Monday, March 2
Shadow

Punjab

होशियारपुर हादसे पर सीएम मान ने किया मदद का ऐलान, पीड़ित परिवार को देंगे मुआवजा

Punjab
होशियारपुर (राहुल अग्रवाल) :-होशियारपुर में इनोवा कार पानी में बह गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस हादसे पर पंजाब सरकार पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आई है। सीएम भगवंत सिंह मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर पीड़ित परिवार के लिए मदद का ऐलान किया है। सीएम मान ने एक्स पर लिखा कि होशियारपुर के जैजों में बारिश के पानी में एक गाड़ी बह गई। जिससे हिमाचल प्रदेश के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। 2 की तलाश की जा रही है। प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य जारी है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। आपको बता दें कि रविवार सुबह-सुबह होशियारपुर मे पानी के तेज बहाव में एक इनोवा कार बह गई, जिसमें 12 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि अभी भी 2 लापता हैं। यह सभी शादी में शामिल होने के लिए नवांशहर जा रहे थे।...

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर भर में चेकिंग और गश्त के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। 15 अगस्त की तैयारी में कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए स्थानीय खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। श्री स्वपन शर्मा आई.पी.एस पुलिस आयुक्त जालंधर के निर्देशों के बाद श्री संदीप कुमार शर्मा पी.पी.एस, संयुक्त सी.पी जालंधर द्वारा ऑपरेशन चलाया गया। किसी भी घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों की जांच की गई। तलाशी अभियान पुलिस स्टेशन डिवीजन 3 जालंधर और एंटी-सैबोटेज टीम की सेनाओं को एकजुट करके एक संयुक्त प्रयास था। कमिश्नरेट पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके दें...

खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो कार, पुलिसकर्मी की मौत, गुस्साए परिवार वालों ने अमृतसर बाइपास ब्लॉक कर किया प्रदर्शन

Amritsar, Punjab
अमृतसर (राहुल अग्रवाल) :-अमृतसर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई , जिसमें कार चला रहे पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में महिंद्रा स्कॉर्पियो कार बुरी तरह से पिचक गई। ये हादसा अमृतसर बाइपास स्थित खन्ना पेपर मिल के पास गुरुवार रात को हुआ। जिसके बाद मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान फतेहगढ़ चूडियां निवासी जोबन प्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। वहीं गुस्साए परिवार वालों ने आरोप लगाया कि यहां रात में सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं, जिसके कारण यहां दुर्घटना होती हैं। साथ ही परिवार वालों ने अमृतसर बाइपास ब्लॉक कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार जोबन वेरका बायपास की तरफ से आ रहा था। लेकिन खन्ना पेपर मिल के नजदीक मोड काटते समय कार पत्थर से टकरा कर पलटी और सामने खड़े ट्रक से जा टकराई।  हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो कार का अगला हिस्सा चकना चूर हो गया। मौके पर...

पंजाब में श्री दरबार साहिब समेत सभी गुरुद्वारों में बदला निशान साहिब का रंग

Amritsar, Punjab
अमृतसर (राहुल अग्रवाल) :- अमृतसार श्री दरबार साहिब में आज निशान साहिब के रंग को बदल दिया गया है। निशान साहिब का रंग अब केसरी की जगह बसंती कर दिया गया है। इसी के साथ ही पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन सभी गुरुद्वारों में निशान साहिब को केसरी की जगह बसंती रंग में कर दिया गया है। अरदास के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के पास मीरी-पीरी को समर्पित निशान साहिब से केसरिया कपड़ा हटाकर बसंती चढ़ाया गया। इसके बाद श्री दरबार साहिब के अंदर सभी निशान साहिब को एक-एक करके हटाया जा रहा है और उन पर बसंती निशान साहिब लगाया जा रहा है। दरअसल, 15 जुलाई को अमृतसर में हुई पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अब SGPC के अधीन आने वाले हर गुरुद्वारा साहिब में केसरिया रंग की जगह सुरमई या बसंती रंग का निशान साहिब फहराया जाएगा...

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चल रही तैयारियों का DC हिमांशु अग्रवाल ने लिया जायजा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में झंडा फहराने की रस्म करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल न अधिकारियों को अदेश दिए कि वह काम को जल्द पूरा करें। अधिकारी इतंजामों की खुद व्यक्तिगत निगरानी रखें ताकि हम पूरे समागम के प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के आदेश दिए हैं। काम में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं बरती जाए। डीसी ने सुरक्षा, पार्किंग, स्टेडियम की साफ़- सफ़ाई, सजावट, बैठने के प्रबंध आदि सहित अन्य प्रबंधों की समीक्षा करते ज़रुरी दिशा- निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने परेड, पी.टी.शो और संस्कृतिक प्रोग्राम की रिहर्सल का भी जायजा लिया और जरूरी बदलाव संबंधी अधिकारियों को आदेश दिए। मीट...

