Saturday, April 25
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जालंधर का यह इलाका

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है। आज तड़के ही इस मामले के आरोपी का पुलिस के साथ मुकाबला हो गया। सूत्रों के मुताबिक आज तड़के पुलिस और उक्त नौजवानों के बीच गोलियां चली और नौजवान काबू कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गया है। हालांकि कोई भी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी इस मामले में कोई जवाब नहीं दे रहा है। जालंधर देहाती के ssp गुरमीत सिंह खुद मौके पर मौजूद थे। आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे गांव रायपुर-रसूलपुर निवासी नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हमला करवाया था और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें कहा गया था कि रोजर संधू ने इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणी की थी, जिसके चलते उसने यह हमला करवाया। उसने दावा कि...

ਸ਼ੋਕ ਸਭਾ ਅਤੇ ਅੰਤਮ ਅਰਦਾਸ

Kapurthala
ਕਪੂਰਥਲਾ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) - ਸ.ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬਾਵਾ ਜੀ ਦੀ ਸਾਲੇਹਾਰ ਸਵ.ਰੀਤੂ ਸੂਦ ਬਤਰਾ ਜੌ ਬੀਤੇ 8 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਿਛੋੜਾ ਦੇ ਕੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿਚ ਜਾ ਬਿਰਾਜੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਸ ਦੁੱਖਦਾਈ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਪਰਵਾਰ ਵਿਚ ਡੂੰਘਾ ਸ਼ੋਕ ਹੈ।ਆਪ ਸਭਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸਵ.ਰੀਤੂ ਸੂਦ ਬਤਰਾ ਜੀ ਦੀ ਆਤਮਕ ਸ਼ਾਂਤੀ ਲਈ ਰੱਖੀ ਗਈ ਅੰਤਮ ਅਰਦਾਸ ਜੌ ਕਿ ਵੀਰਵਾਰ 13 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ,ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਦੋਪਹਿਰ 1.00 ਤੋਂ 2.30 ਵਜੇ ਤੱਕ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨੀ ਹੈ। ਵਲੋਂ : ਸ.ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬਾਵਾ ਅਤੇ ਸਮਸਤ ਦੁਖੀ ਪਰਿਵਾਰ।...

जालंधर में बदनाम नशा तस्कर के घरों पर चला बुलडोजर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- नशा तस्करों के खिलाफ एक अन्य कार्रवाई में, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नगर निगम के साथ तालमेल कर बुधवार को एक नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन पर कथित तौर पर ड्रग्स पैसे का इस्तेमाल कर बनाए गए कब्जे वाले ढांचे को “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया गया। विवरण देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर ने बताया कि नगर निगम को कुख्यात नशा तस्कर धर्मेंद्र पुत्र मोहन लाल निवासी धानकिया मोहल्ला जालंधर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के बारे में जानकारी मिली थी है। यह संपत्ति कथित तौर पर उसके अवैध ड्रग व्यापार से प्राप्त आय से बनाई गई थी। तुंरत कार्रवाई करते हुए नगर निगम और पुलिस टीमें हरकत में आग गई और कब्जे वाले ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिससे कड़ा संदेश गया कि जालंधर में नशे से संबंधित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्न...

जालंधर कैंट मोहल्ला नंबर 9 संजीव गर्ग के निवास स्थान पर गई श्री श्याम बाबा जी की प्रभात फेरी

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल): मोहल्ला नंबर 10 श्री बड़ा मंदिर से श्री बांके बिहारी मंडल द्वारा फाल्गुन उत्सव पर श्री खाटू श्याम बाबा की प्रभात फेरी मोहल्ला नंबर 9 में संजीव गर्ग के घर पर पधारी। इस अवसर पर बाबा का गुणगान भजनों द्वारा किया गया और फूलों से होली खेली गई व बाबा का प्रशाद व भंडारा लगाया गया। सभी आए भक्तो ने भजनों का खूब आनंद लिया। इस मौके पर मुख्या रूप से संजीव गर्ग ने सभी कैंट वासियों को इस शुभ अवसर पर बधाई दी एवं आए हुए सभी भक्तजनों का दिल से धन्यवाद किया।...

जालंधर में नशा प्रभावित इलाकों में पुलिस की Raid तस्करों में मची अफरा-तफरी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ जालंधर की काजी मंडी में ऑपरेशन कासो चलाया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि लोगों के उठने से पहले ही जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी चैकिंग के लिए पहुंचे गए। इस दौरान इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया। साथ ही घरों की तलाशी ली गई, ज्यादातर उन लोगों के घरों में छापे मारे गए, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं। फिलहाल कई थानों के एस.एच.ओ. और एरिया SSP सहित कई कर्मचारी पहुंचे हुए थे।...

