Wednesday, January 21
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

जालंधर में दोस्तों ने कर दिया गोलियाँ मारकर दो दोस्तों का कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में दो दोस्तों ने गोली मारकर दो दोस्तों का कत्ल कर दिया, घटना जालंधर के लंबा पिंड के अधीन आते शहीद उधम सिंह नगर की है। बताया जा रहा है कि बीती रात ड्रिंक करते समय दो युवकों का कत्ल कर दिया गया है। मृतक की पहचान विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख व मोती सिंह नगर। के रहने वाले शिवम् के रूप में हुई है। एसीपी रिषभ मामले की जाँच में लगे है।...

बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 20 से ज्यादा लोग घायल

Bathinda, Punjab
बठिंडा  (राहुल अग्रवाल)  :- इस समय शीतलहर का कहर जारी है। कोहरे के कारण हादसे भी काफी हो रहे हैं। ऐसे में आज सुबह बठिंडा के जोधपुर रुमाना गांव के पास बस और ट्रक में खतरनाक टक्कर हो गई है। इस टक्कर में एक दर्जन जितने लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायल लोगों को बठिंडा के एम्स और सिविल अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है। सुत्रों की मानें तो धुंध के कारण यह हादसा हुआ है। विजिबिलिटी कम होने के कारण दोनों ड्राईवरों को नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया हालांकि हादसे में किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। 20 से ज्यादा लोग घायल गहरी धुंध के चलते बठिंडा-रोम रोड पर ट्रक और सवारियों से भरी हुई एक निजी कंपनी की बस में जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में बस में बैठे 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इन लोगों को इलाज के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है हालांकि किसी को भी कोई नुकसान नहीं...

जालंधर कैंट में न्यू डिफेंस कॉलोनी में चली गोली, फाइनेंसर की मौ’त

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल):- जालंधर कैंट में एक फाइनेंसर ने कर्ज से परेशान होकर खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। मृतक की पहचान अमरदीप सिंह के रूप में हुई है। यह घटना थाना कैंट के अंतर्गत आती न्यू डिफेंस कॉलोनी में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। जानकारी देते हुए थाना कैंट की उप चौकी परागपुर के इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि अमरदीप फाइनेंसर था। मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली की न्यू डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है।...

जालंधर के वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- न्यू ईयर को लेकर जहां पंजाब भर में पुलिस अलर्ट पर हैं। वहीं जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली खबर के अनुसार वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पत्र में 31 दिसंबर यानी कि आज Wonderland में होने जाने रहे New Year के जश्न दौरान बम से उड़ाने की धमकी देते हुए जालंधर पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज किया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार लेटर को अरबी भाषा में लिखा गया है।...

जालंधर में बिन बुलाई शादी में घुसे युवक,रोकने पर गाड़ी से कुचल कर किया कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में बीती रात बिन बुलाई शादी में घुसे युवकों ने एक युवक का कत्ल कर दिया जबकि बाक़ी के कई युवकों पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। इस हादसे में क़रीब तीन लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक की मौत हो गई है। मामला जालंधर के कालिया कोलोनी का है जहां प्रवासी युवक गली बंद करने की परमिशन लेकर शादी समारोह गली में कर रहे थे कि तभी शराब के नशे में कुछ पंजाबी युवक जिनमें एक का नाम गगन बताया जा रहा है साथियों सहित आकर शादी में नाचने लगाए जिसके बाद उसे शादी समारोह वालो ने मना किया तो उन्होंने तेज़धार हथियारों से कई युवकों पर हमला कर गिला जिसमें एक युवक पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। थाना आठ की पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमन कुमार नाम के रूप में हुई है।...

मोगा – दूसरा  विशाल भगवती  जागरण दिनाक 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार रात 9:00 बजे स्थान राम गंज रोड गली नंबर 04 मोगा में करवाया जा रहा है

Moga, Punjab
मोगा (परवीन गोयल ) :- दूसरा  विशाल भगवती  जागरण दिनाक 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार रात 9:00 बजे स्थान राम गंज रोड गली नंबर 04 मोगा में करवाया जा रहा है माता रानी की पवित्र ज्योत चिंतपूर्णी धाम से लाई गई  

मोंटू सभरवाल का शिव एक्लेव सोसाइटी ने बधाई देते हुए किया स्वागत

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट : (राहुल अग्रवाल) :- दीपनगर शिव एंक्लेव सोसाइटी ने पार्षद मोंटू सभरवाल का नगर निगम चुनाव जीतने पर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पार्षद मोटू सब परिवार ने एक्लेव सोसाइटी के सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो भी काम उनके क्षेत्र में होने वाला होगा उसे वह पहल के आधार पर करवाएंगे।

वार्ड नम्बर-12 में भाजपा उम्मीदवार शिवम शर्मा को मिला भारी समर्थन ,विरोधी परेशान

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल):-जालंधर नगर निगम चुनावो में मतदान को कुछ ही घंटे शेष बचें हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 12 में भाजपा उम्मीदवार लगातार इलाके में डोर टू डोर प्रचार व नुक्क्ड़ मीटिंगें आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में शिवम शर्मा को भारी समर्थन मिला जिससे विरोधी परेशान हो गए हैं। इस दौरान मॉडल एस्टेट, गोल्डन कॉलोनी में डोर टू डोर प्रचार दौरान सभी वर्ग के मतदाताओं ने शिवम शर्मा को जिताने का नारा लगाया ताकि केंद्र सरकार से बड़े जनहित प्रोजेक्ट लाए जा सके।...

मोंटू सभरवाल विरोधियों को पछाडते हुए वार्ड में बने वार्ड वासियों की पहली पसंद

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर:(राहुल अग्रवाल) :- पूर्व परिषद मोंटू सभरवाल द्वारा वार्ड 14 में करवाए काम आज लोगों के सर चढ़कर बोल रहे है। मोंटू सभरवाल द्वारा वार्ड निवासियों की सेवा का ही फल है कि आज पूर्व पार्षद मोंटू सभरवाल जब अपने वार्ड में लोगों से जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मिलने पहुंच रहे हैं तो लोग उनका स्वागत तहदिल से करते नजर आ रहे हैं। या यूं कहें कि सभरवाल परिवार द्वारा वार्ड में करवाए विकास कार्य लोगों के सर चढ़कर बोल रहे हैं। इतना प्यार, स्नेह,अपनापन तो उसी को मिलता है जो लोगों के दिलों पर राज करता हो। इसका प्रमाण मोंटू सभरवाल द्वारा अपने वार्ड में डोर टू डोर चुनाव प्रचार में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।...

वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी शिवम शर्मा का बडिंग में महिलाओं ने किया प्रचार

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल) :- वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी शिवम शर्मा की माता जी ने महिला साथियों के साथ बडिंग मे डोर टू डोर शिवम शर्मा के पक्ष में वोट मांगे तथा सभी से विकास कार्य पहल के अधार पर करने का अश्वासन दिया गया। महिलाओं का भरपूर समर्थन इस सर्व दौरान उनको मिला।
Call Us