जालंधर कैंट मोहल्ला नंबर 10 मे श्री बड़ा मंदिर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मुर्ति स्थापना की गई l
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- श्री गणपति उत्सव सेवा मंडल द्वारा 16वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ श्री बड़ा मंदिर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मुर्ति स्थापना से हुआ। इस अवसर श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नं 10 में गणपति महाराज के चरणों में पंडित निशू शर्मा ने मंडल के सदस्यों के साथ धार्मिक विधि विधान से पूजा अर्चना की।आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह सोढी, मंगल सिंह ने सभी भक्तों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी व कहा कि हर शुभ कार्य में गणपति महाराज की पूजा की जाती है व गणपति महाराज सदैव अपने भक्तों का कल्याण करते है। उन्होंने मंडल द्वारा धार्मिक व सामाजिक क्षैत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की व सभी को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
मंडल प्रधान धर्मवीर जिंदल,भरत केडिया ने कहा कि गणपति महाराज की कृपा से व भक्तों के सहयोग 16वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रह...
