तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
पानीपत(राहुल अग्रवाल): पानीपत जिले से एक बड़ी खबर मिली है। पानीपत में कल रविवार को तीन लोगों की अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहगीरों ने हादसों की सूचना जीआरपी को दी। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिए। मृतकों में एक ऑटो चालक है जबकि दो अन्य लोगों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। गत रविवार सुबह पौने आठ बजे 55 वर्षीय साइकिल सवार अधेड़ जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी डाउन रुट की दादर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
साइकिल सवार अधेड़ का शव घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर मिला। शरीर पर कमीज के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। हरिनगर का 23 वर्षीय वासु ऑटो चलाता था। ऑटो की किस्त नहीं भर पाया तो त...
