Monday, April 27
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

लुधियाना में 7 करोड़ से अधिक की लूट

Punjab
चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में 7 करोड़ से अधिक की लूट हो गई। देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरु नगर में ATM में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुसे। यहां मौजूद 5 कर्मचारियों को उन्होंने बंदी बना लिया। इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा 4 करोड़ कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी ले गए। इस गाड़ी में 3 करोड़ से अधिक कैश था। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी से 2 पिस्टल मिले हैं, जबकि कैश गायब है। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं...

शिव सेना उत्तर भारत ने 1984 ऑपरेशन ब्लू स्टार मे हुए शहीदों के लिए हवन यज्ञ करके शरदांजलि अर्पित की

Punjab
  जालंधर/राहुल अग्रवाल: आज 6 जून 2023 को शिव सेना उत्तर भारत ने 1984 ऑपरेशन ब्लू स्टार मे शहीद हुए वीर सैनिकों, पुलिस मुलाजम और हिंदू ,सिख परिवार की शांति के लिए हवन यज्ञ करके शरदांजलि अर्पित की। इस कार्यकर्म में राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा,यूथ चेयरमैन चंदर प्रकाश, सेक्रेटरी पंजाब दीपक कश्यप विशेष रूप से उपस्थित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज और राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर को पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद होने से इस कार्यकर्म में उपस्थित नहीं हो सके।इस कार्यक्रम की देखरेख जिला प्रधान विवेक कौशिक,जिला प्रधान यूथ साहिल अग्रवाल, जिला वाइस प्रधान प्रितपाल, सेक्रेटरी कशिश मदान, सेहज अरोड़ा, दीपक अरोड़ा,विनय हंस,हर्ष वाधवा, अरुण सहोटा, लक्की खोसला, आकाश गिल, दलजीत भट्टी आदि शिवसैनिक मौजूद थे।राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा हमारी पार्टी हमेशा आंतकवाद के खिलाफ लड़ती रही हैं और हमेशा...

विधायक बलकार सिंह का कैबिनेट मंत्री बनने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया

Punjab
करतारपुर(राहुल अग्रवाल): करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बलकार सिंह जी को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा उनकी लोगों को दी जा रही सेवाओं को और अपने हलके के किए जा रहे कामों के लिए पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामलों का कैबिनेट मंत्री बनाने पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय सहायक महासचिव विक्रम भंडारी व पंजाब युवा प्रधान प्रणव भंडारी ने स्वागत किया| इस मौके पर सरदार बलकार सिंह जी ने कहा कि वे जालंधर जिले व दूसरे जिलों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे|...

जालंधर में देर रात मंत्री बलकार सिंह पर हमला, हमलावारो ने घर आकर दोबारा किया हमला

Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल: जालंधर में देर रात मंत्री बलकार सिंह पर युवकों ने गुरु रविदास चौक के पास हमला कर दिया। हमलावारो ने बलकार सिंह की गाड़ी में ईंटे बरसाई जिस समय उनकी पत्नी ओर गनमैन साथ थे। इतना ही नहीं बलकार सिंह पर हमला करने वाले उनके घर भी पहुँच गए जहां जाकर उन्होंने दोबारा बलकार पर हमला किया। उनके गनमैनो ने की हमलावारो से हाथापाई हुई। घटना के बाद मौक़े पर पुलिस ने काले रंग की कार भी बरामद कर ली और हमलावारो के भी क़ाबू कर लिया। हमले का कारण अभी साफ़ नहीं हुआ हे युवकों ने शराब पी रखी थी।...

गांव बुलंदपुर में एक 10 वर्षीय बच्चे के गुम होने का मामला सामने आया

Jalandhar, Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल: थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव बुलंदपुर में एक 10 वर्षीय बच्चे के गुम होने का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि जांच के दोरान पता चला है कि बच्चा अपनी मां से रूठकर घर से चला गया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें बच्चा जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जल्द ही बच्चे को ढुंढकर परिजनों के हवाले करने का प्रयास कर रही है।...