जालंधर : 3 दिन तक बंद रहेगी बिजली

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- पावरकॉम ईस्ट डिवीजन के एक्सियन जसपाल सिंह ने बताया कि गर्मियों में बिजली कटौती से राहत देने और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए पावरकॉम द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत बबरीक चौक उप स्टेशन, लेदर कॉम्प्लेक्स उप स्टेशन और अर्बन स्टेट उप स्टेशन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसी क्रम में 66 के.वी. फोकल प्वाइंट-2 सब-स्टेशन में लगे 20 एम.वी.ए. ट्रांसफार्मर को 31.5 एम.वी.ए. की क्षमता से अपग्रेड किया जा रहा है, जिसका बेहद लाभ मिलेग। इंजी. जसपाल ने बताया कि विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में ओवरलोड बिजली आपूर्ति की समस्या को समाप्त करने के लिए यह ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। यह कार्य तीन दिनों तक चलेगा जिसके चलते 3 दिन बिजली बंद रहेगी।यह कार्य 1 से 3 मार्च तक पूरा किया जाना है।...

आज पहले दिन दीपनगर करने वाले श्याम कराने वाले श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग के निवास स्थान पर गई श्री श्याम बाबा जी की प्रभात फेरी

Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को फाल्गुन उत्सव के उपलक्ष्य में श्री बांके बिहारी मंडल द्वारा श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी आज पहले दिन दीपनगर करने वाले श्याम कराने वाले श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग के निवास स्थान पर गई। प्रभात फेरी में सभी भक्तों को हिमांशु वत्स तथा शुभम शर्मा के भजनों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों का स्वागत फूल मालाओं तथा पुष्प वर्षा से किया गया। इस अवसर पर अंकुर गोयल, गुनदीप सिंह लांबा,कुलभूषण अग्रवाल, कुणाल गर्ग और मनीष जिंदल उपस्थित थे।...

नगर निगम ने पैलेस किया सील,तो पैलेस मालिक ने सील तोड़कर किया पैलेस में फ़ंक्शन

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- नगर निगम के द्वारा जालंधर में दिल मैरिज पैलेस को सील किया गया था उसके मालिक ने खुद सील तोड़कर अंदर शादी का फ़ंक्शन करवा दिया। मामला जालंधर के 120 फुटी रोड का है जहां तारा पैलेस को देर रात नगर निगम ने सील लगाई थी पर उसके मालिक ने सुबह सील लगी देख खुद ही सील तोड़ डाली ओर अंदर शादी का फ़ंक्शन करवाना शुरू कर दिया। नगर निगम को खुली चुनौती देने वाले पैलेस मालिक को प्रशासन का इतना भी डर नहीं कि उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है। फ़िलहाल नगर निगम अगले एक्शन की तैयारी में है अगर निगम कोई कारवाई नहीं करता तो आने वाले दिनों में हर कोई निगम की सील को खुद ही तोड़कर अपना दबदबा दिखाएगा।...

जालंधर में भयानक सड़क हादसा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- मलसियां-लोहियां मार्ग पर गांव वाढ़ा जागीर के पास एक कार में अचानक आग लग गई जिससे कार चालक अमनप्रीत सिंह बुरी तरह झुलस गया।जानकारी अनुसार अमनप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुरीदवाला चला रहा था तो अचानक गांव वाढ़ा जागीर के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और फिर अचानक से आग लग गई। अमनप्रीत सिंह की पत्नी और उसका भाई जो पीछे ही कार में आ रहे थे। दोनों ने ही उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से जालंधर रैफर कर दिया।...

जालंधर कैंट श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 से बस रवाना की गई

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- श्री श्याम बाबा की कृपा से दूसरी बस यात्रा जो कि 21 फरवरी 2025 को शाम 6:00 बजे करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10,जालंधर कैंट से वृंदावन धाम,मथुरा धाम,बरसाना धाम ,गोकुल धाम तथा गोवर्धन धाम के दर्शनों के लिए गई जिसकी रवानगी श्री मनोज अग्रवाल(भाजपा नेता) तथा श्री मनीष गुप्ता जी(समाज सेवक) ने की। यात्रा शुरू होने से पहले बड़े मंदिर में श्री श्याम बाबा जी का श्रृंगार और कीर्तन करवाया गया तथा मंदिर के पुजारी श्री सुरेश वत्स जी ने सभी भक्तों की यात्रा को मंगलमय करने की अरदास करते हुए पूजा भी की। यात्रा के दौरान यात्रियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रा की वापसी 25 फरवरी को होगी।यह जानकारी समिति के प्रधान कमल अग्रवाल, खजांची कुणाल गर्ग तथा श्री गुनदीप सिंह लांबा, करण अरोड़ा, सागर राव,हिमांशु...
Call Us