क्राइम की वारदातों पर अब तीसरी आंख से जालंधर पुलिस नजर

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- क्राइम की वारदातों पर अब तीसरी आंख से पुलिस नजर रखेंगी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी आतिश भाटिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चलते कमिश्नरेट जालंधर में कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इस प्रोजेक्ट के दौरान पुलिस लाइन में सीसीटीवी तकनीक में नवीनतम प्रगति को अपनाकर अपने संचालन को बढ़ा रही है। जिसका उद्देश्य समग्र सुरक्षा और दक्षता में सुधार करना है। जिसके चलते विशाल कैमरा नेटवर्क का विस्तार किया है। इस दौरान 183 जंक्शनों पर 24/7 निगरानी के साथ 1003 कैमरे लगाए गए है उन्होंने कहा कि 1003 सीसीटीवी पूर्ण और निरंतर निगरानी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए शहर के 183 जंक्शनों पर 978 फिक्स्ड कैमरे, 15 पीटीजेड कैमरे और 10 चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों सहित कैमरों का एक व्यापक नेटवर्क रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस उन्नत निगरानी का...

पंजाब में महंगी होंगी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन , सरकार ने कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला किया, पटियाला में बढ़ चुके

Punjab
चंडीगढ़ (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब सरकार ने कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला किया है। जिसे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन महंगा होने वाला है। पटियाला ने 22 जुलाई को ही कलेक्टर रेट में इजाफा कर दिया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पंजाब सरकार को करीब 1500 करोड़ रुपए का ज्यादा राजस्व मिलने की उम्मीद है और सरकारी खजाने को मजबूती भी मिल सकती है। वहीं, इससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर राजस्व विभाग की मीटिंग भी हो चुकी है। साथ ही इस संबंध में पूरी रणनीति बनाई गई है। कल्क्टर रेट में 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी आम बात है। लेकिन इन्हें तय करते समय जमीन की लोकेशन भी अहम भूमिका निभाती है। अगर कोई क्षेत्र ज्यादा विकसित हो रहा है तो उसमें और बढ़ोतरी की जाती है। आपको बता दें कि कृषि संपत्ति, रिहायशी, कमर्शियल, रिहायश...

पार्टी बाजी से ऊपर उठकर कैंट वासियों की सेवा कर रहे हैं सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला पार्टी बाजी से ऊपर उठकर कैंट वासियों की सेवा कर रहे है। जिसके चलते कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आते 7 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। यही नहीं वह आम लोगों की समस्याओं को हल करवाने हेतु रोज़ाना 4-5 घन्टे अपने दफ्तर में हाजिर रहते हैं। जब इस सबंध में कैंट की आम जनता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि श्री पुनीत भारती शुक्ला की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है क्योंकि वह ऐसी शख्सियत के मालिक हैं जो निस्वार्थ व बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा में हर वक़्त हाजिर रहते हैं। कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े रहने से समाज में भी उनका अच्छा रुतबा है। इसके अलावा पुनीत भारती शुक्ला की एक और खास बात भी बड़ी सराहनीय है कि जब भी उन्हें फ़ोन करो तो वह उसी वक़्त ...

PSPCL कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर हाइवे जाम कर किया धरना प्रदर्शन

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- आज मंगलवार को PSPCL कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर हाइवे जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया। पावरकॉम के कर्मचारियों व कच्चे मुलाजिमों ने आए दिन हो रही अपने कर्मचारियों की आए दिन हो रही मौतों के संबंध में लगाया गया ये धरना करीब 4 से 5 घंटों तक जारी रखा गया। पावर काम के कर्मचारियों ने अपने ही कर्मचारियों की मौत के बाद सड़क के बीचो-बीच रख प्रदर्शन किया, जिस दौरान शहर के कई इलाको में लंबा जाम लग गया और आवाजाई प्रभावित होने ने लोगों को काफी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पहुंचे उच्चाधिकारियों द्वारा पावरकॉम कर्मचारियों को आश्वसन देने के बाद धरना खत्म किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पावरकॉम कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। हरप्रीत ने कहा कि कई बार धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को नींद से जगाने की ...

प्रदीप कुमार ने संभाला कमिश्नर जालंधर डिवीज़न का पद

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)  :- पंजाब सरकार द्वारा जालंधर डिवीज़न में पड़ते जिलों के लोगों को और भी उचित ढंग से नागरिक सेवाओं मुहैया करवाने के उदेश्य अधीन 2007 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री प्रदीप कुमार को कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न, जालंधर नियुक्त किया गया है जिन्होंने आज अपना पद संभाल लिया है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने कमिश्नर जालंधर डिवीज़न का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न को सलामी भी दी। बता दे कि श्री प्रदीप कुमार इससे पहले सचिव ट्रांसपोर्ट और फ्रीडम फाइटर, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन और कमिश्नर नगर निगम, लुधियाना बखूबी सेवाएं निभा चुके है। इस मौके अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते कमिश्नर जालंधर डिवीज़न ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को नागरिक सेवाएं समय पर मुहैया करवा...
Call Us