जालंधर में भाजपा नेता के घर फ्रिज में ब्लास्ट, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत
जालंधरः (राहुल अग्रवाल) - जालंधर में देर रात हुए ब्लास्ट और आगजनी में 3 मासूम समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है। ये सभी भाजपा के नेता और वर्कर बताए जा रहे हैं। जबकि उनकी बुजुर्ग महिला बलबीर कौर जो घर से बाहर बैठी थी सुरक्षित बच गई है।
आगजनी में झुलस कर मरने वालों की पहचान रुचि, दीया, अक्षय, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। जबकि यशपाल का बेटा इंद्रपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिय़ा। यह घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 में हुई।
मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। घर के भीतर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल के क...