ਨਜਾਇਜ਼ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Punjab
ਜਲੰਧਰ/ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ: ਸ੍ਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ IPS ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲੀਸ ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਵਿੱਚ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸ੍ਰੀ ਅਦਿਤਿਆ IPS ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਿਟੀ-2 ਜਲੰਧਰ ਜੀ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ PPS, ACP ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ SI ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੁਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 7 ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਤੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ASI ਸੋਹਣ ਲਾਲ ਨੇ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਚੀਮਾ ਚੌਕ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਪਾਸ ਮੁਖਬਰੀ ਹੋਈ ਕਿ ਦਿਵਿਅਮ ਬੱਬਰ ਉਰਫ ਗੰਜਾ ਪੁੱਤਰ ਸਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਮਕਾਨ ਨੰਬਰ 108 ਨੇੜੇ ਰਾਮ ਲੀਲਾ ਪਾਰਕ ਸੋਢਲ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਜਿਸ ਪਾਸ ਨਜਾਇਜ ਹਥਿਆਰ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਗੱਡੀ ਨੰਬਰੀ HR10 U-3575 ਮਾਰਕਾ Volkswagen Lo ਰੰਗ ਜਿਲ੍ਹਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵਾਰ ਦੀ ਵਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਘੁੰਮ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੇਕਰ ਹੁਣੇ ਹੀ ਚੁੱਕੀ ਢਾਬ ਚੈਕ ਸਾਈਡ ਸਾਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਹ ਨਜਾਇਜ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਆ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜਿਸਤੇ ASI ਸੋਹਣ ਲਾਲ ਨੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 77 ਮਿਤੀ 0...

जालंधर कैंट की दलित सुरक्षा सेना डी एस एस भारत की ओर से एस एच ओ सुखबीर सिंह को सम्मानित किया गया

Punjab
जालंधर कैंट/ राहुल अग्रवाल:- दलित सुरक्षा सेना डी एस एस भारत, जालंधर कैंट के प्रधान राजेश नाहर और उनकी टीम की ओर से एस एच ओ कैंट सुखबीर सिंह को सम्मानित किया गया। एसएचओ सुखबीर सिंह ने उन्हें सम्मानित किए जाने को लेकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलाके में कोशिश की जा रही है कि सभी के सहयोग से नशा मुक्त और क्राइम फ्री वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने कहा की लोग अपनी समस्याओं को ले कर कभी भी उन्हें मिल सकते है र कॉल कर सकते है सभी लोगो की समस्याओं को वह हाल करेंगे। इस मौके प्रधान राजेश नाहर, रवि अटवाल, राज कुमार राजू, रोहित चौहान, साहिल, कमल कुमार, नीलू, दविंदर शर्मा मौजूद रहे।...

जालंधर कैंट में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल): जालंधर कैंट में अमन-शांति और लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एसीपी कैंट हर्षप्रीत सिंह, थाना कैंट प्रभारी सुखबीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कैंट के बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। एसीपी कैंट हरप्रीत सिंह ने बताया कि घल्लूघरा सप्ताह के तहत जालंधर में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसे लेकर पुलिस पार्टी के साथ पूरे कैंट क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया और सभी लोगों से अपील की गई कि अगर कोई भी व्यक्ति या शरारती तत्व संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।...

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र जालन्धर द्वारा बैठक श्रंखला एक का शुभ आरंभ 31 मई 2023 को किया गया

Jalandhar, Punjab
जालंधर/राहुल अग्रवाल: दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा स्वागतम गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्रधानाचार्य श्री दीपेंद्र कांत जी मौजूद रहे। संगीत कला केंद्र के अध्यापक एवं अध्यापिका ने कथक ,भरतनाट्यम व गायन में अपनी अपनी प्रस्तुति पेश करके कला का प्रदर्शन किया और सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर संगीत कला केंद्र की अध्यापिका मिस रितिका, मिस मीनाक्षी , मिस रुपाली , तोषी सर , जसमेल राम सर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रेम सागर ग्रोवर स्वरधारा से, डॉ रंजना छाबड़ा कथक डांस व तोषी देशराज सर संतूर वादक , प्रोफ़ेसर एवम म्यूजिक डायरेक्टर रामपाल बंगा, इंटरनेशनल सेक्सोफोन वादक मनजीत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया बताया की संगीत कला केंद्र प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद जो कि सन 1926 से संगी...

ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਆਫ ਜਲੰਧਰ ਸਾਊਥ ਵੱਲੋ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ

Jalandhar, Punjab, Punjabi News
  ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ):- ਅੱਜ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਵਿਖੇ ROTARY CLUB OF JALANDHAR SOUTH ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ ਗਈ. ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਜਲੰਧਰ ਸਾਊਥ ਵੱਲੋ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰਾ ਰਾਸ਼ਨ, ਅਤੇ ਕਪੜੇ ਦੇ ਬਣੇ ਬੈਗ ਦੀ ਸੇਵਾ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਗਈ. ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀਆਂ ਅਸੀਸਾਂ ਲੈ ਕੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੀ ਅਸੀਸ ਦੇ ਪਾਤਰ ਬਨਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ. ਓਥੇ ਹੀ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵੱਲੋ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਨਿਭਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ. ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ. ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਸਾਰੇ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਸੇਵਾ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਗਈ....
Call Us