Tuesday, March 10
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

हिमाचल में फिर फटा बादल, दो मकान, गोशाला बही, खड्ड में आई बाढ़, लोगों में दहशत का माहौल

National
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगवैली में आज यानि शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बादल फटने के बाद सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू जा रही बस को तुरंत खाली करवाया गया। अन्य वाहनों को भी सड़क के एक तरफ किया गया। कुल्लू में सुबह से मौसम खराब चल रहा है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आज सुबह लगवैली के गोरु डुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गोशाला बहने की सूचना है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल व पशुधन को नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है, लेकिन इलाके के लोग सेहमें हुए...

मोमोस के खौफनाक खेल में 25 वर्षीय युवक की मौत

Punjab
बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अधिक मोमोज खाने की शर्त में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विपिन कुमार पासवान (25) पास में ही सीवान के बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाता था। इसी दौरान इसकी कुछ दोस्तों से अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई। शर्त जीतने की खातिर विपिन ने अधिक मोमोज खा लिए। खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की शर्त में मोमोज खाने के दौरान हुई। लेकिन, पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। थावे थाना प्रभारी ने बताया कि...

डीसीपी ने पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए

Jalandhar, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल): डीसीपी अंकुर गुप्ता ने जनहित और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर की सीमा के भीतर पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी लगाए हैं। कैमरे लगाना, बुलेट मोटर साइकिल चलाते समय साइलेंसर में तकनीकी परिवर्तन कर पटाखे आदि चलाने वाले वाहन चालकों पर प्रतिबंध, होटल/मोटल/गेस्ट हाउस एवं रैनबसेरों आदि में किसी भी व्यक्ति को पहचान पत्र के बिना ठहराने पर प्रतिबंध। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने, किसी भी कार्यक्रम/जुलूस में हथियार ले जाने, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के जमा होने और नारे लगाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थान, अस्पताल, भीड़-भाड़ वाले बाजारों जैसे पार्किंग क्षेत्रों में वाह...

रेडीमेड कपड़ों का जाली कारोबार करने वाली 144 फर्मों पर लगा 3.65 करोड़ का जुर्माना

Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल: जीएसटी विभाग के जालंधर मोबाइल विंग के अधिकारियों ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी रिफंड चोरी करने का बड़ा मामला पकड़ा है। इन लोगों ने न तो कुछ खरीदा और न ही कुछ बेचा। दरअसल, इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 144 फर्में बनाई थीं। इन सभी फर्मों पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था, जहां से ये रैकेट पकड़ा गया। ये लोग एक फर्म का बिल दूसरी फर्म के नाम पर काटने का फर्जीवाड़ा कर रहे थे। जिसमें कपड़ा बनाने का जाली कारोबार दिखाया।जिसमें बताया जाता था कि जालंधर से लेकर लुधियाना और आगे दुबई तक एक्सपोर्ट होने वाले कपड़े वह एक दूसरे को सेल कर रहे हैं। इस कारोबार के आधार पर जीएसटी रिफंड अप्लाई किया गया था। इससे पहले विभाग ने जब टैक्स रिकाॅर्ड की वेरिफिकेशन की तो सारा मामला पकड़ा गया है।   जालंधर के मोबाइल विंग ने रेडीमेड कपड़े निर्यात करने वाली फर्म के स्टाक से भरा एक ट्रक पकड़...

जालंधरः हाईवे पर पलटा ड्राईफ्रूट से भरा ट्रक, लगा जाम

Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल: जालंधर फगवाड़ा रोड हवेली के पास हाईवे पर ट्रक के पलटने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइफ्रूट लेकर जा रहा था और अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर पलट गया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि वह खुद काफी पीछे अपनी बाइक खड़ी करके देखने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि जाम लगा हुआ है और ट्रक पलटने के बाद घटना स्थल पर ना तो कोई पुलिस वाला और ना ही कोई एंबुलेंस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मौके पर ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर मेें कोई मौजूद नहीं है। बताया जा रहा हैकि ट्रक ड्राईफ्रूट से भरा हुआ था और पाकिस्तान से आया था। हवेली के पास हादसाग्रस्त हो गया।...

