Sunday, June 28
Shadow

Jalandhar

3 तस्करों को 650 ग्राम हेरोइन सहित देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल )एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम हेरोइन बरामद की है।जानकारी देते हुए एसएसपी भुल्लर ने बताया कि देहात सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्प बाली को गुप्त सूचना मिली थी कि बॉर्डर इलाके से तस्कर हेरोइन लेकर जालंधर आ रहा है। इस दौरान एसपी जसरूपकौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई पिपल सिंह ने विधिपुर चौंक थाना मकसूदा इलाके में नाकाबंदी की हुई थी।इस दौरान गुरप्रीत सिंह को नाकेबंदी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया था। रिमांड दौरान जांच में सामने आया कि वह 2 किलो हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से रश्पाल सिंह थापा के खेतों में आई थी। जिसकी लोकेशन पाकिस्तान में बैठे तस्कर शाह को दी गई थी। ...

तेजरफ्तार गाड़ी ने नाके पर खड़े ASI को मारी टक्कर,घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई क़ैद।

Jalandhar, Punjab
जालंधर: (राहुल अग्रवाल) - शाहकोट के कावां वाला पतन से बड़ी खबर आई है। जहां देर रात हाईटेक नाका लगाकर पुलिसकर्मी खड़े थे। इस दौरान नाके पर पुलिसकर्मी ने एक सफेद रंग की कर को रोकने का इशारा किया। लेकिन उक्त कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए ASI तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी और ASI को घसीटते हुए काफी देर तक अपने साथ घूमता रहा। घायल ASI की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। नाके पर कुछ दूरी पर ASI सुरजीत डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त कर चालक और नियंत्रित होकर काफी देर तक कार के बोनट पर ASI को घूमा रहा है। जिसके बाद कार सवार मौक़े से फ़रार हो गया। घटना शाहकोट सतलुज दरिया के पास लगने वाले हाईटेक नाके ही है। पुलिस वाले की हालत भी गंभीर बताई जा रही है कार सवार की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसक...

जालंधर : गोली चलने से सब इंस्पैक्टर की मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर: (राहुल अग्रवाल)- पटेल चौक में पड़ते थाना डिवीजन नंबर 2 के अंदर बने सीआईए स्टाफ देहाती पुलिस के दफतर के बाहर बनी पार्किंग में गोली चलने से सब इंस्पैक्टर की मौत होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी में पता चला कि देहात पुलिस का सब इंस्पैक्टर अपनी कार में बैठकर अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक चली गोली उसके सिर में लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्यवाही करते हुए मृतक सब इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह का शव सिविल अस्पताल में भेज दिया है और आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर की कार और सरकारी पिस्टल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं थाना 2 के एसएचओ गुरप्र...

जालंधर : बोलेरो-ट्रक में हुई भयानक टक्कर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : मंगलवार रात करीब 12 बजे पठानकोट चौक के पास बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर व कंडक्टर इसमें फंस गए और करीब आधे घंटे तक अंदर ही तड़पते रहे। मौके पर जुटे करीब 20 से अधिक राहगीरों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों वाहन पठानकोट की ओर से जालंधर आ रहे थे। जब ट्रक अमृतसर जाने के लिए पठानकोट चौक से मुड़ने लगा तो ड्राइवर ने एक दम से ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार ड्राइवर- कंडक्टर अंदर ही फंस गए। राहगीरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना में जख्मी ड्राइवर की हा...

जालंधर डीएसपी की हत्या करने वाले को किया गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर से बड़ी खबर है। पुलिस ने दावा किया है कि डीएसपी की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि जालंधर में सोमवार सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस स्टैंड के पास से जिस ऑटो में बैठकर डीएसपी घर के लिए निकले थे, उसी के ड्राइवर ने ही डीएसपी के सिर में गोली मारी थी। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह ही गिरफ्तार किया है।फिलहाल आरोपी से पुलिस ने पिस्टल बरामद नहीं किया है। इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को वर्कशॉप चौक के पास स्थित शराब ठेके के सीसीटीवी से मदद मिली थी। जिसमें आरोपी की पहचान हो गई थी।पुलिस ने उक्त सीसीटीवी के आधार पर...

