 2 दिनों को लेकर घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं 9 जनवरी को बारिश के आसार जताए जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार जिला संगरूर, पटियाला, लुधियाना, मोहाली, शहीद भगत सिंह नगर, रुपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में इन जिलों के लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बता दें कि हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। भारी ठंड के बीच दूर-दराज काम पर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक मुश्किलें उठानी पड़ रही है। वहीं, सड़क किनारे जीवन यापन करने...

जालंधर डीएसपी की हत्या करने वाले को किया गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस ने दावा किया है कि डीएसपी की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि जालंधर में सोमवार सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस स्टैंड के पास से जिस ऑटो में बैठकर डीएसपी घर के लिए निकले थे, उसी के ड्राइवर ने ही डीएसपी के सिर में गोली मारी थी। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह ही गिरफ्तार किया है।फिलहाल आरोपी से पुलिस ने पिस्टल बरामद नहीं किया है। इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को वर्कशॉप चौक के पास स्थित शराब ठेके के सीसीटीवी से मदद मिली थी। जिसमें आरोपी की पहचान हो गई थी।पुलिस ने उक्त सीसीटीवी के आधार पर...

जालंधर कैंट से 5 साल की बच्ची अगवा, करतारपुर से पुलिस ने बरामद की बच्ची

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)- जालंधर कैंट के तोपखाना बाजार से बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। दोपहर करीब 2 बजे व्यक्ति 5 साल की लड़की को लेकर चला गया। जब लड़की न दिखी तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और बच्ची को ढूंढने के लिए परिवार इधर उधर घूमने लगा पर बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद परिवार की ओर जालंधर कैंट थाने में सूचना दी और पुलिस ने कुछ ही घंटों में लड़की को ढूंढ निकाला। बच्ची के मामा सूरज ने बताया की गली में रस्म किरया का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक बच्ची लापता हो गई। आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि टेंट वाले के साथ आए लड़का उनकी भांजी को ले गया। सीसीटीवी में लड़का बच्ची को हाथ पकड़कर साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने लड़की को शाम को करतारपुर से बरामद कर लिया। आरोपी लड़का करतारपुर का ही रहने वाला है।...

ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰੀ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦੁੱਧ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ

Ludhiana, Punjab
ਲੁਧਿਆਣਾ (ਕਪਿਲ ਅਗਰਵਾਲ)- 24/12/23 ਰਣਜੀਤ ਇਨਕਲੇਵ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰੀ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦੁੱਧ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬੱਗਾ ਜੀ, ਨੀਰਜ ਜੀ, ਧਿਮਾਨ ਜੀ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਜੀਤ, ਮਨਮੋਹਨ ਜੀ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਜੀ, ਨਰੈਣ ਜੀ, ਦਮਨ ਜੀ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਵਲੋਂ ਵਧ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਗਈ।

जालंधर के श्री माता वैष्णो मंदिर में चोरी

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर-(राहुल अग्रवाल)-जालंधर में मॉडल हाउस चौक में स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में चोरों ने घुसकर चोरी कर ली। आरोपी मंदिर के अंदर से दान पात्र का पैसा, सीसीटीवी और उसका डीवीआर चोरी कर अपने साथ ले गए थे। मामले की जांच थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने शुरू कर दी है। बता दें कि जहां चोरी हुई है, वह एक भीड़भाड़ वाला चौक है। जहां पर हमेशा पुलिस की गश्त रहती है। मगर फिर भी आरोपी आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, मंदिर से थाना-5 और थाना भार्गव कैंप सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। मंदिर के पुजारी प्रहलाद शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब 5:00 बजे मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने देखा कि मंदिर के अंदर लगी सारी अलमारियां टूटी हुई थी। जब पुजारी सीसीटीवी चेक करने गया तो पता चला कि उक्त आरोपी सीसीटीवी और डीवीआर भी चोरी कर ले गए थे। दान पात्र के ताले भी टूटे हुए थे। वारदात के बाद पु...

जालंधर में चली तड़कसार गोली,खेतों के बीच 2 बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार पर चलाई गोली

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर के नूरमहल में शनिवार को सुबह एक व्यक्ति पर दो बदमाशों ने गोली चला दी। पीड़ित बिलगा निवासी बलराज सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को छोड़ कर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव सुन्नत कलां रोड पर उस पर गोली चला दी गई। वारदात नूरमहल के गांव सुन्नत कलां के पास हुई है। घटना में फिलहाल गोली तो नही लगी है। जानकारी अनुसार जांच के लिए जालंधर देहात की सीआईए की टीमें और थाना नूरमहल की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने मौके से चला हुआ खोल बरामद किया है।...

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ‘ਚ ਦੋ ਕੈਦੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਫਾਹਾ

Hoshiarpur, Punjab
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) ਅੱਜ ਤੜਕਸਾਰ ਕਰੀਬ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਦੋ ਹਵਾਲਾਤੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਫਾਹਾ ਲੈ ਕੇ ਮਰ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਓਮਕਾਰ ਅਤੇ ਟੀਟੂ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਹ ਘਟਨਾ 23 ਨੰਬਰ ਬੈਰਕ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਉਨਾਂ ਦੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਪੁੱਜ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਏ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਵਾਂ ਹਵਾਲਾਤੀਆਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਦੁਪਹਿਰ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਤਾਂ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਬੈਰਕ ਵਿੱਚ ਕਈ ਹਵਾਲਾਤੀਆਂ ਦੇ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਇਹ ਘਟਨਾ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਾਪਰੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਜੇਲ੍ਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।...

कुल्हड़ पिज्जा मशहूर कपल एक बार फिर से विवादों में

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर कुल्हड़ पिज्जा मशहूर कपल एक बार फिर से विवादों में आ गए है। दरअसल मशहूर कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें मशहूर कपल द्वारा गाली गालौच सोशल मीडिया पर वायरल की एक पोस्ट में लोगों को गालियां निकाली गई। इस मामले को लेकर आज दल शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल Kullad Pizza की दुकान पर पहुंच गई। वायरल वीडियो को लेकर मशहूर कपल की दुकान के बाहर विरोध करके प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सिख जत्थेबंदियों के पहुंचने पर मशहूर कपल मौके पर नहीं मिला। जिसके बाद मशहूर कपल के स्टाफ ने दोनों को फोन लगाने की कोशिश की तो मशहूर कपल का फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद अब सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल से मिलकर माफी मंगवाने की बात पर अढ़ गई है और मशहूर कपल की दुकान में बैठ गई है...

जालंधर रेलवे मंत्रालय ने एससीसी कमेटी के लिए 5 मेंबर नियुक्त किए।

Jalandhar, Punjab
जालंधर छावनी(राहुल अग्रवाल,संजीव गर्ग) श्री गुरविंदर सिंह लंबा, श्री शिव दर्शन अभी, श्रीमती मीनू शर्मा, श्री शाम शर्मा, श्री राकेश शर्मा को 2 साल के लिए स्टेशन कंसल्टेटिव कमेटी मेंबर नियुक्त किए गए। इस मौके पर श्री गुरविंदर सिंग लंबा जी ने कहा सरकार ने जो हमे जिमेदरी सौंपी है उसे हम पूरी ईमानदारी से निभआयेंगे ओर हम सभी रेलवे मंत्रालय का धन्यवाद करते हैं।...
Call Us