मोमोस के खौफनाक खेल में 25 वर्षीय युवक की मौत
बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अधिक मोमोज खाने की शर्त में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विपिन कुमार पासवान (25) पास में ही सीवान के बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाता था। इसी दौरान इसकी कुछ दोस्तों से अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई। शर्त जीतने की खातिर विपिन ने अधिक मोमोज खा लिए। खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की शर्त में मोमोज खाने के दौरान हुई। लेकिन, पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। थावे थाना प्रभारी ने बताया कि...