जालंधर के श्री माता वैष्णो मंदिर में चोरी

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर-(राहुल अग्रवाल)-जालंधर में मॉडल हाउस चौक में स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में चोरों ने घुसकर चोरी कर ली। आरोपी मंदिर के अंदर से दान पात्र का पैसा, सीसीटीवी और उसका डीवीआर चोरी कर अपने साथ ले गए थे। मामले की जांच थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने शुरू कर दी है। बता दें कि जहां चोरी हुई है, वह एक भीड़भाड़ वाला चौक है। जहां पर हमेशा पुलिस की गश्त रहती है। मगर फिर भी आरोपी आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं, मंदिर से थाना-5 और थाना भार्गव कैंप सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। मंदिर के पुजारी प्रहलाद शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब 5:00 बजे मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने देखा कि मंदिर के अंदर लगी सारी अलमारियां टूटी हुई थी। जब पुजारी सीसीटीवी चेक करने गया तो पता चला कि उक्त आरोपी सीसीटीवी और डीवीआर भी चोरी कर ले गए थे। दान पात्र के ताले भी टूटे हुए थे। वारदात के बाद पु...

जालंधर में चली तड़कसार गोली,खेतों के बीच 2 बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार पर चलाई गोली

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर के नूरमहल में शनिवार को सुबह एक व्यक्ति पर दो बदमाशों ने गोली चला दी। पीड़ित बिलगा निवासी बलराज सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को छोड़ कर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव सुन्नत कलां रोड पर उस पर गोली चला दी गई। वारदात नूरमहल के गांव सुन्नत कलां के पास हुई है। घटना में फिलहाल गोली तो नही लगी है। जानकारी अनुसार जांच के लिए जालंधर देहात की सीआईए की टीमें और थाना नूरमहल की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने मौके से चला हुआ खोल बरामद किया है।...

कुल्हड़ पिज्जा मशहूर कपल एक बार फिर से विवादों में

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर कुल्हड़ पिज्जा मशहूर कपल एक बार फिर से विवादों में आ गए है। दरअसल मशहूर कपल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें मशहूर कपल द्वारा गाली गालौच सोशल मीडिया पर वायरल की एक पोस्ट में लोगों को गालियां निकाली गई। इस मामले को लेकर आज दल शहीद बाबा बंदासिंह बहादुर सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल Kullad Pizza की दुकान पर पहुंच गई। वायरल वीडियो को लेकर मशहूर कपल की दुकान के बाहर विरोध करके प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सिख जत्थेबंदियों के पहुंचने पर मशहूर कपल मौके पर नहीं मिला। जिसके बाद मशहूर कपल के स्टाफ ने दोनों को फोन लगाने की कोशिश की तो मशहूर कपल का फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद अब सिख जत्थेबंदियां मशहूर कपल से मिलकर माफी मंगवाने की बात पर अढ़ गई है और मशहूर कपल की दुकान में बैठ गई है...

जालंधर रेलवे मंत्रालय ने एससीसी कमेटी के लिए 5 मेंबर नियुक्त किए।

Jalandhar, Punjab
जालंधर छावनी(राहुल अग्रवाल,संजीव गर्ग) श्री गुरविंदर सिंह लंबा, श्री शिव दर्शन अभी, श्रीमती मीनू शर्मा, श्री शाम शर्मा, श्री राकेश शर्मा को 2 साल के लिए स्टेशन कंसल्टेटिव कमेटी मेंबर नियुक्त किए गए। इस मौके पर श्री गुरविंदर सिंग लंबा जी ने कहा सरकार ने जो हमे जिमेदरी सौंपी है उसे हम पूरी ईमानदारी से निभआयेंगे ओर हम सभी रेलवे मंत्रालय का धन्यवाद करते हैं।...

बेखौफ चोर ने दिनदहाड़े घर से उड़ा ली एलसीडी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर मामला थाना 4 के अंतर्गत पड़ते खोदीया मोहल्ले में रविवार शाम को एक युवक द्वारा घर में दाखिल होते हुए घर में लगी 32 इंच की एलसीडी उड़ा के चलता बना घर के मालिक गुलशन कुमार अरोड़ा ने बताया की वह कुछ समान लेने बाजार गए हुए थे जबकि छोटा बेटा सौरव अरोड़ा ऊपर अपने कमरे में था लेकिन इसके बावजूद घर में दाखिल हुए युवक ने बेखौफ घटना को अंजाम देते हुए ड्रॉइंगरूम मैं लगी 32 इंच की एलसीडी लेकर आसानी से वहा से निकल गया जिसके बाद नीचे आए उनके छोटे बेटे ने एलसीडी चोरी के सूचना उनको दी जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी देखने पर पता चला की एक युवक हाथ में एलसीडी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है वही पीड़ित द्वारा पुलिस को अभी शिकायत नहीं दी गई....
Call Us