बस में सफर करने वालो के लिए बेहद जरुरी ख़बर
पंजाब (राहुल अग्रवाल) आज की बड़ी खबर पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारियों यूनियन द्वारा राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन स्थानीय बस अड्डे में किया गया , जिसमे 20 सितम्बर से होने वाली हड़ताल व बसों के चक्का जाम सम्बन्धी रुपरेखा त्यार की गई थी। प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, सरप्रस्त कमल कुमार, हरकेश सिंह विक्की, गुरप्रीत पन्नू ने बताया कि हड़ताल के दौरान 20 सितम्बर को चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
आपको बता दे की प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पिछले दिनों चक्का जाम किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग का आश्वासन देकर हड़ताल रूकवा दी गई, लेकिन तय समय पर मीटिंग नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि बार-बार पैनल मीटिंग का आश्वासन दिया जाता है लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगती है। इसी के चलते 20 सितम्बर ...
