Sunday, March 1
Shadow

Punjab

जालंधर कैंट में खालसा साजना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट :(राहुल अग्रवाल) गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जालंधर कैंट में खालसा सजना दिवस शारदा और सम्मान के साथ मनाया गया। सचिव सतविंदर सिंह मिंटू ने बताया कि सुबह 8:00 से दोपहर 1:30 बजे तक दीवान सजाए गए।इस अवसर पर भाई संतोख सिंह सुल्तानपुर लोधी वाले, भाई मनजीत सिंह सेक्क, भाई कुलदीप सिंह ने कथा कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इस मौके पर बब्बन दीप सिंह डीएसपी कैंट, पुनीत शुक्ला सिविल मेंबर कैंट बोर्ड , गुरशरण सिंह टक्कर , बाबा मोहिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह लांबा,अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह राजा, सतपाल सिंह ,विक्रम सिंह, हरविंदर सिंह सोढ़ी आदि मौजूद रहे। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बड़ी गिनती में संगत नतमस्तक हुई ।...

DSP-SHO के सामने मारी सब इंस्पेक्टर को गोली,मौके पर आरोपी फरार-70 लोगों पर कत्ल का पर्चा

Punjab, Taran taran
तरन तारन (राहुल अग्रवाल) :पंजाब पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना तरन तारन के गांव कोट मोहम्मद खां की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार सब-इंस्पेक्टर गांव में हुए एक झगड़े को सुलझाने के लिए गया था. पुलिस ने मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में की है. घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.घायल पुलिसकर्मी की पहचान जसबीर सिंह के रूप में की है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. उन आरोपियों की तलाश करने की कोशिश भी की जा रही है जिन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया. बताया जा रहा है कि इस गांव से आम आदमी पार्टी के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे का कगांव के अर्शदीप के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते हैं बुधवार रात दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर उनकी...

काउंसलर श्री गुरमिंदर् सिंह (मोंटू सभरवाल) बने ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप ब्रांच के चेयरमैन।

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट ( राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) : मुंसिपाल कॉर्पोरेशन वार्ड न 14 के काउंसलर श्री गुरमिंदर् सिंह (मोंटू सभरवाल) को पार्टी द्वारा ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप ब्रांच का चेयरमैन नियुक्त किया गया। जालंधर कैंट में पहली बार मोंटू सभरवाल चेयरमैन बने है इससे पहले कोई भी नहीं बना इस मौके पर गुरमिंदर् सिंह ने मुख्य मंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी और नगर निगम हाउस को धन्यवाद किया और विशेष रूप से मैडम राज्विंदर् कौर और डिप्टी मेयर मल्कित सिंह का धन्यवाद किया और अश्वशंन दिलाया की मै इस जिमेवारी को पूरी काबिलियत और ईमानदारी से निभाऊँगा।...

जालंधर कैंट परिजनों ने रामा मंडी रोड की जाम

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट के अधीन पड़ते दीपनगर में युवक की मौत को लेकर परिजनों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है दरअसल परिजनों ने कुछ दिन पहले युवक की मौत के मामले में सरेआम घूम रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोश प्रदर्शन किया था इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था इस दौरान परिजनों ने 3 दिन का अल्टीमेटम पुलिस को दिया था कि अगर पुलिस ने तीन दिनों में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करी तो वह दोबारा से रोड जाम कर देगी इसके बाद आज परिजनों द्वारा एक बार फिर से रामामंडी सड़क को जाम कर दिया है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है...

जालंधर: बेअदबी श्री शनि देव महाराज की मूर्ति की, सिर धड़ से किया अलग, गुस्साए भक्त बोले हमारे इष्ट के गुनहगार को मिले उम्रकैद की सजा,

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
‌जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर के सोढ़ल रोड स्थित थापरा बगीची इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां शनि देवता के मंदिर में बेअदबी की गई है। कुछ अज्ञात लोगों ने पहले मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की और फिर शनि महाराज की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति का सिर तोड़कर नीचे फेंका गया, जिससे इलाके में रोष फैल गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुछ लोग अचानक मंदिर में पहुंचे और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए बेअदबी करने लगे। जब पुजारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और इसके बाद शनि देवता की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मंदिर में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले ...

BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर बम फैंकने वाले गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर ( राहुल अग्रवाल) :जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने ये केस मात्र 12 घंटे में ट्रेस किया है, शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पाकिस्तान से आईएसआई के द्वारा इस हमले को अंजाम दिया गया वही लांरेस बिश्नोई के तार जुड़े है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि लारेंस ओर शहज़ाद भट्टी जीशान अखतर ने इस हमले की साज़िश रची थी। वहीं आ रिक्शा वाले की तलाश भी की जा रही है जो जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगा। वहीं पुलिस ने आटो रिक्शा क़ब्ज़े में ले लिया है।...

जालंधर कैंट श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन का एसीपी कैंट तथा एस एच ओ को दिया गया निमंत्रण

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) :जालंधर कैंट कर्ता धर्ता बालाजी सेवा संघ की और से 12 अप्रैल को मनाए जाने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन को लेकर सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी के तहत संघ के सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्र जारी किए गए और जालंधर कैंट के एसीपी बबनदीप सिंह तथा एस एच ओ रविंदर कुमार को इस आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। सदस्यों द्वारा उनके कार्यालय पहुंच कर सिरोपा स्वरूप चुनरी तथा श्री हनुमान जी का चित्र उन्हें भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आयोजन में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया।...

जालंधर के SSP का तबादला,नए एसएसपी होंगे ये अधिकारी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :जालंधर के एसएसपी गुरमीत सिहं का तबादला कुछ दिन में ही कर दिया गया है, जालंधर में पहले बतौर डीसीपी रहे गुरमीत सिंह को कुछ दिन पहले ही जालंधर एसएसपी तैनात किया था पर अब उनकी जगह हरविंदर सिंह विरक को लगाया गया है।

जालंधर कैंट हलके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, मशहूर पिज्जा समेत 7 दुकानें सील

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर कैंट हलके में तैनात तेज तर्रार महिला इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 दुकानों को फिर से सील कर दिया। जानकारी के मुताबिक मिट्ठापुर चौक के पास अवैध रूप से दुकानें बनाई गई थीं। जिसकी शिकायत कमिश्नर से की गई थी। कमिश्नर ने इन दुकानों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश और उनकी टीम ने मौके पर जाकर सभी दुकानों को फिर से सील कर दिया है।इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले सभी निर्माण मालिकों को नगर निगम नोटिस भेज रहा है।...

हंसराज हंस की पत्नी हुई पंचतत्व में वीलिन, हृदय रोग से थी ग्रस्त, संगीत जगत में शोक की लहर

Jalandhar, Punjab
जालंधर ( राहुल अग्रवाल) :- पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। पिछले काफी समय से रेशम बीमार चल रही थीं। रेशम करीब 60 साल की थीं। 5 दिन वह अस्पताल में दाखिल रही। दिल के रोग की समस्या के कारण रेशम कौर के स्टंट भी पड़ा था। आज हंसराज हंस के पैतृक गांव शफीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह आज पंचतत्व में विलीन हो गई है।...
Call Us