पंजाबः कल से 4 दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab
पंजाब में आई बाढ़ से कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। हालांकि कुछ दिन बारिश ना होने के कारण पानी का स्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बीते दिन सीएम भगवंत मान फिरोजपुर और शाहकोट का जायजा लेने पहुंचे थे। वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में बारिश का अलर्ट आज भी जारी किया है। कुछ समय के लिए चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों रोपड़, एसबीएस नगर, लुधियाना, होशियारपुर में बारिश का अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा भी पूरे पंजाब मे आज बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं 16 से 19 जुलाई तक पंजाब में रुक-रुक कर बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही जारी कर चुका है।...

ANTI NARCOTICS CELL ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ 510 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਪਿਸਟਲ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ): ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸਨਰ ਪੁਲਿਸ ਸਾਹਿਬ ਜਲੰਧਰ ਸ਼੍ਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ IPS, ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ PPS DCP/Inv. ਸ੍ਰੀ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ PPS, ADCP-Inv, ਸ਼੍ਰੀ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, PPS, ACP-Detective ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੀਨੀਅਰ ਅਫਸਰਾਨ ਬਾਲਾਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ Anti Narcotic Cell ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਇੰਚਾਰਜ ANTI NARCOTICS CELL ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ 01 ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਪਾਸੋਂ 510 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, ਇੱਕ ਪਿਸਟਲ ਸਮੇਤ 5 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਅਤੇ ਇਕ ਐਕਟਿਵਾ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਮਿਤੀ 12-07-2023 ਨੂੰ ANTI NARCOTICS CELL ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਬਾਏ ਬੱਲ ਥੱਲੇ ਫਾਰਮ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਨੇੜੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਚੌਂਕ ਮੇਨ ਹਾਈਵੇ ਤੋਂ ਸਰਵਿਸ ਲਾਈਨ ਜਲੰਧਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਕਿ ਇੱਕ ਮੋਨਾ ਨੋਜਵਾਨ ਐਕਟਿਵਾ ਨੰਬਰੀ PB02-EF-3609 ਰੰਗ ਗਰੇ ਜਿਸਨੇ ਆਪਣੇ ਖੱਬੇ ਹੱਥ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਸਾਈਡ ਤੇ ਇਕ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦਾ ...

धार्मिक स्थल से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

National
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बोरेलो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार हादसा मंडी जिले के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कुशला क्षेत्र में हुआ है। यहां कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो गाड़ी (एचपी 31-8349) कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार की अगुआई में बीएसएल पुलिस थाना की टीम और स्थानी...

Double Attack’ में फंसी दिल्ली की जनता! बाढ़-जलभराव के बीच शुरू हुई बारिश; राजघाट तक पहुंचा यमुना का पानी

National
दिल्ली में यमुना के जलस्तर का असर बड़े-बड़े इलाकों में दिखाई दिया। सुबह यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार हुआ तो कई इलाके डूब गए लेकिन शाम होते ये जलस्तर 208 मीटर तक पहुंच गया। ऐसा लगता है कि दिल्ली में यमुना का बढ़ता जलस्तर सब कुछ डुबाने की फिराक में है। दिल्ली का सिविल लाइंस, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, मजनू का टीला, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लाल किले तक भी यमुना का पानी पहुंच गया है। निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया है। सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम और प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा NDRF टीम ग्राउंड में सक्रिय हैं। यह भी जानकारी दी कि अगले 24 घंटों में यमुना का जलस्तर कम होने की संभावना है। वहीं अब दिल्ली पर पानी का ‘डबल प्रहार’ हो रहा है...

दिल दहलाने वाली घटना, पति ने की पत्नी की हत्या

Punjab
  चमकौर साहिब के गांव बरसालपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बरसालपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी नशे का आदी है। आरोपित शरणजीत सिंह उर्फ काकू पुत्र राममूर्ति ने अपनी पत्नी रीना रानी के साथ बुरी तरह मारपीट की। रीना रानी की आयु 25 साल थी और उसके तीन बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, उन्होंने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।...
Call Us