जालंधर कैंट मे शराब के ठेके के खिलाफ लोगों ने किया रोष प्रदर्शन
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :जालंधर कैंट के चर्च रोड पर पिछले साल खुले ठेके का वहां के निवासियों ने जोरदार विरोध किया था,। आज ठेका एक बार फिर खोलने से इलाका निवासियों ने विशेषकर महिलाओं ने इसका जमकर विरोध किया गया। लोगों का कहना था कि इस रोड पर दो बैंक है रिहायशी इलाके पास है सचबहू शाम महिलाएं सैर को जाती है। उन्होंने सिविल सदस्य पुनीत शुकला को पुरजोर अपील करते हुए ठेका बंद करवाने को कहा गया।
पुनीत शुकला के पास जानकारी आने पश्चात शराब के ठेके को छावनी के पुराने बस स्टैण्ड पर शिफ्ट करने का फैसला हुआ, परन्तु पुनीत शुकला ने वहां पर भी माता पार्वती स्त्री सत्संग सभा व आसपास के वातावरण पर इसका बुरा असर पड़ने का हवाले देते हुए ठेका नहीं खुलने दिया था।, पुनीत भारती शुक्ला ने आश्वासन दिया था की बोर्ड द्वारा चिह्नित जगहों पर ही ठेका खुले जायेंगे।
इस वचन बद्धता को कैण्टोनमेंट बोर्ड के हाउस की मीटि...
